Current Affairs 2025 : 27 जून से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

Current Affairs 2025
Current Affairs 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1). ईरान ने कतर में अमेरिका के खिलाफ ऑपरेशन बशायर अल-फ़तह के तहत हमला किया है।

जून, 2025 को ईरान ने कतर में अल-उदीद एयर बेस को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन बशायर अल-फ़तह शुरू किया।

यह ऑपरेशन संयुक्त राज्य अमेरिका के ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का सीधा जवाब था, जिसमें ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हवाई हमले शामिल थे।

2). NASA के स्पेस प्रोग्राम को पूरा करने वाली पहली भारतीय जाह्नवी डांगेती बनीं है।

आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले की रहने वाली 23 वर्षीय जाह्नवी डांगेती साल 2029 में अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने वाली हैं। उन्हें अमेरिका के टाइटन्स स्पेस मिशन के लिए चुना गया है।

  • इस मिशन के तहत वो 2 बार धरती की परिक्रमा करेंगी और जीरो ग्रेविटी में करीब 3 घंटे तक रहेंगी।
  • उड़ान साल 2029 में अमेरिका से शुरू होगी और ऑर्बिटल पोर्ट स्पेस स्टेशन तक जाएगी।
  • मिशन के तहत उड़ान अंतरिक्ष यात्रियों को 2 बार सूर्योदय और 2 बार सूर्यास्त देखने को मिलेगा।
3). शुभांशु शुक्ला 41 साल बाद अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाले दूसरे भारतीय बने है।
  • शुभांशु के साथ तीन और यात्री अंतरिक्ष की उड़ान भरने जा रहे हैं।
  • मिशन- ये सभी एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा बनेंगे।
  • लॉन्च – अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर के कॉम्प्लेक्स 39ए से
  • कुल 28 घंटों का यह सफर होगा जिसके बाद सभी अंतरिक्ष यात्री धरती से करीब 400 किलोमीटर ऊपर स्पेस में पहुंच जाएंगे और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर डॉक करेंगे।
4). भारत सरकार ने 16-18 वर्ष की लड़कियों के लिए उत्तर प्रदेश में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए NAVYA योजना शुरू की है।

भारत सरकार ने देश में किशोरियों को कौशल प्रदान करने और सशक्त बनाने के लिए NAVYA- Nurturing Aspirations through Vocational Training for Young Adolescent Girls. (युवा किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं का पोषण) नामक एक पायलट पहल शुरू की है।

पायलट परियोजना को औपचारिक रूप से 24 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में आयोजित एक समारोह में शुभारंभ किया गया।

5). भारत को सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2025 में 99 वां स्थान दिया गया है।

हाल ही में जारी सतत विकास रिपोर्ट 2025 में 67 स्कोर के साथ भारत 2025 एसडीजी सूचकांक में 99वें स्थान पर है।

सतत विकास रिपोर्ट 2025 :-

  • यह 2015 में 193 संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों द्वारा सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को अपनाए जाने के बाद से प्रत्येक वर्ष हुई प्रगति की समीक्षा करता है।
  • इसे संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

India’s ranking in Other Important Index 

  • ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2025 – 71वां (Top- स्वीडन)
  • जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2025 – भारत – 10वें (टॉप – डेनमार्क) world happiness ranking 2025 – 118 (Top- फ़िनलैंड)
  • वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2025 – 14 (Top – बुर्किनो फासो)
  • Press Freedom Index 2025 – 151 (Top-Norway)
  • Free Expression Index 2025 – 24th
  • वैश्विक नवाचार सूचकांक 2024 – 39 (टॉप स्विट्जरलैंड)
  • Global peace Index 2024 – 116 (Top- Iceland)
  • Gender Gap Report 2024 – 129 (Top- Iceland)
6). टेस्ट मैच की दोनों टेस्ट पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेट कीपर ऋषभ पंत बने हैं।

ऋषभ पंत ने जून 2025 में हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर एक ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 134 और 118 रन बनाकर, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले विकेटकीपरों के क्लब में शामिल हो गए है।

7). रोमानिया में कॉन्वेक्स-3 नामक अंतर्राष्ट्रीय परमाणु आपातकालीन अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) और रोमानिया मिलकर 24 जून से अब तक का सबसे जटिल और व्यापक अंतरराष्ट्रीय परमाणु आपातकालीन अभ्यास “ConvEx-3 (2025)” आयोजित कर रहे हैं।

8). हाल ही में 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाया गया है।
  • संविधान हत्या दिवस 25 जून को मनाया जाता है, जो 25 जून 1975 को आपातकाल लागू होने की याद में मनाया जाता है।
  • यह उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जिन्होंने आपातकाल की ज्यादतियों के कारण कष्ट झेले, जो भारतीय इतिहास का सबसे काला दौर था।
  • इसी दिन तत्कालीन इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार ने 18 महीने के लिए आपातकाल लगाया था।
9). कच्छ में भारत का पहला ऑफ ग्रिड ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट शुरु किया गया है।

अडानी समूह ने भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहां जून 2025 को गुजरात के कच्छ में देश का पहला ऑफ-ग्रिड 5 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट चालू किया गया।

यह अभिनव परियोजना भारत की स्वच्छ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है और विकेन्द्रित हाइड्रोजन उत्पादन की तकनीकी संभावनाओं को दर्शाती है।

10). किर्सी कोवेंट्री जिम्बाब्वे देश से संबंधित है जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिम्बाब्वे की 41 वर्षीय क्रिस्टी कोवेंट्री को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का 10वां अध्यक्ष चुना गया है।

IOC अध्यक्ष का कार्यकाल – 

  • IOC अध्यक्ष का कार्यकाल आठ साल का होता है।
  • अध्यक्ष चार साल की अवधि के लिए एक बार फिर से चुनाव के लिए पात्र होता है।
  • इस प्रकार क्रिस्टी कोवेंट्री 2033 तक पद पर रहेंगी।
Share

Leave a comment