
1). राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) के अध्यक्ष के रूप में नितिन गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
भारत सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) के अध्यक्ष के रूप में नितिन गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
नितिन गुप्ता, NFRA की कार्यवाहक अध्यक्ष रवनीत कौर का स्थान लेंगे।
नितिन गुप्ता को तीन वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, NFRA का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
हालिया नियुक्ति-
- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) आर. दोराईस्वामी
- राष्ट्रीय महिला आयोग – विजया किशोर रहाटकर
- रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष – सतीश कुमार
- राजीव गौबा को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव निधि तिवारी
- संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार
- इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख – तपन कुमार डेका
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का अध्यक्ष – समीर वी कामत
- 2025-26 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष राजीव मेमानी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद का अध्यक्ष – एस. महेंद्र देव
- रेलवे सुरक्षा बल की पहली महिला महानिदेशक – सोनाली मिश्रा
2). संयुक्त राष्ट्र नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2025 से दो लोगों को सम्मानित किया गया है।
2025 का संयुक्त राष्ट्र नेल्सन मंडेला पुरस्कार कनाडा के सॉल्टो फर्स्ट नेशन की ब्रेडा रेनॉल्ड्स और केन्या की कैनेडी ओडेडे को प्रदान किया गया है।
उनका चयन संयुक्त राष्ट्र चयन समिति द्वारा किया गया है और 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के वार्षिक समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया ।
Recent Awards And Honours-
- कलिंग रत्न पुरस्कार 2024 धर्मेंद्र प्रधान
- पेन पिंटर पुरस्कार 2025 – लीला अबूलेला
- 2025 का चिंथा रविंद्रन पुरस्कार – शरणकुमार लिम्बाले
- रूस का दोस्तोवस्की स्टार पुरस्कार – जावेद अख्तर
- फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय – सुदर्शन पटनायक
- सरस्वती सम्मान 2025 – भद्रेशदास
- 59th ज्ञानपीठ अवॉर्ड 2025 – विनोद कुमार शुक्ल
- एबेल पुरस्कार 2025 – जापानी गणितज्ञ मासाकी काशीवारा
- 2025 का स्टॉकहोम जल पुरस्कार – गुंटर ब्लोशल
- संगीता कलानिधि पुरस्कार 2025 – आर. के. रामकुमार
- प्रिट्द्धकर पुरस्कार 2025 – लियू जियाकुन
3). जेवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल अमेरिका के द्वारा विकसित की गई है।
भारत ने हाल ही में देश में जेवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों (ATGMs) के सह-उत्पादन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका को एक अनुरोध पत्र भेजा है। जेवलिन एक मानव-पोर्टेबल, अमेरिका निर्मित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है।
इसे अमेरिकी रक्षा कंपनियों रेथियॉन और लॉकहीड मार्टिन ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। इसे मुख्य युद्धक टैंकों और हल्के सैन्य ठिकानों जैसे भारी बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
4). हाल ही में भारत ने बैलिस्टिक मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
भारत ने हाल ही में ओडिशा राज्य के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से पृथ्वी-॥ और अग्नि- । बैलिस्टिक मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
5). जापान ने इंटरनेट स्पीड का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
जापान के राष्ट्रीय सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईसीटी) के अनुसार, जापान ने इंटरनेट स्पीड का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जो 1.02 पेटाबिट प्रति सेकंड तक पहुँच गया है। यह स्पीड इतनी तेज़ है कि इससे पूरी नेटफ्लिक्स लाइब्रेरी या विकिपीडिया के अंग्रेजी संस्करण को केवल एक सेकंड में हज़ारों बार डाउनलोड किया जा सकता है।
6). हाल ही में विश्व शतरंज दिवस 20 जुलाई को मनाया गया।
20 जुलाई को हर वर्ष विश्व शतरंज दिवस मनाया जाता है, जो FIDE की 1924 मे स्थापना की वर्षगांठ है। इसकी मान्यता 1966 मे UNESCO ने दी थी।
7). गुजरात ‘जनजातीय जीनोम अनुक्रमण परियोजना’ शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बना है।
गुजरात ने देश की पहली ‘जनजातीय जीनोम अनुक्रमण परियोजना’ शुरू की है, जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदायों मे आनुवंशिक बीमारियों की पहचान और स्वास्थ्य समाधान प्रदान करना है।
8). विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद ने दुनिया की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में भारत को 8 वां स्थान दिया है।
विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद (WTTC) की 2024-25 की रिपोर्ट में भारत दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी पर्यटन अर्थव्यवस्था बन गया, जो पिछले साल 10वें स्थान पर था।
India’s ranking in Other Important Index
- Gender Gap Report 2025 – 131 (Top- Iceland)
- वैश्विक शांति सूचकांक 2025 में भारत – 115 वें स्थान पर (Top- Iceland)
- सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2025 – 99वें (Top – फिनलैंड)
- ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2025 – 71वां (Top- स्वीडन)
- जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2025 – भारत – 10वें (टॉप – डेनमार्क)
- world happiness ranking 2025 – 118 (Top- फ़िनलैंड)
- वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2025 – 14 (Top – बुर्किनो फासो)
- Press Freedom Index 2025 – 151 (Top-Norway)
- वैश्विक नवाचार सूचकांक 2024 – 39 (टॉप स्विट्जरलैंड)
- Corruption index 2024 – 96 (Top- Denmark)
9). SIMBEX सैन्य अभ्यास के 32 वें संस्करण का आयोजन भारत और सिंगापुर के बीच किया जाएगा।
भारतीय नौसेना सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX) के 32वें संस्करण में भाग लेगी। यह भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं के बीच हर साल लगातार आयोजित होने वाला सबसे लंबे समय तक चलने वाला समुद्री अभ्यास है।
इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच नौसैनिक सहयोग, आपसी संचालन क्षमता और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है। यह भारत की ‘सागर’ नीति का समर्थन करता है।
10). अमेरिका ने पहलगाम आतंकवादी हमले के दोषी टीआरएफ को विदेशी आतंकवादी समूह घोषित किया है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने पहलगाम हमले के अपराधी, द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को एक विदेशी आतंकवादी संगठन और एक विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है।