
1). हाल ही में वियतनाम ब्रिक्स में भागीदार देश के रूप में शामिल हुआ।
ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि वियतनाम आधिकारिक तौर पर भागीदार देश के रूप में ब्रिक्स में शामिल हो गया है।
ब्रिक्स भागीदार देशों की वर्तमान सूची में वियतनाम, बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।
2). हाल ही में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025 के लिए ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।
पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 2025 ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप के लिए ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।
यह टूर्नामेंट 7 जुलाई से 24 अगस्त, 2025 तक सऊदी अरब के रियाद में होने वाला है, जिसमें शीर्ष खिलाड़ी, वैश्विक क्लब और रिकॉर्ड तोड़ पुरस्कार राशि शामिल है।
ब्रांड एंबेसडर –
- कोरिया टुरिज़म – हीना खान
- कर्नाटक वन विभाग और वन्यजीव संरक्षण का ब्रांड एंबेसडर- अनिल कुंबले
- यूरेका फोर्ब्स का ब्रांड एंबेसडर – श्रद्धा कपूर
- फेडरल बैंक की पहली ब्रांड एंबेसडर – विद्या बालन
- MRF के ब्रांड एंबेसडर – शुभमन गिल
- FICCI फ्रेम्स का पहला ब्रांड एंबेसडर – आयुष्मान खुराना
- खो-खो विश्व कप 2025 के लिए टाइगर श्रॉफ और सलमान खान
- शिखर धवन – भारत में मोटोजीपी का ब्रांड एंबेसडर
- शाहरुख खान मुथूट पप्पाचन ग्रुप के नए ब्रांड एंबेसडर
- ऋषभ पंत – गोआईबीबो के ब्रांड एंबेसडर
3). हाल ही में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य द्वारा 2023 श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार से डॉ. सोनल मानसिंह को सम्मानित किया गया।
प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना डॉ. सोनल मानसिंह को 12 जून 2025 को असम के गुवाहाटी में आयोजित एक समारोह में असम के राज्यपाल लक्ष्मणाचार्य द्वारा 2023 श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
असम सरकार ने 1986 में श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार की स्थापना की।
यह एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है और यह ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है जो कला, संस्कृति और समाज में अपने योगदान के माध्यम से श्रीमंत शंकरदेव के मूल्यों का प्रतीक हैं।
पुरस्कार –
- पद्म विभूषण – भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार उन्हें 2003 में प्रदान किया गया।
- पद्म भूषण – भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार उन्हें 1992 में प्रदान किया गया।
- संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 1987 में प्रदान किया गया।
4). योग कनेक्ट 2025 वैश्विक शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
आयुष मंत्रालय ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के प्रमुख आयोजन के रूप में 14 जून 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में’ योग कनेक्ट’ नामक एक हाइब्रिड वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।
5). उस्ताद गुलाम नबी शाह निम्न में से कश्मीरी लोक संगीत से संबंधित थे जिनका निधन हो गया।
उस्ताद गुलाम नबी शाह, जिन्हें प्यार से हमले बुलबुल के नाम से जाना जाता था, कश्मीरी लोक संगीत और संस्कृति के प्रसिद्ध पथप्रदर्शक थे, का 11 जून, 2025 को बारामुल्ला में निधन हो गया।
6). सर्वाधिक प्रभावशाली पर्यावरणविद 2025′ पुरस्कार आचार्य प्रशांत को दिया गया है।
विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून को ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया ने विश्व प्रसिद्ध दार्शनिक और लेखक आचार्य प्रशांत को प्रतिष्ठित “सबसे प्रभावशाली पर्यावरणविद्” पुरस्कार से सम्मानित किया।
Recent Awards And Honours –
- रूस का दोस्तोवस्की स्टार पुरस्कार जावेद अख्तर
- फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय – सुदर्शन पटनायक
- सरस्वती सम्मान 2025 – भद्रेशदास
- 59th ज्ञानपीठ अवॉर्ड 2025 – विनोद कुमार शुक्ल
- एबेल पुरस्कार 2025 – जापानी गणितज्ञ मासाकी काशीवारा
- ‘लोकप्रिय नागरिक उत्कृष्टता पुरस्कार’ – संघमित्रा ताई गायकवाड़
- गोल्ड मर्करी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ? – दलाई लामा
- 2025 का स्टॉकहोम जल पुरस्कार – गुंटर ब्लोशल
- संगीता कलानिधि पुरस्कार 2025 – आर. के. रामकुमार
- प्रिट्द्धकर पुरस्कार 2025 – लियू जियाकुन
- Padmapani Lifetime Achievement Award – Sai Paranjpye
- ‘महाराजा हरि सिंह पुरस्कार’ – मनोज सिन्हा
7). दुनियाभर में विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को मनाया गया।
- हर वर्ष 14 जून को दुनियाभर में विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day 2025) मनाया जाता है।
- Theme – Give blood, give hope: together we save लिव्स
8). महाराष्ट्र ने` वित्त वर्ष 2024-25 में सबसे अधिक प्रत्यक्ष निवेश प्राप्त किया है।
महाराष्ट्र ने अप्रैल-मार्च 2024-25 के दौरान अधिकतम 19.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का विदेशी निवेश आकर्षित किया और देश के कुल FDI का 31% हिस्सा रहा।
9). इजरायल ने ईरान के परमाणु स्थल पर हमला करने के लिए ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरु किया है।
- इजराइल ने जून 2025 की सुबह, ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया।
- ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ नाम से चलाए जा रहे इस अभियान. जिसका उद्देश्य ईरान के परमाणु क्षमता को खतम करना है।
10). भारत फ्रांस के बीच शक्ति सैन्य अभ्यास का आठवाँ संस्करण आयोजित किया जाएगा।
भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का 8वां संस्करण 18 जून से 1 जुलाई तक फ्रांस के ला कैवेलरी में आयोजित किया जाएगा।
अभ्यास का उद्देश्य दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।
प्रमुख युद्धाभ्यास –
- बोंगोसागर – भारत और बांग्लादेश
- युद्ध अभ्यास – भारत और अमेरिका
- इंद्र युद्ध अभ्यास – भारत और रूस
- सूर्य किरण युद्धाभ्यास – भारत और नेपाल
- शक्ति – भारत और फ्रांस
- वरुण – भारत और फ्रांस
- गरुड़ – भारत और फ्रांस
- शिन्यु मैत्री – भारत और जापान
- धर्म गार्जियन – भारत और जापान
- वीर गार्जियन – भारत और जापान