
1). एडेन मार्करम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जून माह के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड दिया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम और वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज को जून 2025 के लिए क्रमशः पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।
ICC Current Affairs –
- ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 Winner- India
- ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ऑफिशियल सॉन्ग – Jeeto Baazi khel ke
- ICC के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर डायना एडुल्जी बनीं है
- ICC भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के नए अध्यक्ष – सुमति धर्मवर्धने
- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली फिर से ICC पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की तारीखों और वेन्यू का ऐलान किया, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे।
- पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के साथ वर्ष 2025 के लिए ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
2). हाल ही में ऊर्जा एवं स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित शहर है।
हाल ही में ऊर्जा एवं स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र (Centre for Research on Energy and Clean Air – CREA) द्वारा जारी एक विश्लेषण रिपोर्ट में 2025 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में भारत के सर्वाधिक वायु प्रदूषित शहरों की सूची प्रकाशित की गई है।
3). ग्रीस देश के साथ नौसैनिक सहयोग बढाने के लिए भारत ने पासेक्स अभ्यास में भाग लिया है।
भारत ने नौसैनिक सहयोग बढ़ाने के लिए ग्रीस के साथ पासेक्स (PASSEX) अभ्यास में भाग लिया है।
यह अभ्यास उत्तरी अरब सागर में आयोजित किया गया था, इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के लिए साझा प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना था।
प्रमुख युद्धाभ्यास –
- बोंगोसागर – भारत और बांग्लादेश
- युद्ध अभ्यास – भारत और अमेरिका
- इंद्र युद्ध अभ्यास – भारत और रूस
- सूर्य किरण युद्धाभ्यास – भारत और नेपाल
- शक्ति – भारत और फ्रांस
- वरुण – भारत और फ्रांस
- गरुड़ – भारत और फ्रांस
- शिन्यु मैत्री – भारत और जापान
- धर्म गार्जियन – भारत और जापान
4). मुंबई में अमेरिका की ई वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला अपना पहला भारतीय अनुभव केंद्र शुरू करेगी।
एलन मस्क की टेस्ला ने भारत में आधिकारिक एंट्री कर ली है और मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में पहला ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ खोला है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका उद्घाटन किया और टेस्ला से भारत में विनिर्माण व अनुसंधान केंद्र खोलने की अपील की है।
भारत में पहला –
- यूनेस्को के क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी में नामंकित – लखनऊ
- देश का पहला इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-वेस्ट) ईको पार्क – दिल्ली
- भारत की पहली जीन-संपादित भेड़ – कश्मीर
- भारत का पहला वेस्ट टू वाइल्ड लाइफ पार्क – नोएडा
- भारत की पहली ट्रांसमीडिया एंटरटेंमेंट सिटी- अमरावती
- ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क – लखनऊ
- भारत का पहला वर्टिकल बाई फेशियल सोलर प्लांट – दिल्ली
- भारत का पहला वेटलैंड शहर – उदयपुर और इंदौर
- भारत की पहली ट्रैफिक लाइट फ्री सिटी – कोटा
5). हाल ही में भारत का दूसरा सबसे लंबा केबल-स्टेड ब्रिज कर्नाटक में खुला है।
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 16 जुलाई 2025 को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में शरावती बैकवॉटर पर बने सिगंदूर ब्रिज का उद्घाटन किया।
- यह पुल देश का दूसरा सबसे लंबा केबल-स्टे ब्रिज है, जिसकी लंबाई 2.44 किलोमीटर है।
- 16 मीटर चौड़ा यह पुल ₹470 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है।
- यह सागर को मरकुटिका से जोड़ता है, जिससे आस-पास के गांवों और धार्मिक स्थलों तक यात्रा का समय कम हो जाएगा।
6). गिफ्ट सिटी के नए सीईओ संजय कौल बने है।
संजय कौल, जो 2001 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं, को गुजरात के गांधीनगर स्थित GIFT सिटी कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD एवं CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है।
हालिया नियुक्ति –
- रॉ के प्रमुख – पराग जैन
- राष्ट्रीय महिला आयोग – विजया किशोर रहाटकर
- रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष – सतीश कुमार
- SBI के चेयरमैन – CS शेट्टी
- 52CJI – न्यायमूर्ति BR गवई
- ISRO के प्रमुख – वी. नारायणन
- नए वित्त सचिव – अजय सेठ
7). QS Best Student Cities Ranking 2026: में दिल्ली छात्रों के लिए दुनिया का सबसे किफायती शहर बना।
छात्रों के लिए दुनिया के सबसे अच्छे शहरों की सूची जारी हो चुकी है। इसमें दिल्ली दुनिया के सबसे किफायती शहरों की सूची में पहले नंबर पर है।
टॉप-15 किफायती शहरों की सूची में भारत से दिल्ली के बाद मुंबई का नाम शामिल है और इसके बाद बैंगलोर आता है।
8). हाल ही में मेघालय में बेहदीनखलम उत्सव मनाया गया है।
हाल ही में मेघालय के जोवाई शहर में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ पवित्र बेहदीनखलम महोत्सव मनाया गया।
यह वार्षिक त्योहार राज्य के आदिवासी समुदाय प्नारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
हर वर्ष जुलाई माह में यह उत्सव अच्छी फसल की प्रार्थना और समाज से रोगों व बुरी शक्तियों को दूर भगाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
प्रमुख महोत्सव –
- बोनालू उत्सव – तेलंगाना
- शिरुई लिली महोत्सव – मणिपुर
- कचाई लेमन – मणिपुर
- मोढेरा डांस फेस्टिवल – गुजरात
- पुष्कर मेला & जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल – राजस्थान
- हॅमिस फेस्टिवल – लद्दाख
- सोनपुर मेला – बिहार
- बीकानेर ऊंट महोत्सव – राजस्थान
- बथकुम्मा फेस्टिवल – तेलंगाना (फूलों का त्योहार)
- हरेली और छेरछेरा महोत्सव – छत्तीसगढ़
9). हिमाचल प्रदेश में भूमि पंजीकरण के लिए ‘माई डीड एनजीडीआरएस’ पायलट प्रोजेक्ट शुरु किया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई ‘माई डीड’ एनजीडीआरएस (नेशनल जेनरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई
इसका उद्देश्य भूमि पंजीकरण प्रक्रिया को आधुनिक बनाना, फिजिकल विजिट कम करना, सेवा वितरण में तेजी लाना और भूमि संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाना है।
10). असम में भारत का पहला एक्वा टेक पार्क लॉन्च किया है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के पास सोनापुर में भारत के पहले एक्वा टेक पार्क का उद्घाटन किया।
यह पार्क मछलीपालकों को एक्वापोनिक्स, बायोफ्लॉक और सजावटी मछली पालन जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी देगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य में मछली उत्पादन को बढ़ाना और किसानों की आय में इज़ाफा करना है।