
1). ‘सी-फ्लड / C-Flood’ बाढ़ पूर्वानुमान प्रणाली CR पाटिल ने शुरू की है।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने महानदी, गोदावरी और तापी नदी घाटियों को कवर करते हुए गांव स्तर तक दो दिन पहले बाढ़ पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए एक वेब पोर्टल – सी-फ्लड लॉन्च किया है।
सी-फ्लड वेब पोर्टल का उद्घाटन 2 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में एक समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने किया।
सी-फ्लड पोर्टल को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), पुणे ने केंद्रीय जल आयोग के साथ मिलकर विकसित किया है।
2). जापान ने ग्रीनहाउस गैसों और जल चक्र (GOSAT-GW) के लिए वैश्विक अवलोकन उपग्रह लॉन्च किया है।
हाल ही में, जापान ने तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से ग्रीनहाउस गैसों और जल चक्र (GOSAT-GW) के लिए वैश्विक अवलोकन उपग्रह लॉन्च किया।
- GOSAT-GW जापानी एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) द्वारा विकसित एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है।
- इसे H-2A रॉकेट का उपयोग करके लॉन्च किया गया था।
3). ‘ DRDO ‘ के द्वारा भारत का पहला स्वदेशी फोटोनिक रडार विकसित किया गया है।
भारत ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा देश का पहला फोटोनिक रडार विकसित करने के साथ ही एक महत्वपूर्ण तकनीकी सफलता हासिल की है – एक अत्याधुनिक प्रणाली जो वस्तु का पता लगाने के लिए पारंपरिक रेडियो तरंगों के बजाय प्रकाश का उपयोग करती है।
4). सूरीनाम विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मलेरिया मुक्त प्रमाणित होने वाला अमेज़न क्षेत्र का पहला ‘देश बन गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सूरीनाम को आधिकारिक रूप से ‘मलेरिया-मुक्त’ घोषित कर दिया है। सूरीनाम अमेजन क्षेत्र का पहला देश है जिसे यह मान्यता मिली है।
विश्व में पहला –
- दुनिया का पहला मानव मूत्राशय का सफल प्रत्यारोपण – अमेरिका
- दुनिया का पहला जेट-संचालित उड़ने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट – इटली
- किस देश ने दुनिया का पहला क्वांटम आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च किया – भारत
- कुष्ठ रोग को खत्म करने वाला पहला देश – जॉर्डन
- समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला देश – थाईलैंड दक्षिण-पूर्व
- अपने सभी ग्लेशियर को खोने वाला पहला देश – वेनेजुएला
- चार दिन वर्कवीक वाला एशिया का पहला देश – सिंगापुर
- मेनिनजाइटिस का टीका पेश करने वाला दुनिया का पहला देश- नाइजीरिया
- गर्भपात को संवैधानिक अधिकार का दर्जा देने वाला पहला देश – फ्रांस
- दुनिया की पहली 3D-प्रिंटेड मस्जिद का अनावरण – सऊदी अरब
- समलैंगिक विवाह का पंजीकरण करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश – नेपाल
5). रेलवे यात्रियों को वन स्टॉप सेवाएं देने के लिए अश्विनी वैष्णव ने ‘रेलवन’ ऐप को लॉन्च किया गया है।
रेलवे सेवाओं में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2 जुलाई, 2025 को ‘रेलवन’ मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया।
2 जुलाई 2025 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘RailOne’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। यह ऐप रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर लॉन्च किया गया।
रेलवे करंट अफेयर्स –
1- रेल मंत्रालय वन-स्टॉप समाधान के लिए संरक्षा ऐप लॉन्च किया
2- दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन कहाँ किया गया? जम्मू कश्मीर
3- किस रहता ने कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) के भारतीय रेलवे के साथ विलय को मंजूरी दी है? महाराष्ट्र
4- रेल नेटवर्क से जुड़ने वाली पूर्वोत्तर की चौथी राज्य राजधानी बन गई है? आइजोल (मिजोरम)
5- गुजरात 100% रेल विद्युतीकरण हासिल करने वाला 24वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बना है।
6). जून 2025 में प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक नेतृत्व के लिए अफ्रीकी देश घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2 जुलाई 2025 को घाना का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना से सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री 2 से 9 जुलाई 2025 तक घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के 8 दिवसीय दौरे पर हैं।
प्रधानमंत्री मोदी 30 वर्षों के बाद घाना का दौरा करने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 2 और 3 जुलाई 2025 को घाना की अपनी यात्रा के दौरान, मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच चार समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए।
7). सूर्यमुखी देवी मणिपुरी शास्त्रीय नृत्य से संबंधित थीं जिनका 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
सूर्यमुखी देवी, मणिपुरी शास्त्रीय नृत्य से संबंधित थीं। उनका 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मोणपुरी नृत्य के रास और लाई हरोबा रूपों में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती थीं।
8). समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘एट सी ऑब्जर्वर मिशन’ को ‘ QUAD ‘ के द्वारा शुरू किया गया है।
इंडो-पैसिफिक में समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने की एक ऐतिहासिक पहल में, भारत, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के तटरक्षकों ने पहली बार ‘QUAD एट सी शिप ऑब्जर्वर मिशन’ शुरु किया है।
9). हाल ही मे मेघालय के ‘ एरी सिल्क ‘ को GI टैग दिया गया है।
मेघालय के Eri Silk को हाल ही में GI टैग मिला है जो ग्लोबल मार्केट के लिए परफेक्ट प्रोडक्ट है।
GI Tag 2025 –
- कुंभकोणम पान पत्ता (थंजावुर) और थोवलई फूलों की माला (कन्याकुमारी)
- अहमदाबाद के प्रसिद्ध सौदागरी ब्लॉक प्रिंट
- पुलियानकुडी एसिड लाइम, पनरुति काजू, विरुधुनगर सांबा वथल (सूखी लाल मिर्च) – तमिलनाडु –
- पश्चिम बंगाल – ‘नोलेन गुरेर संदेश’
- दक्षिण गुजरात का एक बागवानी फल “अमलसाद चीकू” (सपोडिला)
- विलो बैट – जम्मू कश्मीर
- रिंडिया, जिसे खासी हैंडलूम के नाम से भी जाना जाता है, मेघालय राज्य का एक हैंडलूम उत्पाद है जिसे भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया है।