Current Affairs Today : भारत और तंजानिया के बीच पहली भारत-अफ्रीका नौसेना अभ्यास ऐकेमी (Aikeyme) की सह-मेज़बानी की जाएगी

  Current Affairs Today : 27 मार्च 2025
Current Affairs Today
Current Affairs Today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1. भारत और तंजानिया के बीच पहली भारत-अफ्रीका नौसेना अभ्यास ऐकेमी (Aikeyme) की सह-मेज़बानी की जाएगी।
  • अफ्रीकी क्षेत्र में अपनी सैन्य पहुंच के एक हिस्से के रूप में, भारत अप्रैल 2025 में हिंद महासागर में तंजानिया के साथ ऐकेमी (Aikeyme) नामक समुद्री अभ्यास की सह-मेज़बानी करेगा।
  • संस्कृत में ऐकेमी (Aikeyme) का अर्थ एकता होता है, इस पहले सैन्य अभ्यास में तंजानिया सहित 10 अफ्रीकी देश भाग लेंगे।
  • ऐकेमी (Aikeyme) समुद्री अभ्यास का पहला संस्करण 13-18 अप्रैल 2025 तक तंजानिया के दार एस सलाम के तट पर आयोजित किया जाएगा।
2. 250 मिलियन टन माल ढुलाई करने वाला भारत का पहला रेलवे जोन ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन बना।
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे भारत का पहला रेलवे जोन बन गया है, जिसने 2024-25 वित्तीय वर्ष में 250 मिलियन टन माल ढुलाई की है।
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे की इस उपलब्धि में तालचेर स्थित महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) और पांच महत्वपूर्ण बंदरगाहों का योगदान है।
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे का मुख्यालय भुवनेश्वर में है। यह भारतीय रेलवे के 19 रेलवे जोन में से एक है।
  • यह 1 अप्रैल 2003 से परिचालन में है।
3. हरीश टंडन बने उड़ीसा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश।
  • न्यायमूर्ति हरीश टंडन को उड़ीसा उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • उनकी नियुक्ति न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह के 19 जनवरी, 2024 को सेवानिवृत्त होने के बाद हुई है।
  • अभी तक न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।
  • भारत में 25 उच्च न्यायालय हैं।
4. अजय सेठ बने भारत के नए वित्त सचिव।
  • कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में अजय सेठ को भारत का नया वित्त सचिव
  • नियुक्त किया गया है। उन्होंने तुहिन कांत पांडे का स्थान लिया, जिन्हें भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
  • वर्तमान में, वे आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव हैं।
5. खेलो इंडिया पैरा-गेम्स में पावरलिफ्टिंग में जसप्रीत कौर ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकार्ड।
  • खेलो इंडिया पैरा-गेम्स में पंजाब की जसप्रीत कौर ने पावरलिफ्टिंग में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। उन्होंने अपना ही 45 किलोग्राम श्रेणी का रिकार्ड तोडते हुए स्वर्ण पदक जीता।
  • वे इस बार के खेलो इंडिया पैरा गेम्स में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाली पहली खिलाड़ी बन गयी हैं।
6. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत 2027 तक जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था 2025 में जापान और 2027 में जर्मनी से आगे निकलकर संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।
7. संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 मार्च को पहला हिमनद दिवस मनाया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2025 को ग्लेशियर संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है, जिसमें पहला विश्व ग्लेशियर दिवस (21 मार्च) मनाया गया है।
8. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा को नामीबिया पहली महिला राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।
  • नामीबिया ने इतिहास रच दिया जब उसने अपनी पहली महिला राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा को चुना। वर्तमान उपराष्ट्रपति अंतरिम राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा का स्थान लेंगी।
  • शपथ लेने के बाद, नेटुम्बो नंदी-नदैतवा अफ्रीका की राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला होंगी। तंजानिया की सामिया सुलुहु हसन वर्तमान में अफ्रीका की एकमात्र महिला राष्ट्रपति हैं।
9. वरिष्ठ नागरिक आयोग स्थापित करने वाला केरल भारत का पहला राज्य बना।
  • हाल ही में केरल वरिष्ठ नागरिक आयोग स्थापित करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है।
  • यह आयोग बुजुर्गों द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों, जिसमें उपेक्षा, शोषण और अकेलापन शामिल है, को संबोधित करेगा।
  • यह नया आयोग बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा, कल्याण और पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित करेगा।
10. स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया की 23 मार्च 2025 को 115 वीं जयंती मनाई गयी ।
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी बुद्धिजीवी और राजनीतिक नेता थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता के बाद की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका जन्म 23 मार्च, 1910 को उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के अकबरपुर में हुआ था।
  • उनका प्रसिद्ध नारा था “रोटी, कपड़ा और मकान”
11. हरियाणा में ‘कैच द रेन-2025’ नामक जल शक्ति अभियान की शुरूआत की।
  • 22 मार्च 2025 को विश्व जल दिवस पर बहुप्रतीक्षित जल शक्ति अभियानः कैच द रेन-2025 का शुभारंभ किया गया।
  • इसे जल शक्ति मंत्रालय ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और हरियाणा सरकार के सहयोग से पंचकूला, हरियाणा में लॉन्च किया।
  • इस अभियान की थीम है “जल संचयन जन भागीदारीः जन जागरूकता की ओर”, जल सुरक्षा, वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
12. हाल ही में केंद्र सरकार ने सांसदों और पूर्व सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन में 24% प्रतिशत की वृद्धि की है।
  •  केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल, 2023 से संसद सदस्यों (सांसदों) और पूर्व सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन 24 प्रतिशत की वृद्धि को अधिसूचित किया है. संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचन में सांसदों का मासिक वेतन 1 लाख रुपये से संशोधित कर 1.24 लाख रुपये कर दिया गया है, साथ ही उनके दैनिक भत्ते और पेंशन लाभ में भी वृद्धि की गई है।
13. हाल ही में जारी IMF के आंकड़ों के अनुसार एक दशक में भारत की GDP 105% प्रतिशत बढ़ी है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों के अनुसार, भारत की GDP एक दशक में 105% बढ़ी है, जो
  • 2015 में 2.1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2025 में 4.3 ट्रिलियन डॉलर हो गई है।

 

Share

Leave a comment