Current Affairs Today : 5 अप्रैल 2025

1. लोकसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 3 अप्रैल 2025 को को पारित किया है।
- लोकसभा ने विपक्ष के संशोधनों को खारिज करते हुए वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित कर दिया है।
- लोकसभा में 288 सदस्यों ने विधेयक के पक्ष में जबकि 232 सदस्यों ने विरोध में मतदान किया।
वक्फ क्या है ?
- वक्फ अरबी भाषा का शब्द है। इसका अर्थ खुदा के नाम पर अर्पित वस्तु या परोपकार के लिए दिया गया धन होता है।
- इसमें चल और अचल संपत्ति को शामिल किया जाता है।
- कोई भी मुस्लिम अपनी संपत्ति वक्फ को दान कर सकता है।
- कोई भी संपत्ति वक्फ घोषित होने के बाद गैर-हस्तांतरणीय हो जाती है।
2. हाल ही में चर्चे में रहे ” गोल्ड मर्करी इंटरनेशनल अवॉर्ड ” की स्थापना वर्ष 1961 में की गयी थी।
- तेनजिन ग्यात्सो जो 14वे दलाई लामा के रूप मे प्रसिद्ध है, को 31 मार्च 2025 को धर्मशाला स्थित उनके निवास पर गोल्ड मर्करी पुरस्कार प्रदान किया गया।
- यह सम्मान उन्हे शांति, अहिंसा, ज्ञान संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए दिया गया।
3. प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड में आयोजित 6वें BIMSTEC शिखर सम्मेलन में शामिल हुए है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर है
- 2016 और 2019 के बाद यह प्रधानमंत्री की थाईलैंड की तीसरी यात्रा है
- 6वें BIMSTEC शिखर सम्मेलन की विषय-वस्तु (थीम) “बिम्सटेक – प्रोस्पेरस, रेसिलिएंट एंड ओपन’ है।
4. मनीषा भानवाला ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैर्पियनशिप के 21वे संस्करण में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता।
- भारत ने 2025 सीनियर एशियाई कुश्ती चैपिंयनशिप में 10 पदक (1 स्वर्ण, 3 रजत, 6 कांस्य) जीतकर अपना अभियान समाप्त किया।
- मनीषा भानवाला ने 62 किग्रा महिला वर्ग मे स्वर्ण पदक हासिल किया।
- यह चैर्पियनशिप 25-30 मार्च 2025 तक जॉर्डन की राजधानी अम्मान मे यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा आयोजित की गई थी।
5. हाल ही में चर्चे में रहा ‘ देबरीगढ़ ‘ वन्यजीव अभयारण्य ओडिशा में स्थित है।
- ओडिशा के देबरीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य मे हीराकुंड वन्यजीव विभाग ने पहली बार भारतीय बाइसन महोत्सव आयोजित किया, जिसका उद्देश्य इनके संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़ाना था।
- नवंबर 2024 की जनगणना मे यहाँ 669 भारतीय बाइसन दर्ज किए गए, जिनमे 30% किशोर थे, जो उनकी बढ़ती आबादी का संकेत है।
6. विश्व ऑटिज़्म जागरुकता दिवस” (WAAD) 2 अप्रैल को मनाया गया।
- संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा 2 अप्रैल को “विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस” (WAAD) मनाया जाता है.
- इस दिवस का विषय “न्यूरोडाइवर्सिटी और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य (SDGs) को आगे बढ़ाना” रखा गया है.
7. हाल ही में ‘ दिल्ली ‘ में भारतीय सेना कमांडरों का सम्मेलन’ 2025 (ACC 2025) का आयोजन होने जा रहा है।
- भारतीय सेना कमांडरों का सम्मेलन 2025 (ACC 2025) का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में हो रहा है यह आयोजन 1 अप्रैल से शुरु है और 4 अप्रैल 2025 को संपन्न होगा. यह द्विवार्षिक उच्च स्तरीय आयोजन है. इसमें सेना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श होगा।
8. आरबीआई (RBI) ने ‘ पूनम गुप्ता ‘ को नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने नए डिप्टी गवर्नर का ऐलान कर दिया है. दरअसल पूनम गुप्ता को आरबीआई ने अपना नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है.
- माइकल पात्रा के स्थान पर पूनम गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
Also Read: 👉 Current Affairs Today : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल पीस प्राइस के लिए नॉमिनेट किया गया है
9. हाल ही में झारखंड में ‘ सरहुल महोत्सव ‘ का आयोजन किया गया।
- सरहुल झारखंड क्षेत्र में विभिन्न जनजातियों द्वारा मनाया जाने वाला एक लोकप्रिय त्योहार है।
- यह पर्व आदिवासी नववर्ष है और झारखंड के मुंडा, उरांव, हो आदि जनजातियों द्वारा मनाया जाता है।
10. केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 तक भारत को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
- देश को नक्सल मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार बहुआयामी रणनीति पर काम कर रही है।
- सरकार की रणनीति के कारण अगले साल साल देश को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- मौजूदा समय में देश के सिर्फ 38 जिले नक्सल प्रभावित रह गए हैं और आने वाले समय में इन सभी जिलों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।