
1). संयुक्त राष्ट्र ने 4 दिसंबर को बलपूर्वक उपायों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 4 दिसंबर को एकतरफा बलपूर्वक उपायों के खिलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया है।
एकतरफा बलपूर्वक उपायों के खिलाफ़ पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2025 में मनाया जाएगा।
2). चर्चे में रहे पोल वॉल्ट खिलाड़ी आर्मंड डुप्लांटिस स्वीडन से सम्बन्धित है।
स्वीडन के पोल वॉल्ट स्टार आर्मंड डुप्लांटिस ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है, उन्होंने 15 जून 2025 को स्टॉकहोम में आयोजित डायमंड लीग मीट के दौरान 6.28 मीटर की जबरदस्त छलांग लगाकर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यह कारनामा उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में कर दिखाया, और यह 12वीं बार है जब डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
Sports Current Affairs –
- कलिंगा सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 – FC गोवा
- चौथी बार BWF सुदीरमन कप जीता – चीन
- रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
- 2023 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार – बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी
- AIFF सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार – मोहन बागान सुपर जायंट के कप्तान सुभाशीष बोस
- इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला और लड़कियों के मैचों में प्रतिस्पर्धा करने से प्रतिबंधित कर दिया।
- एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी कौन करेगा ? अहमदाबाद
- भारतीय एथलीट पूजा ने दक्षिण कोरिया के गुमी में 2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओंकी ऊंची कूद में कौन सा पदक जीता है ? स्वर्ण पदक
3). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रोएशिया का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब पहुंचे, यह यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस यूरोपीय देश में पहली आधिकारिक यात्रा है।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मार्च 2019 में क्रोएशिया की राजकीय यात्रा की थी, जिसमें उन्हें क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द किंग ऑफ टॉमिस्लाव’ से सम्मानित किया गया था।
भारत और क्रोएशिया के बीच 4 समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया –
- कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग,
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग,
- सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम,
- क्रोशिया के ज़ाग्रेब विश्वविद्यालय में हिंदी पीठ की स्थापना।
4). भारत द्वारा ईरान में फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया गया है।
- भारत सरकार ने इजरायल-ईरान युद्ध के कारण ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है।
- यह ऑपरेशन ईरान और आर्मेनिया सरकार के सहयोग से शुरू किया गया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, ऑपरेशन सिंधु 18 जून 2025 को शुरु किया गया था, और 110 भारतीय
- छात्रों का पहला जत्था आर्मेनिया की राजधानी येरेवान से एक विशेष उड़ान से नई दिल्ली पहुंचा।
5). भारतीय राजमार्गों पर यात्रा के लिए भारत सरकार ने ₹3,000 रुपये की कीमत वाले वार्षिक पास की घोषणा की है।
सरकार द्वारा अनुमोदित फास्टैग वार्षिक पासः सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ₹3,000 में फास्टैग वार्षिक पास घोषणा किया है, जिसमें निजी वाहनों के लिए 200 हाइवे यात्राओं की सुविधा दी जाएगी।
यह योजना 15 अगस्त 2025 से लागू होगी।
6). अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता शिखर सम्मलेन 2025 का आयोजन नैरोबी, केन्या में किया गया है।
- अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता शिखर सम्मेलन 2025 – 17 जून (नैरोबी, केन्या)
- यह सम्मेलन अफ्रीकी महाद्वीप में अपनी तरह का पहला सम्मेलन होगा.
- इसका आयोजन ग्लोबल पीस फाउंडेशन, पेपरडाइन विश्वविद्यालय और धार्मिक स्वतंत्रता संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
7). जर्मनी में बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया।
बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2025 16 जून को जर्मनी के बॉन में शुरु हुआ, जिसमें 5,000 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, स्वदेशी नेता और नागरिक समाज के कार्यकर्ता एक साथ आए।
बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन क्या है ?
बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन एक वार्षिक तकनीकी बैठक है जो UNFCCC के तत्वावधान में होती है, जो जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 1992 में हस्ताक्षरित एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय संधि है।
Event & Summit 2024 –
- G-20 2024 – Brazil
- COP-29 (2024) – Baku (Azerbaijan)
- विश्व आर्थिक मंच की 55वीं वार्षिक बैठक – दावोस (स्विट्जरलैंड)
- सागरमाथा संवाद – काठमांडू
- 8वां हिंद महासागर सम्मेलन – मस्कट, ओमान
- रायसीना डायलॉग 2025 – New Delhi
- गेमिंग शिखर सम्मेलन – फिलीपींस
- Miss World 2025- INDIA
- एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025- जॉर्डन
8). चीन ने प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी के लिए ‘झांगहेंग 1-02’ नामक उपग्रह लॉन्च किया है।
यह उपग्रह, जिसे चीन सीस्मो-इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सैटेलाइट के रूप में भी जाना जाता है इसका उद्देश्य भू-चुंबकीय क्षेत्र, आयनोमंडल और अन्य मापदंडों पर डेटा एकत्र करके प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी और प्रबंधन में मदद करना है।
चीन ने प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी के लिए ‘झांगहेंग 1-02’ नामक उपग्रह लॉन्च किया है।
Also Read: 👉 Current Affairs 2025 : 20 जून 2025 से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें
9). एबरडीन विश्वविद्यालय को नवी मुंबई में अपना पहला भारतीय परिसर स्थापित करने की स्वीकृति दी गयी है।
स्कॉटलैंड स्थित एबरडीन विश्वविद्यालय को भारत में शाखा परिसर स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है।
इसी के साथ यह भारत में परिसर खोलने की मंजूरी प्राप्त करने वाला पहला स्कॉटिश विश्वविद्यालय बन गया है।
10). विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना ने अपने पहले एंटी सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट आईएनएस अर्नाला को कमीशन किया है।
भारत के पहले स्वदेशी एंटी-सबमरीन शैलो वॉटर क्राफ्ट INS अर्नाला को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) में शामिल किया गया।