Current Affairs 2025 : 26 जुलाई से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

Current Affairs 2025
Current Affairs 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1). रूस में हुए प्लेन क्रैश में 49 यात्रियों की मौत हुई।

यह विमान एक AN-24 यात्री विमान था और साइबेरिया की अंगारा एयरलाइन इसे ऑपरेट करती थी।यह विमान चीन की सीमा से लगे अमूर रीजन के टिंडा शहर की ओर जा रहा था।

रॉयटर्स ने आपातकालीन मंत्रालय के हवाले से बताया कि विमान चीन की सीमा से लगे अमूर रीजन के शहर टिंडा के अपने गंतव्य के पास पहुंचते समय एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के रडार स्क्रीन से गायब हो गया।

2). IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस 2025 का आयोजन अबू धाबी में होगा।

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) विश्व संरक्षण कांग्रेस 2025 का आयोजन अबू धाबी में किया जाएगा। इसका एक प्रमुख एजेंडा प्रकृति संरक्षण में आनुवंशिक उपकरणों के उपयोग पर निर्णय होगा।

3). हाल ही में भारत में 24 जुलाई को आयकर दिवस मनाया गया।

यह 1857 के विद्रोह के बाद वित्तीय संकट को दूर करने के लिए सर जेम्स विल्सन द्वारा 1860 में आयकर की शुरुआत की याद में मनाया जाता है।

4). जुलाई 2025 में अशोक स्तंभ की प्रतिकृति का अनावरण श्रीलंका में किया गया।
  • जुलाई, 2025 को श्रीलंका में अशोक स्तंभ की प्रतिकृति का अनावरण किया गया।
  • यह मंदिर श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत के कालूतारा जिले में स्थित है।
  • यह कोलंबो से लगभग 42 किलोमीटर दक्षिण में स्थित एक महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल है।
  • अशोक स्तंभ की प्रतिकृति की आधारशिला 28 जनवरी 2024 को रखी गई थी।
5). फ्रांस सबसे पहले आयु सत्यापन ऐप का परीक्षण करेगा।

यूरोपीय आयोग ने बच्चों को ऑनलाइन पोर्नोग्राफी, हिंसा और व्यसनकारी सामग्री से बचाने के लिए पूरे यूरोपीय संघ मे एकीकृत आयु सत्यापन प्रणाली का प्रस्ताव दिया है।

फ्रांस इस प्रणाली का पहला प्रोटोटाइप परीक्षण करेगा।

यह प्रणाली उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता बनाए रखते हुए उनकी आयु की पुष्टि करेगी और एल्गोरिदम को बच्चों को हानिकारक कंटेट से दूर रखने में मदद करेगी।

6). ‘ एडफाल्सीवैक्स ‘ नई स्वदेशी मलेरिया वैक्सीन भारत के द्वारा विकसित की गई है।

भारत ने मलेरिया के सबसे घातक परजीवी Plasmodium falciparum के खिलाफ नई स्वदेशी वैक्सीन “एडफाल्सीवैक्स” का विकास शुरू किया है, इस वैक्सीन का उद्देश्य न केवल मलेरिया से व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान करना है, बल्कि सामुदायिक स्तर पर संचरण को भी कम करना है।

इसे ICMR और राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (NII) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।

7). भारतीय तटरक्षक बल में ‘समुद्र प्रचेत’ नए प्रदूषण नियंत्रण पोत को शामिल किया गया है।

रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक इकाई गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए अपने दूसरे स्वदेशी डिजाइन वाले प्रदूषण नियंत्रण पोत (पीसीवी) ‘समुद्र प्रचेत’ का जलावतरण किया।

उद्देश्य – 

  • ‘समुद्र प्रचेत’ जैसे प्रदूषण नियंत्रण पोतों की तैनाती के प्रमुख उद्देश्य हैं:
  • भारत के समुद्री क्षेत्रों में तेल रिसाव से निपटने की क्षमताओं को बढ़ाना
  • तटीय और समुद्री पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को समर्थन देना
8). सुहानी शाह बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ अवॉर्ड’ जीतने वाली पहली भारतीय बनी है।

‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं सुहानी शाह

भारतीय महिला जादूगर और मेंटलिस्ट सुहानी शाह ने इतिहास रच दिया है।

उन्होंने ‘जादू की दुनिया का ऑस्कर’ कहे जाने वाले एफआईएसएम (वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक) अवॉर्ड को अपने नाम किया है।

9). झारखंड में भारत की पहली खनन पर्यटन परियोजना शुरू की जाएगी।

झारखंड सरकार ने देश की पहली खनन पर्यटन परियोजना शुरू की झारखंड भारत का पहला राज्य बनने जा रहा है जो एक माइनिंग टूरिज्म प्रोजेक्ट शुरू करेगा।

इस परियोजना का उद्देश्य राज्य की समृद्ध खनिज विरासत को प्रदर्शित करना है, जिसके तहत लोगों को खदानों के अंदर ले जाकर मार्गदर्शित टूर और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किए जाएंगे।

10). केरल में जोग्राफेटस मैथेवी नामक एक नई तितली प्रजाति की खोज की गयी है।

ज़ोग्राफेटस मैथ्यू नामक तितली की नई प्रजाति की खोज केरल राज्य में की गई है।

यह तितली निचली ऊँचाई वाले वनों में पाई गई है और केवल इस क्षेत्र में ही पाई जाती है, जो भारत की समृद्ध वन्यजीव विविधता में एक और दुर्लभ योगदान है।

प्रमुख खोज:-

  • किस राज्य में मेंढक की नई प्रजाति ‘अमोलॉप्स शिलांग’ की खोज की गयी है? मेघालय
  • किस राज्य में बैंडेड रॉयल तितली, एक दुर्लभ तितली प्रजाति खोजी गई ? त्रिपुरा
  • किस राज्य में यूथालिना मलक्काना नामक तितली की एक नई प्रजाति को खोजा गया है? अरुणाचल प्रदेश
  • किस राज्य में गार्सिनिया कुसुमे नामक एक नई वृक्ष प्रजाति की खोज की गई है? असम
  • किस राज्य में लेप्टोब्रैकियम आर्यटियम नामक एक नई मेंढक प्रजाति की खोज की गई? असम
  • किस राज्य में पंडया वंश से संबंधित 800 साल पुराना शिव मंदिर खोजा गया है? तमिलनाडु
  • किस देश में विश्व की सबसे खतरनाक मकड़ी “बिग बॉय” की खोज की गयी ? ऑस्ट्रेलिया में
  • किस देश में दुनिया का सबसे बड़ा सफेद हाइड्रोजन भंडार खोजा गया है? फ्रांस
  • अमेजन में खोजे गए दुनिया के सबसे बड़े साँप को क्या नाम दिया गया है? नॉर्दन ग्रीन एनाकोंडा
11). मलेशिया ने भारत को अपना सबसे बड़ा पाम ऑयल बीज आयातक घोषित किया है।

भारत ने 2024 में मलेशिया से 3.03 मिलियन टन पाम तेल का आयात किया, जो मलेशिया के कुल पाम तेल निर्यात का 17.9% है और इसे मलेशियाई पाम तेल के लिए शीर्ष गंतव्य बनाता है।

12). भारत ने सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना को शुरू किया है।

भारत ने ग्रामीण कृषि अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत की है, जिसमें सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ौं अनाज भंडारण योजना (Grain Storage Plan) की शुरुआत की गई है।

इस पहल के तहत, सरकार का उद्देश्य प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) के माध्यम से स्थानीय स्तर पर भंडारण क्षमता को बढ़ाना है, जिससे अनाज की

बर्बादी, कटाई के बाद नुकसान, और किसानों के लिए बाजार तक पहुंच जैसी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

Share

Leave a comment