1). जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन कहाँ किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया।
यह पुल भारतीय रेलवे की उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) परियोजना का हिस्सा है, जो कश्मीर को पहली बार पूरे साल रेलमार्ग से देश के अन्य हिस्सों से जोड़ेगा।
चिनाब पुल के बारे में –
- चिनाब रेलवे आर्च ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है।
- यह चिनाब नदी के तल से 359 मीटर ऊपर है।
- यह 1315 मीटर लंबा है और इसका मेहराब विस्तार 467 मीटर है।
- यह पुल जम्मू और कश्मीर के रायसी जिले के कौरी और बक्कल क्षेत्रों को जोड़ता है।
- इस पुल की आयु 120 वर्ष है और इसे बनाने में 1,486 करोड़ रुपये खर्च हुए।
2). तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर फ्लेमिंगो अभयारण्य की स्थापना की है।
- हाल ही में, तमिलनाडु सरकार ने रामनाथपुरम जिले के धनुषकोडी में ग्रेटर फ्लेमिंगो अभयारण्य की घोषणा की है।
- यह पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण मन्नार बायोस्फीयर रिजर्व की खाड़ी के भीतर स्थित है।
- ग्रेटर फ्लेमिंगो एक गुलाबी, बड़ा दलदली पक्षी है जो अफ्रीका, पश्चिमी एशिया और दक्षिणी यूरोप में पाया जाता है।
3). विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ 07 जून को मनाया गया।
हर वर्ष 07 जून को दुनियाभर में ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ (World Food Safety Day) मनाया जाता है।
Theme :- खाद्य सुरक्षाः विज्ञान को अमल में लाना / Food Safety: Science in
4). भारतीय सेना ने पवित्र अमरनाथ यात्रा 2025 को सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘ऑपरेशन शिवा’ लॉन्च किया है।
भारतीय सेना ने अमरनाथ यात्रा 2025 की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑपरेशन शिवा’ शुरू किया जम्मू और कश्मीर में सेना ने ऑपरेशन शिवा शुरू किया है, जो 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक व्यापक सुरक्षा पहल है।
5). यशस्वी सोलंकी को भारतीय राष्ट्रपति की पहली महिला एड-डी-कैंप (ADC) नियुक्त किया गया है।
लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी को भारत के राष्ट्रपति की एड-डी-कैंप (ADC) नियुक्त किया गया है – यह सम्मान पाने वाली वह भारतीय नौसेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
हालिया नियुक्ति –
- राष्ट्रीय महिला आयोग – विजया किशोर रहाटकर
- रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष – सतीश कुमार
- SBI के चेयरमैन – CS शेट्टी
- 52CJI – न्यायमूर्ति BR गवई
- ISRO के प्रमुख – वी. नारायणन
- नए वित्त सचिव – अजय सेठ
- राजीव गौबा को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव निधि तिवारी
- संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार
- इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख – तपन कुमार डेका
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का अध्यक्ष – समीर वी कामत
6). हाल ही में ‘ एनवीडिया ‘ माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गयी है।
AI चिप निर्माता एनवीडिया कॉर्प एक बार फिर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है ।
एनवीडिया के शेयर की कीमत मंगलवार को 3.45 ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्यांकन पर समाप्त हुई, जो माइक्रोसॉफ्ट के 3.44 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है ।
7). हाल ही में कितने देशों को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के गैर-स्थायी सदस्यों के रूप में चुना गया है।
हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के लिए दो वर्ष के कार्यकाल (2026-2027) के लिए पांच देशों को चुना है।
- इन पांच देशों के नाम हैं: बहरीन, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लातविया और लाइबेरिया.
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य हैं :
- वीटो (VETO) शक्ति वाले 5 स्थायी सदस्य : चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका ।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दो वर्ष के कार्यकाल के लिए 10 अस्थायी सदस्य चुने जाते हैं।
8). इजरायल दुश्मन देश के ड्रोन को लेजर हथियारों से मारने वाला पहला देश बन गया है।
इजरायल ने युद्ध के दौरान दुश्मन के ड्रोन को लेजर हथियार से मार गिराया है और ऐसा करने वाला यह पहला देश बन गया है.
इजरायली वायुसेना की एरियल डिफेंस एरे ने लेज़र आधारित वायु रक्षा प्रणाली के प्रोटोटाइप का उपयोग करके आधुनिक युद्ध-तकनीक में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
विश्व में पहला –
- किस देश ने दुनिया का पहला क्वांटम आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च किया – भारत
- कुष्ठ रोग को खत्म करने वाला पहला देश – जॉर्डन
- समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला देश – थाईलैंड
- अपने सभी ग्लेशियर को खोने वाला पहला देश – वेनेजुएला
- चार दिन वर्कवीक वाला एशिया का पहला देश – सिंगापुर
- मेनिनजाइटिस का टीका पेश करने वाला दुनिया का पहला देश- नाइजीरिया
- गर्भपात को संवैधानिक अधिकार का दर्जा देने वाला पहला देश – फ्रांस
- दुनिया की पहली 3D-प्रिंटेड मस्जिद का अनावरण – सऊदी अरब
- समलैंगिक विवाह का पंजीकरण करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश – नेपाल
- विश्व का सबसे बड़ा एकल-साइट सौर ऊर्जा संयंत्र – अबू धाबी (UAE)
9). भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का नाम बदलकर ‘ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी ‘ रखा गया है।
टेस्ट क्रिकेट के दो महानतम खिलाड़ियों के सम्मान में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने संयुक्त रूप से घोषणा की है कि भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज को अब एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के नाम से जाना जाएगा।
नाम बदलने का उद्देश्य इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज जेम्स एंडरसन और भारत के महान बल्लेबाज और इतिहास में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन तेंदुलकर को सम्मानित करना है।
10). हाल ही में सरकार ने जाति गणना के साथ दो चरणों वाली डिजिटल जनगणना को वर्ष 2027 में मंजूरी दी है।
- केंद्र सरकार ने 2027 की जनगणना को डिजिटल मोड में दो चरणों में आयोजित करने की मंजूरी दे दी है और इसमें जाति गणना भी शामिल होगी।
- 2020 में COVID-19 के प्रकोप के कारण 2021 की जनगणना शुरू नहीं की जा सकी।
- जनसंख्या जनगणना 2011 की जनगणना की तरह ही दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
- चरण। में घरों की सूची बनाना शामिल होगा, और चरण ।। में जाति सहित जनसंख्या गणना शामिल होगी।
- 2027 की जनसंख्या जनगणना डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी