Current Affairs 2025 : 25 जून से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

 
Current Affairs 2025
Current Affairs 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1). अमेरिका ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन मिडनाइट हैमर चलाया।

संयुक्त राज्य अमेरिका ने 22 जून 2025 को ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत, ईरान के फोडों, नतांज़ और इस्फ़हान में स्थित तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी किया है।

2). तीरंदाजी एशिया कप 2025 की पदक तालिका में भारत शीर्ष पर है।

तीरंदाजी एशिया कप 2025 में अपना दबदबा जारी रखते हुए युवा भारतीय तीरंदाजों ने तीरंदाजी एशिया कप 2025 सिंगापुर लेग 2 में अपना अभियान नौ पदकों के साथ समाप्त किया और पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहे।

तीरंदाजी एशिया कप 2025 सिंगापुर लेग 2 में, भारतीय तीरंदाजों ने 9 पदक जीते – 2 स्वर्ण, 6 रजत और एक कांस्य । तीरंदाजी एशिया कप 2025 सिंगापुर लेग 2, 15 से 20 जून 2025 तक सिंगापुर में आयोजित किया गया था।

3). सचिन तेंदुलकर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट ने अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।

ब्रांड एंबेसडर – 

  • ईस्पोटर्स वर्ल्ड कप 2025 के लिए ग्लोबल एम्बेसडर – क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  • मालदीव टूरिज्म की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर – कैटरीना कैफ
  • कोरिया टुरिज़म – हीना खान
  • कर्नाटक वन विभाग और वन्यजीव संरक्षण का ब्रांड एंबेसडर- अनिल कुंबले
  • यूरेका फोर्ब्स का ब्रांड एंबेसडर – श्रद्धा कपूर
  • फेडरल बैंक की पहली ब्रांड एंबेसडर – विद्या बालन
  • स्केचर्स का ब्रांड एंबेसडर – जसप्रीत बुमराह
  • MRF के ब्रांड एंबेसडर – शुभमन गिल
  • FICCI फ्रेम्स का पहला ब्रांड एंबेसडर – आयुष्मान खुराना
  • खो-खो विश्व कप 2025 के लिए टाइगर श्रॉफ और सलमान खान
  • भारत में मोटोजीपी का ब्रांड एंबेसडर शिखर धवन –
  • मुथूट पप्पाचन ग्रुप के नए ब्रांड एंबेसडर- शाहरुख खान
4). हाल ही में देहरादून में भारतीय राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 जून 2025 को अपने 67वें जन्मदिन के अवसर पर देहरादून में स्थित राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोलने का औपचारिक उद्घाटन किया।

उन्होंने देहरादून में शुद्ध शून्य पब्लिक पार्क के रूप में बनने वाले राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला भी रखी।

5). क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट (QUB) के GIFT सिटी परिसर के पहले डीन के रूप में प्रो. एम. सतीश कुमार को नियुक्त किया गया है।
  • ब्रिटेन की प्रतिष्ठित क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट (QUB) ने गुजरात की GIFT सिटी मे अपना पहला अंतरराष्ट्रीय परिसर स्थापित करने की घोषणा की है।
  • यह भारत-यूके उच्च शिक्षा सहयोग और शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम है। QUB, GIFT सिटी मे परिसर खौलने वाला पहला रसेल ग्रुप विश्वविद्यालय है।
  • राजीव गौबा को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया।

हालिया नियुक्ति –

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव निधि तिवारी
  • संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार
  • इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख तपन कुमार डेका
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का अध्यक्ष – समीर वी कामत
  • 2025-26 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष राजीव मेमानी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद का अध्यक्ष एस. महेंद्र देव
6). हाल ही में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को डिजिटल पेमेंट्स अवार्ड्स 2024-25 प्रदान किया गया है।

हाल ही में भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग के अंतर्गत 100% सरकारी स्वामित्व वाले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) को Digital Payments Award 2024-25 से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) द्वारा प्रदान किया गया, जो देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) में IPPB के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।

7). INS तमाल (Tamal) का कमीशनिंग समारोह यांतर शिपयार्ड, रूस में आयोजित होगा।

INS तमाल (Tamal), भारतीय नौसेना का आधुनिक स्टेल्थ मल्टी-रोल फ्रिगेट है जो 1 जुलाई 2025 को रूस के कालिनिनग्राद स्थित यांतर शिपयार्ड में नौसेना में शामिल किया जाएगा।

यह युद्धपोत आधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस है और समुद्री सुरक्षा में भारत की ताकत को और बढ़ाएगा।

8). ईरान की संसद ने अमेरिकी बमबारी के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की मंजूरी दे दी है।

ईरान की संसद ने उसके तीन परमाणु संयंत्रों पर अमरीकी बमबारी के बाद तेल के समुद्री जहाजों के प्रमुख मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की मंजूरी दे दी है।

जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को अरब सागर और हिंद महासागर से जोड़ता है। सबसे संकरे बिंदु पर लगभग 33 किमी चौड़ा यह संकरा चैनल ईरान को अरब प्रायद्वीप से अलग करता है।

9). हाल ही में चर्चे में रहा इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य केरल में स्थित है।
  • केरल के इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य में एक आदिवासी बस्ती कन्नमपाडी को आदिवासी छात्रों और निवासियों का समर्थन करने के लिए तीन नए पुस्तकालय मिल रहे हैं।
  • यह स्थानीय समुदाय के लिए शिक्षा और सीखने के अवसरों में एक नए अध्याय का प्रतीक है।
10). 12वीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का शुभंकर विराज है।
  • खेल का शुभंकर विराज है, जो एक कृत्रिम ब्लेड युक्त टांग वाला युवा हाथी है।
  • पहले, यह हर चार साल में आयोजित की जाती थी, लेकिन 2011 से, यह हर दो साल में आयोजित की जाती है।
11). केरल उच्च न्यायालय के द्वारा पहाडी पर्यटन क्षेत्रों में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।

केरल उच्च न्यायालय ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों में एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है तथा विवाह समारोहों और सरकारी कार्यक्रमों जैसे बड़े समारोहों में प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को विनियमित किया है।

Share

Leave a comment