
1). 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 झारखंड ने जीती है।
हॉकी झारखंड ने फ़ाइनल में हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ ओडिशा को 1-0 से हराकर 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 जीत ली।
फ़ाइनल झारखंड के रांची स्थित मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया।
Sports CA :-
- पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी हैं? दीपिका कुमारी
- हाल ही में किस देश ने CONCACAF गोल्ड कप 2025 का खिताब जीता है ? मेक्सिको
- किसने UEFA चैंपियंस लीग 2025 का खिताब जीता है ? पीएसजी / PSG
- किसने हाल ही में आयोजित यूरोपा लीग 2025 का खिताब जीता है ? टोटेनहम
- स्पेन के सेविले में कोपा डेल रे कप के फाइनल में कौन सी टीम विजेता रही है? बार्सिलोना
- एफसी बार्सिलोना ने किसे हराकर अपना 15वां स्पेनिश सुपर कप जीता है ? रियल मैड्रिड
- विंबलडन 2025 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है ? जैनिक सिनर
- विंबलडन OPEN में महिला एकल का खिताब किसने जीता है ? इगा स्वियाटेक
- महिला T20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बन गयी हैं ? दीप्ति शर्मा
2). भारतीय सेना ने हाल ही में लद्दाख में आकाश प्राइम स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है।
भारतीय सेना ने अपनी वायु रक्षा क्षमताओं को मज़बूत करने के लिए लद्दाख में आकाश प्राइम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
यह आकाश प्रणाली का उन्नत संस्करण है, जिसे किसी भी मौसम या भूभाग में बेहतर सटीकता के लिए एक सक्रिय आरएफ सीकर के साथ स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है।
यह एक मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है जिसे 4,500 मीटर तक तैनात किया जा सकता है और यह 25-30 किलोमीटर की सीमा के भीतर हवाई खतरों को बेअसर कर सकती है।
3). हाल ही में भारत ने बोलीविया को खसरा और रुबेला के टीकों की 3,00,000 खुराकें भेजीं।
भारत ने जुलाई 2025) को बोलीविया को खसरा और रूबेला के टीकों की 3,00,000 खुराकों के साथ-साथ चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी ताकि देश को इस बीमारी के बढ़ते प्रकोप से निपटने में मदद मिल सके।
यह खेप ऐसे महत्वपूर्ण समय पर पहुँची है जब बोलीविया ने कई क्षेत्रों में खसरे के मामलों में फिर से वृद्धि के कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है।
4). इंग्लैंड की साउथेम्टन विश्वविद्यालय ने गुरुग्राम में भारतीय परिसर का उद्घाटन किया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा के गुरुग्राम में साउथेम्टन विश्वविद्यालय के भारतीय परिसर का उद्घाटन किया।
साउथेम्टन विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नियमों के तहत भारत में एक परिसर का संचालन करने वाला पहला विदेशी विश्वविद्यालय बन गया है।
5). पशुधन और मुर्गीपालन को कृषि का दर्जा देने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है।
महाराष्ट्र भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने पशुपालन और मुर्गीपालन को कृषि का दर्जा प्रदान किया है।
भारत की कृषि नीतियां अब तक मुख्यतः अनाज, दालें, फल-सब्जियां जैसी फसलों पर केंद्रित रही हैं, जबकि पशुपालन को एक सहायक गतिविधि माना जाता था।
6). इंदौर लगातार 8वें वर्ष भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है।
इंदौर ने लगातार आठवें वर्ष भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब बरकरार रखा है।
केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में सूरत दूसरे स्थान पर रहा, जबकि नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा।
10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में अहमदाबाद को पहला स्थान मिला।
7). दिल्ली में ‘एक सड़क – एक दिन’ योजना का प्रस्ताव पास किया गया है।
योजना के तहत नगर निगम के प्रत्येक जोन में प्रतिदिन एक प्रमुख सड़क का समग्र कायाकल्प किया जाएगा, जिसमें सड़क मरम्मत, फुटपाथों की सफाई और सुधार, साइनेज की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की बहाली, अवैध अतिक्रमण हटाना, पेड़ों की छंटाई और सौंदर्याकरण जैसे कार्य शामिल होंगे।
दिल्ली Current Affairs –
- दिल्ली – परिवहन निगम (DTC) ने “सहेली स्मार्ट कार्ड” लॉन्च करने की घोषणा की है
- देश का पहला इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-वेस्ट) ईको पार्क
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 7वां सत्र – दिल्ली
- 2025 में पहली बार भारत में होने जा रहे खो-खो वर्ल्ड कप की मेजबानी दिल्ली ने की
- जनवरी 2025 में दिल्ली सरकार ने ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ की शुरुआत की है।
- दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
- भारत का पहला वर्टिकल बाई फेशियल सोलर प्लांट कहां स्थापित किया गया ? दिल्ली
- कार्बन बाजार पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन प्रकृति नई दिल्ली में आयोजित किया गया है।
- भारत की पहली स्वदेशी MRI मशीन
- भारत की पहली ब्लैक बॉक्स लैब का उदघाटन
8). ब्रिटेन 16 और 17 साल के बच्चों को सभी चुनावों में मतदान का अधिकार देने की योजना बना रहा है।
ब्रिटेन की लेबर सरकार 2029 में होने वाले अगले आम चुनाव तक मतदान की उम्र 18 से घटाकर 16 साल करने की योजना बना रही है
अगर इस कदम को संसदीय मंजूरी मिल जाती है, तो 2029 तक लगभग 15 लाख युवा अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे
9). भारत सरकार द्वारा हाल ही में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए अदिति योजना शुरू की गयी है।
केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के सहयोग से
(ADEETIE) – The “Assistance in Deploying Energy Efficient Technologies in Industries and Establishments”
ADEETIE योजनाः
उद्देश्यः इस योजना का उद्देश्य भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) क्षेत्र में उन्नत ऊर्जा दक्ष प्रौद्योगिकियों को अपनाने की गति में तेज़ी लाना है।
10). हाल ही में यूलिया स्विरीडेंको को यूक्रेन का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
- यूलिया स्विरीडेंको यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री बन गई हैं।
- राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने उनके नाम की सिफारिश की थी।
- इसके बाद यूक्रेनी संसद ने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया।