Current Affairs 2025 : 7 जुलाई से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

Current Affairs 2025
Current Affairs 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1). हाल ही में फुटबॉल खिलाड़ी डियोगो का निधन हो गया है, यह पुर्तगाल के लिए खेलते थे।

पुर्तगाल और लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की स्पेन के जामोरा प्रांत में 3 जुलाई को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई.

2). हाल ही में बी. वी. पट्टाभिरामन का निधन हो गया वह मनोवैज्ञानिक थे।

जानेमाने मनोवैज्ञानिक, व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षक, जादूगर और लेखक बी. वी. पट्टाभिराम का दिल का दौरा पड़ने से जुलाई 2025 में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

3). ‘क्वाड एट सी ऑब्जर्वर मिशन’ विलमिंगटन घोषणा के तहत शुरू किया गया है।

‘Quad at Sea Observer Mission’ की शुरुआत विलमिंगटन घोषणा के तहत की गई है, जिसमे भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के तटरक्षक बलों के बीच क्रॉस-डेक सहयोग को बढ़ावा दिया गया है।

इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र मे समुद्री डोमेन जागरुकता, इंटरऑपरेबिलिटी और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है।

4). बिहार सरकार ने 2025 में शुरू की गई नई इंटर्नशिप प्रोत्साहन योजना का नाम मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना रखा है।

2 जुलाई 2025 को बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना को मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य 18 से 28 वर्ष के युवाओं को इंटर्नशिप के लिए वित्तीय सहायता देना है।

इंटरमीडिएट, ITI, डिप्लोमा और स्नातक पास युवा 3 महीने से 1 वर्ष तक की इंटर्नशिप के लिए ₹4000 से ₹6000 मासिक सहायता प्राप्त करेगें।

जिले से बाहर इंटर्नशिप पर ₹2000 और राज्य से बाहर ₹5000 अतिरिक्त मिलेगें।

5). हाल ही में यूएसए स्वतंत्रता दिवस 4 जुलाई को मनाया गया।
  • हर साल 4 जुलाई को, संयुक्त राज्य अमेरिका स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
  • अमेरिका ने 1776 में ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 2025 में, संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी 249वीं स्वतंत्रता का जश्न मनाएगा।
6). इंदौर में भारत की पहली क्यूआर-आधारित डिजिटल हाउस एड्रेस प्रणाली को शुरू किया गया है।

भारत के स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, इंदौर नगर निगम (IMC) ने डिजिटल हाउस एड्रेस प्रोजेक्ट शुरु किया है, जिसमें पारंपरिक एड्रेस फॉर्मेट को बदलने के लिए क्यूआर कोड और जीपीएस तकनीक को एकीकृत किया गया है।

भारत में पहला – 

  • यूनेस्को के क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी में नामंकित – लखनऊ
  • देश का पहला इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-वेस्ट) ईको पार्क – दिल्ली
  • भारत की पहली जीन-संपादित भेड़ – कश्मीर
  • भारत का पहला वेस्ट टू वाइल्ड लाइफ पार्क – नोएडा
  • भारत की पहली ट्रांसमीडिया एंटरटेंमेंट सिटी- अमरावती
  • ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क – लखनऊ
  • भारत का पहला वेटलैंड शहर – उदयपुर और इंदौर
  • भारत की पहली ट्रैफिक लाइट फ्री सिटी कोटा
7). Jio दुनिया का सबसे बड़ा फिक्ष्ड वायरलेस एक्सेस प्रदाता बना है।

भारत की अग्रणी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो, अमेरिका स्थित टी-मोबाइल को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी फिक्ष्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) प्रदाता बनने के लिए तैयार है।

जियो ने आधिकारिक तौर पर 2025 के मध्य तक 20 मिलियन FWA ग्राहकों को पार कर लिया है, जो टी-मोबाइल के 19.8 मिलियन से अधिक है, जो वैश्विक ब्रॉडबैंड बाजार में एक ऐतिहासिक बदलाव को दर्शाता है।

8). बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की गयी है।

कर्नाटक सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का फैसला किया है.

बदले गए नाम करंट अफेयर्स – 

  • भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का नाम –
  • एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी
  • खुल्दाबाद – रत्नापुर
  • बैंगलोर सिटी यूनिवर्सिटी- डॉ. मनमोहन सिंह
  • पंचमढी वन्यजीव अभयारण्य – भभूत सिंह वन्यजीव अभयारण्य
  • CISF प्रशिक्षण केंद्र राजादित्य चोलन
  • राजस्थान की ‘फॉयसागर झील’ -वरुण सागर
  • सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन – अजगैबीनाथ धाम
  • अयोध्या रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम जंक्शन
9). सुकन्या सोनोवाल को राष्ट्रमंडल युवा शांति राजदूत के रूप में चुना गया है।

असम के लखीमपुर जिले की मूल निवासी सुकन्या सोनोवाल को राष्ट्रमंडल युवा शांति राजदूत के रूप में चुना गया है।

उन्हें राष्ट्रमंडल युवा शांति राजदूत नेटवर्क (सौवाईपीएएन) की कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में चुना गया है।

10). भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट आस्था पूनिया बन गई है

सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं।

भारतीय नौसेना के लड़ाकू विमान – 

भारतीय नौसेना के पास वर्तमान में मिग 29K लड़ाकू विमान हैं, जो इसके विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और स्वदेशी रूप से विकसित आईएनएस विक्रांत पर तैनात हैं।

भारत सरकार ने हाल ही में 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने के लिए फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

ये विमान रूस में निर्मित मिग 29K की जगह लेंगे।

पहली महिला करंट अफेयर्स – 

  • भारत की पहली महिला ई वोटर कौन बनी? विभा देवी
  • पहली महिला केंद्रीय विधि सचिव कौन बनीं? अंजू राठी राणा
  • नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी? नेटुम्बो नंदी-नदैतवा
  • राष्ट्रमंडल की महासचिव बनने वाली पहली अफ्रीकी महिला कौन बनी? शर्ली बोचवे
  • सुसान ले को किस देश की पहली महिला विपक्षी नेता नियुक्त किया गया है? ऑस्ट्रेलिया
  • माउंट एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगा फहराने वाली पहली महिला CISF अधिकारी कौन बनीं? गीता समोता
  • किसे बलूचिस्तान में पहली हिन्दू महिला सहायक कमिश्नर नियुक्त किया गया है? कशिश चौधरी
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? किर्सी कोवेंट्री
  • संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की पहली महिला महासचिव नियुक्त किया गया है? शेखा नासिर अल नौवेस
11). प्रोजेक्ट 17A के तहत हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा दूसरे स्टील्थ फ्रिगेट INS उदयगिरी को शामिल किया गया है।

स्टेल्थ फ्रिगेट प्रोजेक्ट – 

17-ए के दूसरे पोत उदयगिरी को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने किया है।

Share

Leave a comment