Current Affairs 2025 : 24 जून से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

Current Affairs 2025
Current Affairs 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1). लद्दाख के लेह में भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित बसें शुरू की गयी है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में जल्द ही पांच हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित बसें व्यावसायिक रूप से चलनी शुरू हो जाएंगी, जहां दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़कें हैं।

भारत में पहला – 

  • यूनेस्को के क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी में नामंकित – लखनऊ
  • देश का पहला इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-वेस्ट) ईको पार्क – दिल्ली
  • भारत की पहली जीन-संपादित भेड़ कश्मीर
  • भारत का पहला वेस्ट टू वाइल्ड लाइफ पार्क – नोएडा
  • भारत की पहली ट्रांसमीडिया एंटरटेंमेंट सिटी- अमरावती
  • ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क – लखनऊ
  • भारत का पहला वर्टिकल बाई फेशियल सोलर प्लांट – दिल्ली
  • देश का पहला डिजिटल म्यूजियम कहां खोला गया है ? महाराष्ट्र
  • AI से निर्मित भारत की पहली हिंदी गायिका और मॉडल कौन बनी है ? माया (Maaiya)
  • भारत का पहला वेटलैंड शहर – उदयपुर और इंदौर
  • भारत की पहली ट्रैफिक लाइट फ्री सिटी – कोटा
2). हाल ही में 23 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया गया।
  • 23 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया गया, जिसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से वैश्विक एकता, खेल भावना और मित्रता को बढ़ावा देना है।
  • इसकी शुरुआत 1948 में हुई थी और यह Move, Learn, Discover जैसे तीन स्तंभों पर आधारित है।
  • ओलंपिक डे रन 1987 से आयोजित हो रहा है, जो स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है।
3). महाराष्ट्र में रिलायंस इंफ्रा और डसॉल्ट एविएशन फाल्कन 2000 जेट का निर्माण करेंगे।

रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड और डसॉल्ट एविएशन ने नागपुर में फाल्कन 2000 जेट बनाने के लिए साझेदारी की घोषणा की है।

यह पहली बार है जब डसॉल्ट के बिजनेस जेट फ्रांस के बाहर बनाए जाएंगे, जिसमें पहला भारत में निर्मित विमान होगा।

4). केरल उच्च न्यायालय के द्वारा पहाडी पर्यटन क्षेत्रों में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।

केरल उच्च न्यायालय ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों में एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है तथा विवाह समारोहों और सरकारी कार्यक्रमों जैसे बड़े समारोहों में प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को विनियमित किया है।

5). अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 2025 – 2035 को ‘जल विद्युत का दशक’ घोषित किया है।

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 2025-2035 को ‘जल विद्युत दशक’ घोषित किया है ताकि राज्य की 58,000 मेगावाट की अनुमानित जलविद्युत क्षमता का उपयोग किया जा सके।

इस पहल का उद्देश्य 2035 तक जलविद्युत परियोजनाओं से 4,525 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व अर्जित करना है।

6). भारत पहली बार बिली जीन किंग कप 2025 प्लेऑफ की मेजबानी करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने घोषणा की है कि भारत इस साल नवंबर में पहली बार बिली जीन किंग कप 2025 प्ले-ऑफ की मेजबानी करेगा।

Sporsts Current Affairs –

  • IPL 2025 के 18 वें संस्करण का खिताब किसने जीता है ? RCB
  • क्लब फुटबॉल में 800 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर कौन बन गए हैं? क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  • IPL में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन बने ? रोहित शर्मा
  • कलिंगा सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 – FC गोवा
  • चौथी बार BWF सुदीरमन कप जीता – चीन
  • एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी कौन करेगा ? अहमदाबाद
  • भारतीय एथलीट पूजा ने दक्षिण कोरिया के गुमी में 2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की ऊंची कूद में कौन सा पदक जीता है ? स्वर्ण पदक
7). हाल ही में जारी ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2025 में रहने योग्य दुनिया का सबसे श्रेष्ठ शहर कोपेनहेगन है।

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2025 के अनुसार, कोपेनहेगन ने 2025 में वियना की तीन साल की बढ़त खत्म कर दुनिया का सबसे अधिक रहने योग्य शहर बन गया है।

  • इस साल औसत लिवेबिलिटी स्कोर 76.1 रहा।
  • EIU ने 173 शहरों को स्थिरता, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे जैसे 30 मानकों पर आंका।
  • ऑस्ट्रिया का वियना दूसरे स्थान पर आ गया, जबकि स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख ने 2025 की सूची में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा।
  • दमिश्क (सीरिया) दुनिया में सबसे कम रहने योग्य शहर बना हुआ है।

नोटः दुनिया के शीर्षे 10 रहने योग्य शहरों की 2025 सूची में कोई भी भारतीय शहर नहीं है।

8). कंगना रनौत को वर्ल्ड पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

कंगना रनौत को नई दिल्ली में होने वाली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

अपने नए किरदार में वह पैरा खेलों के जज़्बे, समावेश और उत्कृष्टता को देशभर में प्रचारित करेंगी।

ब्रांड एंबेसडर –

  • यूरेका फोर्ब्स का ब्रांड एंबेसडर श्रद्धा कपूर
  • फेडरल बैंक की पहली ब्रांड एंबेसडर – विद्या बालन
  • स्केचर्स का ब्रांड एंबेसडर – जसप्रीत बुमराह
  • MRF के ब्रांड एंबेसडर – शुभमन गिल
  • FICCI फ्रेम्स का पहला ब्रांड एंबेसडर – आयुष्मान खुराना
  • खो-खो विश्व कप 2025 के लिए टाइगर श्रॉफ और सलमान खान
  • भारत में मोटोजीपी का ब्रांड एंबेसडर – शिखर धवन
  • मुथूट पप्पाचन ग्रुप के नए ब्रांड एंबेसडर- शाहरुख खान
  • गोआईबीबो के ब्रांड एंबेसडर ऋषभ पंत
  • टाटा मोटर्स के लिए ब्रांड एंबेसडर- विक्की कौशल  
9). गिनी देश को बिहार में निर्मित पहले लोकोमोटिव का निर्यात किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2025 को अफ्रीकी देश गिनी को बिहार में बने लोकोमोटिव (इंजन) के निर्यात को हरी झंडी दिखाई।

यह पहली बार है जब बिहार में निर्मित कोई लोकोमोटिव, विदेश को निर्यात की जा रही है।

इन लोकोमोटिव का निर्माण बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा डीजल लोकोमोटिव प्लांट में किया गया है।

10). भारत सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा पुरस्कार की स्थापना करने की घोषणा की है।

भारत सरकार, सिकल सेल रोग के उपचार के लिए नई दवाओं के अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए भगवान बिरसा मुंडा पुरस्कार की स्थापना करेगी।

बिरसा मुंडा पुरस्कार के बारे में :-

सिकल सेल के दवाओं के अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए भगवान बिरसा मुंडा पुरस्कार की स्थापना केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने एम्स दिल्ली के सहयोग से की है।

यह सिकल सेल के उपचार के लिए स्वीकृत दवा अनुसंधान प्रस्ताव के लिए 10 करोड़ रुपये तक की धनराशि प्रदान करेगा।

उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया और आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं।

Share

Leave a comment