Current Affairs 2025 : 23 जुलाई से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

Current Affairs 2025
Current Affairs 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1). IIT मद्रास ने भारत की सबसे हल्की व्हीलचेयर ‘YD वन’ को लॉन्च किया है।

IIT मद्रास ने भारत की सबसे हल्की व्हीलचेयर वाईडी वन लांच की है, जिसका वजन मात्र 9 किलोग्राम है।

यह व्हीलचेयर रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए व्हीलचेयर पर निर्भर रहने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए व्यक्तिगत आराम, सुवाह्यता और स्वतंत्रता का वादा करती है।

IIT CA-

  • IISc (भारतीय विज्ञान संस्थान), बेंगलुरु ने अत्यधिक रक्त थक्के बनने से रोकने के लिए एक नया नैनोजाइम विकसित किया है।
  • IIT खड़गपुर ने डायनेमिक रूट प्लानिंग फॉर अर्बन ग्रीन मोबिलिटी (DRUM) नामक एक वेब ऐप विकसित किया है।
  • स्तन कैंसर का समय रहते पता लगाने के लिए IIT मद्रास ने भारत का पहला कैंसर जीनोम एटलस लॉन्च किया है।
  • DRDO और IIT हैदराबाद ने रॉकेट घटकों के लिए भारत की सबसे बड़ी धातु 3D प्रिंटिंग मशीन का अनावरण किया है।
  • भारत का पहला हाइपरलूप टेस्टिंग ट्रैक तैयार हो गया है, ये ट्रैक IIT-मद्रास के कैंपस में बना है और इसकी लंबाई 410 मीटर है।
  • NIRF 2024 समग्र श्रेणी में IIT मद्रास पहले स्थान पर रहा, उसके बाद IISC बेंगलुरु का स्थान रहा।
  • IIT दिल्ली (IIT Delhi) ने हाई स्कूल की लड़कियों को STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) में प्रशिक्षित करने के लिए ‘मनस्वी’ मेंटरशिप पहल शुरू की है.
2). बिहार 19 जुलाई 2025 को अपनी पहली इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट की मेजबानी कर रहा है।

बिहार 19 जुलाई 2025 को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपनी पहली इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट की मेजबानी कर रहा है।

यह बिहार में आयोजित होने वाला पहला बड़ा एथलेटिक्स आयोजन है। पूरे भारत से 400 से अधिक एथलीट इसमें भाग लेंगे।

3). चौथे बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2025 की वर्चुअल मेज़बानी भारत ने की।

विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा पुष्टि के अनुसार, भारत ने 14-15 जुलाई, 2025 तक चौथे बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास की वर्चुअल मेज़बानी की।

यह अभ्यास भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा एक टेबलटॉप अभ्यास के रूप में आयोजित किया गया था।

इसमें सभी बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) सदस्य देशों के आपदा प्रबंधन पेशेवरों ने भाग लिया।

4). हाल ही में खबरों में रहा माउंट किलिमंजारो तंजानिया में स्थित है।

हाल ही में, रक्षा सचिव ने नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में आयोजित एक कार्यक्रम में माउंट एवरेस्ट और माउंट किलिमंजारो के लिए पर्वतारोहण अभियानों को हरी झंडी दिखाई।

माउंट किलिमंजारो अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत और दुनिया का सबसे बड़ा स्वतंत्र पर्वत है।

यह केन्या सीमा के पास उत्तरपूर्वी तंजानिया में स्थित है और पूर्व से पश्चिम तक लगभग 80 किमी तक फैला है।

5). गुजरात वर्ष 2024-25 में भारत का सबसे बड़ा प्रसंस्कृत आलू उत्पादक राज्य बन गया है।

गुजरात अब भारत का प्रोसेस्ड आलू उत्पादन में शीर्ष राज्य बन गया है, विशेष रूप से फ्रेंच फ्राइज़ और वेफर्स बनाने वाले आलू के क्षेत्र में।

वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, यह उपलब्धि किसानों और खाद्य कंपनियों दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव है, जिससे आयात पर निर्भरता कम हुई है और निर्यात को बढ़ावा मिला है।

6). महाराष्ट्र में स्थित इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की कि सांगली जिले के इस्लामपुर शहर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया जाएगा।

बदले गए नाम – 

  • पुरानी संसद भवन – संविधान सदन
  • सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम – निरंजन शाह स्टेडियम
  • अल मिनहाद (UAE) – हिन्द शहर
  • अहमद नगर – अहिल्याबाई
  • मोपला इंटरनेशनल एयरपोर्ट – मनोहर पर्रिकर एयरपोर्ट
  • सराय काले खां चौक – बिरसा मुंडा
  • रामनगर जिले (कर्नाटक) – बैंगलुरु दक्षिण
  • काकसर ब्रिज (लद्दाख) – कॅप्टन अमित भारद्वाज सेतु
7). मिजोरम में स्थित लुंगफुन रोपुई को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मिजोरम के लिआनपुई गाँव स्थित लुंगफुन रोपुई में प्राचीन मेनहिरों को ‘राष्ट्रीय महत्व के स्मारक’ के तौर पर घोषित किया है।

अब इस स्थल की सुरक्षा और देखरेख केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी।

8). शशिधर जगदीशन वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत में सबसे अधिक वेतन पाने वाले बैंकर बन गए हैं।

शशिधर जगदीशन की हाल ही में सालाना सैलरी में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. यह बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2025 के लिए है. इस बढ़ोतरी के बाद उनकी सालाना सैलरी 12.08 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है।

9). विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सेनेगल देश को अधिकारिक तौर पर ट्रेकोमा मुक्त घोषित किया है।

सेनेगल अब विश्व में 25वाँ और अफ्रीका में 9वाँ ऐसा देश बन गया है जिसने ट्रेकोमा को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त किया है।

ट्रेकोमा रोग – 

  • कारक जीवाणु : Chlamydia trachomatis
  • प्रभावित अंग : मुख्यतः आँखें
  • वैश्विक प्रभाव : लगभग 1.9 मिलियन लोग अंधेपन या दृष्टिहानि से प्रभावित
10). हाल ही में जारी क्यूएस सिटीज रैंकिंग 2026 के अनुसार सियोल को छात्रों के लिए दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ शहर घोषित किया गया है।

विश्व स्तर पर, सियोल ने लंदन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

Top-5

  • 1. सियोल, दक्षिण कोरिया
  • 2. टोक्यो, जापान
  • 3. लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • 4. म्यूनिख, जर्मनी
  • 5. मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया

क्यूएस सर्वश्रेष्ठ छात्र शहर रैंकिंग 2026 के अनुसार, दिल्ली को दुनिया में सबसे किफायती छात्र शहर का नाम दिया गया है।

11). दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित 57वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड (IChO) 2025 में भारत 6वें स्थान पर रहा।

दुबई में आयोजित 57वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड (IChO) में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की, भारत ने 90 प्रतिभागी देशों में

वैश्विक स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया, जो अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में भारत की बढ़ती उपस्थिति को दर्शाता है।

Share

Leave a comment