
1). भारत के 87वें ग्रैंड मास्टर हरिकृष्णन बने है।
चेन्नई के 23 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी हरिकृष्णन ए. रा. ने 11 जुलाई 2025 को फ्रांस में आयोजित ला प्लेग्ने इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल में अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर (GM) नॉर्म पूरा कर भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव प्राप्त किया।
2). तमिलनाडु में स्थित जिंजी किला को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
तमिलनाडु के विलुप्पुरम जिले में स्थित जिंजी किला (Gingee Fort) को पेरिस में आयोजित यूनेस्को की 47वीं वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी की बैठक में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। जिंजी किला, जिसे अक्सर “पूरब का ट्रॉय” कहा जाता है, दक्षिण भारत के सबसे पुराने और अद्वितीय किलों में से एक है।
3). हाल ही में खमेर रूज स्थल को यूनेस्को विरासत सूची में शामिल किया गया है। यह कंबोडिया में स्थित है।
यूनेस्को ने आधिकारिक तौर पर कंबोडिया के तीन स्थलों को विश्व धरोहर स्थलों के रूप मैं सूचीबद्ध किया, जिनका इस्तेमाल कभी खमेर रुज शासन द्वारा यातना और हत्याओं के लिए किया जाता था।
4). भारतीय रिजर्व बैंक ने 16 जुलाई से 75 करोड़ रुपये से अधिक के लिए सभी भुगतानों के लिए ‘ई कुबेर प्लेटफॉर्म’ को अनिवार्य करने की घोषणा की है।
- 16 जुलाई, 2025 से, ₹75 करोड़ से अधिक के सभी भारतीय सरकारी भुगतान RBI की ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से किए जाने चाहिए।
- इस कदम का उद्देश्य बड़े भुगतानों में अधिक पारदर्शिता, तेज़ प्रक्रिया और त्वरित ट्रैकिंग लाना है।
5). हाल ही में आयोजित विंबलडन में महिला एकल का खिताब इगा स्वियातेक ने जीता है।
पोलैंड की इगा स्वियातेक ने विम्बलडन 2025 का महिला एकल खिताब जीत लिया है. यह पहली बार है जब 24 वर्षीय स्वियातेक ने विम्बलडन का खिताब जीता है
यह उनके करियर का कुल छठा ग्रैंड स्लैम खिताब (Tennis Grand Slam) है. उन्होंने फाइनल में अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा को लगातार सेटों में 6-0, 6-0 से हराया.
6). असम में मानव-हाथी संघर्ष कम करने के लिए गज मित्र योजना शुरू की गयी है।
असम मंत्रिमंडल ने राज्य में मनुष्यों और हाथियों के बीच बढ़ते संघर्षों को कम करने के लिए ‘गज मित्र’ नामक एक नई योजना को मंजूरी दी है।
यह कदम पिछले कुछ वर्षों में मनुष्यों और हाथियों दोनों की सैकड़ों मौतों के बाद उठाया गया है। इस योजना का उद्देश्य वन्यजीवों की रक्षा करना, हाथियों के लिए सुरक्षित स्थान बनाना और गाँवों को ऐसी स्थितियों से शांतिपूर्ण तरीके से निपटने में मदद करना है।
7). हाल ही में यूनेस्को द्वारा अफ्रीका के 3 स्थलों को खतरे की सूची से हटा गया है।
विश्व धरोहर समिति ने तीन अफ्रीकी धरोहर स्थलों – मेडागास्कर, मिस्र और लीबिया – को संकटग्रस्त स्थलों की यूनेस्को की सूची से हटा दिया है
तथा इन स्थलों पर खतरों को कम करने और उनकी सांस्कृतिक एवं पारिस्थितिक अखंडता को बहाल करने के सफल प्रयासों की सराहना की है।
8). हाल ही में 12 जुलाई को मलाला दिवस मनाया गया।
मलाला दिवस, जो प्रतिवर्ष 12 जुलाई को मनाया जाता है, पाकिस्तानी कार्यकर्ता और सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के जन्मदिन को स्मरण करता है।
9). दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा के लिए महिलाओं के लिए ‘सहेली कार्ड’ लॉन्च किये गए है।
हाल ही में दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने “सहेली स्मार्ट कार्ड” लॉन्च करने की घोषणा की है, जो अब तक की “पिंक टिकट” व्यवस्था की जगह लेगा।
यह कार्ड केवल दिल्ली के सत्यापित निवासियों के लिए महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देगा।
10). मुंबई में स्थित कार्नैक ब्रिज का नाम बदलकर ‘सिंदूर ब्रिज’ रखा गया है।
मुंबई के पुराने कारनैक ब्रिज को पूर्ण पुनर्निर्माण के बाद सिंदूर ब्रिज के रूप में नई पहचान दी गई।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पुल का उद्घाटन किया
11). क्रूज भारत मिशन में शामिल होने वाला पहला राज्य गुजरात बन गया है।
देश में सबसे लंबे समुद्र तट वाला गुजरात ‘क्रूज भारत मिशन’ (Cruise India Mission) का नेतृत्व करने वाला पहला राज्य बन गया है।
भारत का पहला राज्य –
- भारत के पहले तितली अभयारण्य – केरल
- भारत का पहला लकड़ी का गुरुद्वारा – पंजाब
- जहाजों के लिए समर्पित नीति पेश करने वाला पहला राज्य – महाराष्ट्र
- गाय को राजमाता की उपाधि देने वाला पहला राज्य – महाराष्ट्र
- भारत की पहली AI यूनिवर्सिटी – महाराष्ट्र
- स्वयं का OTT प्लेटफार्म लॉन्च करने वाला पहला राज्य – केरल
- भारत का पहला पूर्ण डिजिटल साक्षर राज्य – केरल
- वरिष्ठ नागरिक आयोग स्थापित करने वाला पहला भारतीय राज्य- केरल
- राज्य की विधानसभा में अनुवाद प्रणाली लागू करने वाला पहला राज्य- उत्तर प्रदेश
- देश की पहली वाटर यूनिवर्सिटी- उत्तरप्रदेश
- जैविक खेती लागू करने वाले पहला राज्य – सिक्किम
- मृत्यु का अधिकार लागू करने वाला पहला राज्य- कर्नाटक
12). हाल ही में महाराष्ट्र ने गणेशोत्सव को राज्य उत्सव घोषित किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक गणेशोत्सव को आधिकारिक राज्य उत्सव घोषित कर दिया है।
सरकार द्वारा सार्वजनिक गणेशोत्सव को राज्य उत्सव घोषित किए जाने का अर्थ यह है कि अब महाराष्ट्र सरकार इस पर्व से जुड़ी प्रचार-प्रसार, व्यवस्थापन और खर्चों की ज़िम्मेदारी अपने हाथ में लेगी।
इसमें स्थानीय मंडलों को सहायता, सजावट और सार्वजनिक आयोजनों के लिए सहयोग शामिल होगा।