Current Affairs 2025 : 26 जून से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

Current Affairs 2025
Current Affairs 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1). हाल ही में कार्लोस अल्काराज़ ने दूसरा क्वींस क्लब खिताब जीता।

विंबलडन से पहले एक महत्वपूर्ण ग्रास-कोर्ट टूर्नामेंट, क्वींस क्लब चैंपियनशिप में कार्लोस अल्काराज़ की जीत, 30 जून को शुरू होने वाले 2025 विंबलडन चैंपियनशिप से ठीक एक सप्ताह पहले उनके बेहतरीन फॉर्म को दर्शाती है।

2). सलखन गांव, सोनभद्र, यूपी में स्थित 140 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म पार्क को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल कर लिया है।

यह पार्क कैमूर अभयारण्य और विंध्य पर्वत श्रृंखला के बीच 25 हेक्टेयर में फैला हुआ है ।

विश्व धरोहर सूची में पहले से शामिल अमेरिका के येलोस्टोन पार्क के जीवाश्म करीब 50 करोड़ वर्ष पुराने हैं, जबकि कनाडा के मिस्टेकन प्वाइंट के जीवाश्म 55 करोड़ वर्ष और जागिंगस क्लिफ के जीवाश्म 31 करोड़ वर्ष पुराने हैं।

3). सोना अमेरिकी डॉलर के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आरक्षित संपत्ति बना है।

सोने ने अब आधिकारिक रूप से वैश्विक भंडार संपत्तियों में दूसरा सबसे बड़ा स्थान हासिल कर लिया है, यूरो को पीछे छोड़ते हुए।

विश्व में स्वर्ण भंडार अब 1960 के दशक के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं।

4). जेडंर बजटिंग नॉलेज हब’ पोर्टल का उद्घाटन अन्नपूर्णा देवी के द्वारा किया है।

जून 2025 को केद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘जेडंर बजटिंग नॉलेज हब’ पोर्टल लॉन्च किया।

यह पोर्टल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है और इसका उद्देश्य नीति निर्माण मे लैगिंक समानता और जेडंर बजटिंग को मजबूती देना है।

5). हाल ही में चर्चे में रहा चिओस द्वीप ग्रीस में स्थित है।

हाल ही में पूर्वी एजियन सागर में स्थित Chios द्वीप के मुख्य शहर के पास बड़ी जंगल की आग लगी, जिसे बुझाने के लिए 100 से अधिक दमकलकर्मी और विमान तैनात किए गए।

  • Chios ग्रीस का पाँचवां सबसे बड़ा द्वीप है, जो तुर्की के तट से केवल 8 किलोमीटर दूर है।
  • यह द्वीप मस्तिक गोंद के लिए प्रसिद्ध है।
6).उत्तराखंड आधिकारिक योग नीति की घोषणा करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य की योग नीति की घोषणा की।
  • उत्तराखंड आधिकारिक योग नीति की घोषणा करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
  • 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” विषय के साथ दुनिया भर में 21 जून 2025 को मनाया गया।

भारत का पहला राज्य – 

  • भारत की पहली AI यूनिवर्सिटी – महाराष्ट्र
  • स्वयं का OTT प्लेटफार्म लॉन्च करने वाला पहला राज्य- केरल
  • देश की पहली वाटर यूनिवर्सिटी- उत्तरप्रदेश
  • जैविक खेती लागू क करने वाले पहला राज्य- सिक्किम
  • मृत्यु का अधिकार लागू करने वाला पहला राज्य- कर्नाटक
  • गौ अभ्यारण्य स्थापित करने वाला पहला राज्य – मध्यप्रदेश
  • गाय को राजमाता की उपाधि देने वाला पहला राज्य – महाराष्ट्र
  • विधानसभा में सांकेतिक भाषा लागू करने वाला भारत का पहला राज्य – पंजाब
  • राज्य की विधानसभा में अनुवाद प्रणाली लागू करने वाला पहला राज्य- उत्तर प्रदेश
  • ड्रोन पॉलिसी लागू करने वाला पहला राज्य- हिमाचल प्रदेश
  • समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य – उत्तराखंड
  • भारत का पहला PPP ग्रीन वैस्ट प्रोसेसिंग प्लांट- इंदौर (मध्यप्रदेश)
7). त्रिपुरा पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता हासिल करने वाला भारत का तीसरा राज्य बना है।

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मिजोरम और गोवा के बाद पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता हासिल करने वाला भारत का तीसरा राज्य बन गया है।

क्रम में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, मिजोरम और गोवा के बाद त्रिपुरा यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का चौथा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश है।

पूर्ण साक्षरता और कार्यात्मक साक्षरता – 

सरकार द्वारा 1988 में शुरू किए गए राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अनुसार कोई भी राज्य/संघ शासित प्रदेश (UT) को तभी पूर्ण साक्षर माना जाएगा अगर उनकी 90% से अधिक आबादी किसी भी भारतीय भाषा में पढ़, लिख सकती है और बुनियादी अंकगणित कर सकती है।

  • 1991 में इस परिभाषा के तहत, केरल देश का पहला पूर्ण साक्षरता हासिल करने वाला पहला राज्य/यूटी बन गया था।
  • 1991 की जनगणना के अनुसार केरल की साक्षरता 90.90 दर्ज की गई थी।
8). “Woman! Life! Freedom!” नामक किताब मरजाने सतरापी के द्वारा लिखी गयी है।

“Woman! Life! Freedom!” नामक किताब मर्ज़ाने सत्रापी द्वारा लिखी गई है। यह किताब 2024 में प्रकाशित हुई थी और ईरान में महिलाओं के अधिकारों के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर केंद्रित है।

प्रमुख पुस्तकें – 

  • यादें, यादें और यादें – पुष्पा भारती
  • वेलकम टू पैराडाइज – द्विंकल खन्ना
  • ए मर्सिनरी – दुव्वुरी सुब्बाराव
  • ‘Israel War Diary’ – विशाल पांडेय
  • ‘The Golden Years: रस्किन बॉन्ड
  • ‘Why Bharat Matters’ – S जयशंकर
  • ’12th Fail’ – अनुराग पाठक
  • ‘Four Star of Destiny’ – MM नरवाने
  • ‘Tomb of Sand’ – गीतांजलि श्री
  • Kairos – जेनी एर्पेनबेक
  • “लियोः द अनटोल्ड स्टोरी” पी. एस. रमन
9). जसप्रीत बुमराह SENA देशों में 150 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले एशियाई बन गए हैं।

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में 150 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बनकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया।

10) हैदराबाद में भारत की पहली सिम-लेस, फिक्ष्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) 5G सेवा “Quantum 5G FWA” लॉन्च की गयी है।

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जून, 2025 को हैदराबाद में BSNL क्वांटम 5जी FWA के सॉफ्ट लॉन्च की घोषणा की है।

यह स्वदेशी, सिम-रहित फिक्ष्ड-वायरलेस-एक्सेस समाधान 5जी रेडियो पर फाइबर जैसी गति प्रदान करता है।

Share

Leave a comment