
1). इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लायन के जवाब में ईरान के द्वारा ‘ऑपरेशन टू प्रॉमिस 3’ शुरू किया गया है।
ईरान ने इजरायल के ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के जवाब में ‘ऑपरेशन टू प्रॉमिस 3’ शुरू किया, जिसमें ईरान के सैन्य और परमाणु स्थलों को निशाना बनाया गया था।
2). विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस ’17 जून’ को मनाया गया।
विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस हर वर्ष 17 जून को मनाया जाता है, ताकि भूमि क्षरण, सूखा और मरुस्थलीकरण की समस्याओं पर वैश्विक जागरूकता बढ़ाई जा सके।
वर्ष 2025 की थीम “Restore the Land. Unlock the Opportunities” है, जो भूमि पुनर्स्थापन और नए अवसरों के सृजन पर बल देती है।
3). दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ऐतिहासिक ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती है।
दक्षिण अफ़्रीकी पुरुष क्रिकेट टीम ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर तीसरी ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत लिया है।
2023-25 चक्र के आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फ़ाइनल -11 से 14 जून 2025 तक (लंदन स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर)
- दक्षिण अफ्रीका के कप्तान – टेम्बा बावुमा
- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान – पैट कमिंस
4). इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव चुने गए है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को सर्वसम्मति से इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) का अध्यक्ष चुना गया है।
IBCA, भारत की एक पहल है जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल 2023 को कर्नाटक के मैसूर में प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में की थी।
IBCA का उद्देश्य –
सात बड़ी बिल्लियों – बाघ (पैंथेरा टाइग्रिस), शेर (पैंथेरा लियो), तेंदुआ (पैंथेरा पार्डस), प्यूमा (प्यूमा कॉनकोलर), जगुआर (पैंथेरा ओनका), हिम तेंदुआ (पैंथेरा यूनिया) और चीता (एसिनोनिक्स जुबेटस) के संरक्षण में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना।
5). बिहार भारत में ई वोटिंग करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है।
- भारत में पहली बार स्मार्टफोन के जरिए मतदान करने की सुविधा मिलने जा रही है.
- बिहार इ-वोटिंग करने वाला पहला राज्य होगा.
- अब तक किसी दूसरे राज्य में इसकी शुरुआत नहीं हुई है।
- किन वोटरों को मिलेगी सुविधा –
- बिहार में नगर पालिका उपचुनाव के दौरान इ-वोटिंग की शुरुआत की जाएगी.
- अपने स्मार्टफोन से ही घर बैठे वो वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे
राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि अब गर्भवती महिलाएं, 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग, दिव्यांग, असाध्य रोगों से ग्रसित मरीज और प्रवासी बिहारी जो कामकाज के लिए बिहार से बाहर हैं वो इ-वोटिंग के जरिए मतदान कर सकते हैं.
भारत का पहला राज्य –
- भारत की पहली AI यूनिवर्सिटी – महाराष्ट्र
- स्वयं का OTT प्लेटफार्म लॉन्च करने वाला पहला राज्य- केरल
- देश की पहली वाटर यूनिवर्सिटी – उत्तरप्रदेश
- जैविक खेती लागू करने वाले पहला राज्य- सिक्किम
- मृत्यु का अधिकार लागू करने वाला पहला राज्य- कर्नाटक
- गौ अभ्यारण्य स्थापित करने वाला पहला राज्य- मध्यप्रदेश
- गाय को राजमाता की उपाधि देने वाला पहला राज्य – महाराष्ट्र
- विधानसभा में सांकेतिक भाषा लागू करने वाला भारत का पहला राज्य – पंजाब
- राज्य की विधानसभा में अनुवाद प्रणाली लागू करने वाला पहला राज्य- उत्तर प्रदेश
- ड्रोन पॉलिसी लागू करने वाला पहला राज्य- हिमाचल प्रदेश
- समान नागरिक सौहता लागू करने वाला पहला राज्य – उत्तराखंड
- भारत का पहला PPP ग्रीन वैस्ट प्रोसेसिंग प्लांट- इंदौर (मध्यप्रदेश)
6). गुजरात में भारत की पहली सेमीकंडक्टर फैक्ट्री बनाई जाएगी।
- भारत की पहली सेमीकंडक्टर फैक्ट्री गुजरात के धोलेरा में बनाई जाएगी.
- यह फैक्ट्री टाटा समूह द्वारा स्थापित की जाएगी.
- यह फैक्ट्री भारत के सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी.
- इस परियोजना में 1,143 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
7). हाल ही में लॉन्च की गयी ‘ए डिफरेंट काइंड ऑफ पॉवर’ नामक किताब जेसिंदा अर्डर्न का संस्मरण है।
“ए डिफरेंट काइंड ऑफ पावर” न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न का एक संस्मरण है। इसमें अर्डर्न के राजनीतिक जीवन और एक वैश्विक नेता के रूप में उनके अनुभव का वर्णन है।
प्रमुख पुस्तकें –
- द डायरी ऑफ ए क्रिकेटर वाइफ’ पूजा पुजारा
- हार्ट लैम्प – बानू मुश्ताक
- ‘द विनर्स माइंडसेट’ के लेखक शेन वॉटसन
- नाइफ : हैरोइंग टेल ऑफ रिजिलियन्स एंड फाइट फॉर द फ्री स्पीच सलमान रशदी
- रौद्र सात्विकम – प्रभा वर्मा
- यादें, यादें और यादें – पुष्पा भारती
- वेलकम टू पैराडाइज – द्विंकल खन्ना
- ए मर्सिनरी – दुव्वुरी सुब्बाराव
- ‘Israel War Diary’ – विशाल पांडेय
- ‘The Golden Years: रस्किन बॉन्ड
- ‘Why Bharat Matters’ – S जयशंकर
- ’12th Fail’ – अनुराग पाठक
- ‘Four Star of Destiny’ – MM नरवाने
8). राजगीर में भारत का चौथा शेर प्रजनन केंद्र बनाया जाएगा।
- बिहार के राजगीर जू सफारी में देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र बनने जा रहा है.
- खास बात यह है कि यहां शेरों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है और शावकों की सर्वाइवल दर 100% रही है, जो देश के अन्य केंद्रों के मुकाबले इसे खास बनाता है ।
Also Read: 👉 Current Affairs 2025 : 18 जून से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें
9). विशाखापत्तनम को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय मेजबान चुना गया है।
- भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 वर्ष पूरे, विशाखापत्तनम को राष्ट्रीय मेजबान चुना गया । Π
- राष्ट्रीय विषय : एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग
10). जून 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है।
जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी ऐतिहासिक साइप्रस यात्रा के अवसर पर साइप्रस गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान – “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III” – से सम्मानित किया गया।
मोदी की यात्रा और सम्मान का महत्व :
- यह यात्रा खास इसलिए भी रही क्योंकि यह दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली साइप्रस यात्रा थी।
- यह यात्रा साल 2002 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली साइप्रस यात्रा थी
- मोदी साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
- पूर्व में इंदिरा गांधी – 1983, वाजपेयी – 2002