Current Affairs 2025 : 13 जून 2025 से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

Current Affairs 2025
Current Affairs 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1). HKU5-CoV-2 वायरस की पहचान चीन मे की गई है।

चीन मे वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों में * HKU5-CoV-2* नामक नए वायरस की पहचान की है, जो मर्बेको वायरस समूह से संबंधित है, जिसमे MERS – CoV जैसे घातक वायरस शामिल है।

यह वायरस फिलहाल मनुष्यों मे नहीं फैला है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार भविष्य मे मानव संक्रमण की संभावना है, खासकर वन्यजीवों से संपर्क के कारण।

संभावित लक्षणों मे बुखार, सांस की दिक्कत, निमोनिया, किडनी फेल होना शामिल है।

2). भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत पाल भानू को नियुक्त किया गया है।

भारत सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के वर्तमान प्रबंध निदेशक सत पाल भानू को निगम का अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है।

हालिया नियुक्ति –

  • राष्ट्रीय महिला आयोग – विजया किशोर रहाटकर
  • रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष – सतीश कुमार
  • SBI के चेयरमैन – CS शेट्टी
  • 52CJI – न्यायमूर्ति BR गवई
  • ISRO के प्रमुख – वी. नारायणन
  • नए वित्त सचिव – अजय सेठ
  • राजीव गौबा को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव निधि तिवारी
  • संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार
  • इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख – तपन कुमार डेका
3). हाल ही में खबरों में रहा फ्यूगो ज्वालामुखी ग्वाटेमाला में स्थित है।
  • ग्वाटेमाला के अधिकारियों ने हाल ही में फ्यूगो ज्वालामुखी से गैस और राख निकलने के कारण 500 से अधिक लोगों को निकाला।
  • वोल्कन डे फ्यूगो, जिसका स्पेनिश में अर्थ है “आग का ज्वालामुखी”, ग्वाटेमाला में स्थित है और मध्य अमेरिका में सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
  • फ्यूगो ज्वालामुखी वर्ष 1524 से अब तक 60 से अधिक बार फट चुका है, जो तीव्र ज्वालामुखी गतिविधि का एक लंबा इतिहास दर्शाता है।
4). भारत के मैंगो मैन कलीमुल्लाह खान ने राजनाथ सिंह के नाम पर आम की एक नयी किस्म को विकसित किया है।
  • भारत के ‘मैंगो मैन’ के नाम से मशहूर कलीमुल्लाह खान ने एक नव विकसित आम की किस्म का नाम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर रखा है।
  • मलीहाबाद के अपने बगीचे में अपनी विशिष्ट ग्राफ्टिंग तकनीक का उपयोग करके उगाई गई इस नई किस्म का नाम ‘राजनाथ आम’ रखा गया है।
5). हाल ही में आयोजित स्टीफन अवग्यान मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट के छठे संस्करण का खिताब अरविंद चिदंबरम ने जीता है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने अर्मेनिया के जर्मुक में आयोजित 6वें स्टीफन अवग्यान मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट में जीत हासिल की है।

हालांकि वह साथी भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंदधा के साथ बराबरी पर थे, लेकिन टाईब्रेक सिस्टम के आधार पर अरविंद को विजेता घोषित किया गया।

6). हाल ही में रणनीतिक उप सेना प्रमुख राजीव घई को नियुक्त किया गया है।

हाल ही में, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को उप सेना प्रमुख (रणनीति) के पद पर नियुक्त किया गया है. वे अभी भी डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाते रहेंगे।

7). वेस्टइंडीज के बल्लेबाज और पूर्व व्हाइट-बॉल कप्तान निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बाएं हाथ के बल्लेबाज और पूर्व व्हाइट-बॉल कप्तान निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

उन्होंने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

8). मालदीव टूरिज्म की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर कैटरीना कैफ बनी हैं ।

मालदीव मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस कॉरपोरेशन (MMPRC/Visit Maldives) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर कैटरीना कैफ को ‘सनी साइड ऑफ लाइफ’ के लिए अपना नया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

यह पार्टनरशिप Visit Maldives की स्पेशल समर सेल कैंपेन के तहत की गई है।

9). हाल ही मे श्रीलंका में पोसोन पोया पर्व मनाया जा रहा है।

लगभग दो हजार वर्ष पूर्व श्रीलंका में बौद्ध धर्म के आगमन के उपलक्ष्य में यह पर्व मनाया जाता है।

जून महीने की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह उत्सव सम्राट अशोक के पुत्र महिंदा के मिहिंताले मैं राजा देवनमपियातिसा को पहला उपदेश दिये जाने की स्मृति ताजा करता है।

10). देश का पहला इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-वेस्ट) ईको पार्क दिल्ली में स्थापित किया जाएगा।
  • सतत विकास और स्वच्छ शहरी जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दिल्ली सरकार ने भारत का पहला इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-वेस्ट) ईको पार्क स्थापित करने की घोषणा की है।
  • यह अत्याधुनिक सुविधा उत्तर दिल्ली के होलम्बी कलां क्षेत्र में बनाई जाएगी
  • यह सुविधा प्रत्येक वर्ष 51,000 टन ई-कचरे को संसाधित करने की क्षमता रखेगी, इसमें पुराने कंप्यूटर, मोबाइल फोन, घरेलू उपकरणों से लेकर औद्योगिक गैजेट्स तक शामिल होंगे।

भारत में पहला –

  • भारत की पहली जीन-संपादित भेड़ कश्मीर
  • भारत का पहला वेस्ट टू वाइल्ड लाइफ पार्क – नोएडा
  • भारत की पहली ट्रांसमीडिया एंटरटेंमेंट सिटी- अमरावती
  • ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क – लखनऊ
  • भारत का पहला वर्टिकल बाई फेशियल सोलर प्लांट – दिल्ली
  •  देश का पहला डिजिटल म्यूजियम कहां खोला गया है ? महाराष्ट्र
  • AI से निर्मित भारत की पहली हिंदी गायिका और मॉडल कौन बनी है ? माया (Maaiya)
  • भारत का पहला वेटलैंड शहर – उदयपुर और इंदौर
  • भारत की पहली ट्रैफिक लाइट फ्री सिटी – कोटा
  • उबर ने भारत की पहली जल परिवहन सेवा कहां शुरू की ? श्रीनगर में
11). नेवा (NEVA) प्लेटफॉर्म अपनाने वाला देश का 29वां विधानमंडल पुडुचेरी बना।
  • केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) में शामिल होने वाला देश का 29वाँ विधानमंडल बन गया है। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली नेवा को लागू करने वाला 28वाँ विधानमंडल था।
  • नेवा, 100% केंद्र द्वारा वित्तपोषित केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय की परियोजना है जिसका उद्देश्य देश में कागज रहित और डिजिटल विधायी प्रक्रिया बनाना है।
  • 2022 में नागालैंड विधानसभा राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) को लागू करने वाली पहली राज्य विधानसभा बन गई।
12). भारतीय सेना ‘खान क्वेस्ट सैन्य अभ्यास’ के 22वें संस्करण के लिए मंगोलिया पहुंची।

बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ के 22वें संस्करण में भाग लेने के लिए 40 सदस्यीय भारतीय सेना की टुकड़ी मंगोलिया की राजधानी उलानबटार पहुँच गई है।मंगोलिया की राजधानी 14 से 28 जून 2025 तक खान क्वेस्ट के 22वें संस्करण की मेज़बानी करेगी।

प्रमुख युद्धाभ्यास –

  • बोंगोसागर – भारत और बांग्लादेश
  • युद्ध अभ्यास – भारत और अमेरिका
  • इंद्र युद्ध अभ्यास – भारत और रूस
  • सूर्य किरण युद्धाभ्यास – भारत और नेपाल
  • शक्ति – भारत और फ्रांस
  • वरुण – भारत और फ्रांस
  • गरुड़ – भारत और फ्रांस
  • शिन्यु मैत्री – भारत और जापान
  • धर्म गार्जियन – भारत और जापान

 

Share

Leave a comment