
1). जनजातीय मामलों के मंत्रालय के द्वारा धरती आबा जनभागीदारी नामक सबसे बड़े आदिवासी सशक्तिकरण अभियान शुरू किया गया है।
जनजातीय मामलों के मंत्रालय (MOTA) ने धरती आबा जनभागीदारी अभियान शुरू किया है, जो भारत में अब तक का सबसे बड़ा आदिवासी सशक्तिकरण अभियान है।
इस पहल का उद्देश्य 549 आदिवासी जिलों, 2,900 से अधिक ब्लॉकों और 207 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) बहुल जिलों में सरकारी लाभों को पहुंचाना है, जिसमें लगभग 1 लाख गांव और बस्तियां शामिल हैं।
2). हाल ही में आयोजित अल्टीमेट टेबल टेनिस 2025 के छठे संस्करण का खिताब यू मुंबा ने जीता है।
यू मुंबा टीटी ने अहमदाबाद में अल्टीमेट टेबल टेनिस 2025 के फाइनल में जयपुर पैट्रियट्स पर 8-4 से शानदार जीत के साथ अपना पहला यूटीटी खिताब जीता।
Sports CA :-
- भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का नाम बदलकर क्या रखा गया है ? एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी
- IPL 2025 के 18 वें संस्करण का खिताब किसने जीता है ? RCB
- क्लब फुटबॉल में 800 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर कौन बन गए हैं? क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- IPL में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन बने ? रोहित शर्मा
- कलिंगा सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 – FC गोवा
- चौथी बार BWF सुदीरमन कप जीता – चीन
- रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
- 2023 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार – बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी
- AIFF सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार – मोहन बागान सुपर जायंट के कप्तान सुभाशीष बोस
3). हाल ही में सिपरी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास 180 परमाणु हथियार हैं।
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की वर्ष 2025 की पुस्तक में जनवरी 2025 तक वैश्विक परमाणु शस्त्रागार पर अद्यतन जानकारी दी गई है।
- भारत के पास 180 परमाणु हथियार हैं। पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं।
- चीन के पास 600 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 24 तैनात हैं।
4). मानेसर में भारत के सबसे बड़े गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया गया।
मारुति सुजुकी के मानेसर प्लांट में गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। यह टर्मिनल भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल कार्गो टर्मिनल है।
यह ऑटोमोबाइल परिवहन के लिए लॉजिस्टिक्स को बढ़ाता है।
5). आंध्र प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए थल्लिकी वंदनम योजना शुरू की गयी है।
- आंध्र प्रदेश ने आर्थिक रूप से अस्थिर परिवारों के छात्रों की सहायता के लिए थल्लिकी वंदनम योजना 2025 शुरु की।
- यह योजना कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को वित्तीय चिंताओं के बिना अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद करती है।
- योग्य छात्र जो फीस का भुगतान करने में संघर्ष करते हैं, वे सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
6). अपने अग्रणी हरित उर्वरक के लिए प्रतिष्ठित 2025 फ़ूड प्लैनेट पुरस्कार नाइट्रोकैप्ट ने जीता है।
स्वीडिश स्टार्टअप, नाइट्रोकैप्ट ने अपने अग्रणी हरित उर्वरक के लिए प्रतिष्ठित 2025 फूड प्लैनेट पुरस्कार जीता है, जो नाइट्रोजन उर्वरकों को स्थायी रूप से बनाने के लिए प्लाज्मा प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करता है।
7). भारत में मेटा के नए प्रबंध निदेशक और प्रमुख के रूप में अरुण श्रीनिवास को नियुक्त किया गया है।
मेटा में अरुण श्रीनिवास को 1 जुलाई, 2025 से भारत में परिचालन के नए प्रबंध निदेशक और प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।
8). उत्तर कोरिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में आलियावती लोंगकुमेर को नियुक्त किया गया है।
भारत ने चार साल के अंतराल के बाद उत्तर कोरिया में अपनी राजनयिक उपस्थिति को फिर से स्थापित किया है, आलियावती लोंगकुमेर को अगला राजदूत नियुक्त करके।
वह नागालैंड से 2008 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं।
9). हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का पहला संस्करण चेन्नई शहर में आयोजित किया जायेगा।
हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का उद्घाटन संस्करण 18 जून से 27 जून तक चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।
यह तमिलनाडु की हॉकी इकाई द्वारा आयोजित किया जाता है, इस टूर्नामेंट में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए प्रतियोगिताएं शामिल हैं और यह भारत में अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करता है।
10). हाल ही में जंदानशतार गोम्बोजाव को मंगोलिया का 34 वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
मंगोलिया के स्टेट ग्रेट खुराल (संसद) ने मंगोलिया के प्रधानमंत्री के रूप में ज़ंदनशतर गोम्बोजाव की नियुक्ति पर चर्चा की और उसे मंजूरी दी है