Current Affairs Today : 7 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

Current Affairs Today : 7 अप्रैल 2025
Current Affairs Today
Current Affairs Today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1. हाल ही में ‘ सीमा अग्रवाल ‘ को अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं का DGP नियुक्त किया गया है।
  • भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की वरिष्ठ अधिकारी सीमा अग्रवाल को अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं का नया DGP/निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • वे 31 मार्च को पूर्व DGP आभाष कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पदभार संभालेंगी।
  • इस पद से पहले सीमा अग्रवाल नागरिक आपूर्ति विभाग की DGP रह चुकी हैं।
2. हाल ही में ‘ तमिलनाडु ‘ राज्य ने सबसे अधिक वास्तविक आर्थिक विकास दर हासिल की है।
  • तमिलनाडु ने वर्ष 2024-25 के लिए भारत में सबसे अधिक वास्तविक आर्थिक विकास दर हासिल की है। राज्य ने 9.69% की दर से विकास किया, जो देश में सबसे अच्छा है और पिछले 10 वर्षों में तमिलनाडु के लिए भी सबसे अधिक है।
  • यह वृद्धि दर्शाती है कि तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था साल दर साल मजबूत होती जा रही है।
3. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत और श्रीलंका के बीच दीर्घकालिक ऐतिहासिक संबंधों और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देते हुए श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, मिश्रा विभूषण से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार श्रीलंका के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया।
4. हाल ही में गुजरात के अमलसादचीकू को जीआई टैग मिला है।
  • दक्षिण गुजरात के अमलसादचीकू को जीआई टैग मिला और यह गुजरात का चौथा जीआई प्रमाणित खाद्य पदार्थ बन गया।
5. हाल ही में रविकुमार का निधन हुआ है वे अभिनेता थे।
  • मलयालम और तमिल फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रविकुमार का 71 साल की उम्र में निधन हो गया. 1970 और 1980 के दशक में वह अपनी रोमांटिक भूमिकाओं के लिए फेमस थे
6. हाल ही में भारत में जन्म के समय लिंगानुपात 918 से बढ़कर 930 हो गया है।
  • जन्म के समय लिंगानुपात 918 (2014-15) से बढ़कर 930 (2023-24) हो गया।
  • इस प्रगति का श्रेय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को जाता है।
  • यह योजना घटते बाल लिंगानुपात को संबोधित करने के लिए 2015 में शुरू की गई थी।
7. हाल ही में ‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस’ 5 अप्रैल को मनाया गया।
  • भारत में प्रतिवर्ष 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day 2025) मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार वर्ष 1964 में मनाया गया था।
  • यह अंतरमहाद्वीपीय वाणिज्य और अर्थव्यवस्था के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

Also Read: 👉 Current Affairs Today : 6 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

8. हाल ही में भरणी उत्सव ‘ केरल ‘ में मनाया गया है।

केरल से जुड़े कुछ फैक्ट –

  • मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उन्नत साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र का उद्घाटन किया
  • केरल के ‘वेलूर गाँव’ में सदियों पुरानी ‘आत्मा पूजा’ अनुष्ठानों के अवशेष मिले हैं
  • केरल सरकार ने नयनामृतम 2.0 नामक एक AI-संचालित नेत्र जांच पहल शुरू की
  • एक्सपायर हो चुकी दवाओं के वैज्ञानिक निपटान में केरल शीर्ष पर रहा
  • केरल के मुख्यमंत्री ने ‘कवचम’ आपदा चेतावनी प्रणाली लांच की की।
9. हाल ही में ‘ उत्तरप्रदेश ‘ के सभी मदरसों में NCERT पाठ्यक्रम को अनिवार्य कर दिया गया है।

उत्तरप्रदेश से जुड़े कुछ फैक्ट –

  • उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नॉएडा में दिव्यंगों के लिए विशेष स्मार्ट स्कूल की शुरुआत हुयी
  • उत्तर प्रदेश सरकार हेरिटेज इमारतों को होटल के रूप में विकसित करेगी
  • उत्तर प्रदेश सरकार सभी नगर निगमों को सौर ऊर्जा से संचालित करेगी
  • बच्चों के नियमित टीकाकरण को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने “राइज” नामक ऐप लॉन्च किया।
  • उत्तर प्रदेश की विधानसभा में 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया

Today Quiz

1 / 1

Q) दीव में आयोजित पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स में पहला स्थान किसे प्राप्त हुआ है ?

Your score is

The average score is 57%

0%

Share

Leave a comment