
1). नीति आयोग ने शासन में उच्च गुणवत्ता वाले डेटा की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘फ्यूचर फ्रंट’ श्रृंखला का तीसरा संस्करण जारी किया है।
नीति आयोग ने अपनी तिमाही अंतर्दृष्टि श्रृंखला फ्यूचर फ्रंट का तीसरा संस्करण जारी किया, जिसका शीर्षक है “भारत की डेटा अनिवार्यताः गुणवत्ता की ओर धुरी।”
यह रिपोर्ट डिजिटल शासन को मजबूत करने, जनता का विश्वास बढ़ाने और कुशल सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए मजबूत डेटा गुणवत्ता की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करती है।
नीति आयोग करंट अफेयर्स –
- नीति आयोग ने फ्रंटियर टेक हब बनाने की घोषणा की? नीति आयोग
- नीति आयोग की 10वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता किसने की है ? नरेंद्र मोदी
- नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उत्पादक देश है.
- ट्रेड वॉच नामक रिपोर्ट का दूसरा संस्करण किसने जारी किया गया है ? – नीति आयोग
- नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य किसे नियुक्त किया गया है ? राजीव गौबा
2). 7 वां हेलीकॉप्टर और लघु विमान शिखर सम्मेलन पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित किया गया है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार, पवन हंस और फिक्की के सहयोग से पुणे में 7वां हेलीकॉप्टर और लघु विमान शिखर सम्मेलन आयोजित किया।
3). निम्नलिखित में से दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने आह्न ग्यू-बैक को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने 1961 के बाद से आह्न ग्यू-बैक को देश का पहला नागरिक रक्षा मंत्री नियुक्त करके किया गया
यह बड़ा फेरबदल पूर्व राष्ट्रपति यूं सुक योल को पद से हटाने के बाद हुआ है।
4). मुंबई में प्राक्कलन समितियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
संसद और राज्य/संघ शासित प्रदेशों (यूटी) विधान निकायों की प्राक्कलन समितियों का राष्ट्रीय सम्मेलन जून 2025 को महाराष्ट्र विधान भवन, मुंबई में संपन्न हुआ।
प्राक्कलन समिति :-
प्राक्कलन समिति भारतीय विधानमंडल की तीन वित्तीय समितियों में से एक है, अन्य समितियाँ हैं, लोक लेखा समिति और सार्वजनिक उपक्रम समिति।
5). विश्व मौसम विज्ञान संगठन के द्वारा एशिया में जलवायु की स्थिति 2024 नामक रिपोर्ट जारी की गयी है।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) द्वारा जारी “स्टेट ऑफ क्लाइमेट इन एशिया, 2024” रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में एशिया वैश्विक औसत की तुलना में लगभग दो गुना अधिक तेज़ी से गर्म हुआ, जिससे यह वर्ष रिकॉर्ड में अब तक का सबसे गर्म या दूसरा सबसे गर्म वर्ष बन गया।
6). ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 टूर्नामेंट चेक रिपब्लिक में आयोजित किया गया जिसमें नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता है।
- पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में भारत के नीरज चोपड़ा ने 85.29 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया।
- दक्षिण अफ्रीका के डौ स्मिट 84.12 मीटर का थ्रो करके दूसरे स्थान पर रहे।
- ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 83.63 मीटर के तीसरा स्थान हासिल किया।
7). ‘नव्या योजना’ को विकसित भारत@2047 मिशन के तहत शुरू किया गया है।
सरकार ने किशोरियों को गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने के लिए ‘नव्या योजना’ नामक एक पायलट कार्यक्रम शुरू किया है।
यह योजना विकसित भारत@2047 मिशन के तहत महिला-नेतृत्व वाले समावेशी विकास एजेंडें का हिस्सा है।
इसका उद्देश्य 16-18 वर्ष की 10वीं पास किशोरियों को तकनीकी, डिजिटल और सेवा क्षेत्र मे कौशल प्रदान कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाना है।
8). हाल ही में असम ने ट्रांसजेंडर समुदाय को OBC का दर्जा दिया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 23 जून, 2025 को घोषणा की कि असम में ट्रांसजेंडर समुदाय को अब OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) का दर्जा दिया जाएगा।
9). वैश्विक शांति सूचकांक 2025 में भारत 115 वें स्थान पर है।
यूक्रेन युद्ध के लंबा खिंचने, पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और आंतरिक राजनीतिक दमन के कारण रूस को 2025 के वैश्विक शांति सूचकांक (GPI) में सबसे निचला स्थान (रैंक 163) प्राप्त हुआ है। इसके ठीक बाद यूक्रेन का स्थान है। भारत ने 163 देशों में 115वां स्थान प्राप्त किया है।
10). रथ यात्रा 2025 ओडिशा से संबंधित है जिसके लिए पूर्वी तट रेलवे द्वारा ‘ECOR Yatra’ मोबाइल ऐप लॉन्च की गयी है।
जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 ओडिशा राज्य से संबंधित है, और इसके लिए पूर्वी तट रेलवे (ECOR) ने ‘ECOR Yatra’ नामक एक मोबाइल ऐप लॉन्च की है। यह ऐप रथ यात्रा के दौरान यात्रियों को रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं की डिजिटल जानकारी एक ही स्थान पर प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
11). हाल ही में असम में प्रसिद्ध अंबुबाची मेला आयोजित किया गया है।
- प्रसिद्ध अंबुबाची मेला असम राज्य में आयोजित किया जाता है।
- यह मेला गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में मनाया जाता हैं।
- यह मेला देवी कामाख्या के मासिक धर्म का प्रतीक है और इसे पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा धार्मिक समागम माना जाता है ।
प्रमुख महोत्सव –
- शिरुई लिली महोत्सव – मणिपुर
- कचाई लेमन – मणिपुर
- मोढेरा डांस फेस्टिवल – गुजरात
- पुष्कर मेला & जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल – राजस्थान
- हेमिस फेस्टिवल – लद्दाख
- सोनपुर मेला – बिहार
- बीकानेर ऊंट महोत्सव – राजस्थान
- बथकुम्मा फेस्टिवल – तेलंगाना (फूलों का त्योहार)
- हरेली और छेरछेरा महोत्सव – छत्तीसगढ़
- योशांग महोत्सव – मणिपुर
- नागा मिर्च महोत्सव – नागालैंड
12). हेग, नीदरलैंड में 76वां नाटो शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है।
- 76वां नाटो शिखर सम्मेलन नीदरलैंड के हेग शहर में आयोजित किया गया था।
- यह सम्मेलन 24-25 जून, 2025 को हुआ था।
- यह सम्मेलन नाटो के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों की एक बैठक थी, जिसमें उनके साझेदार देशों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया था।