Current Affairs Today : 8 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

  Current Affairs Today : 8 अप्रैल 2025
Current Affairs Today
Current Affairs Today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1. पद्म श्री से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार जिनका 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • अपनी प्रतिष्ठित देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • हृदय संबंधी जटिलताओं और डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से पीड़ित होने के बाद उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
  • मनोज कुमार, जिनका मूल नाम हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी था, का जन्म वर्तमान पाकिस्तान में हुआ था।
  • पुरस्कारः- पद्म श्री (1992) – भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार।
2. मोटोजीपी अमेरिका ग्रैंड प्रिक्स 2025 का खिताब ‘ मार्क मार्केज़ ‘ ने जीता है।
  • डुकाटी के मार्क मार्केज़ ने 2025 मोटोजीपी सीज़न के लिए अपनी शानदार शुरुआत को बरकरार रखा और मोटोजीपी अमेरिका ग्रैंड प्रिक्स 2025 का खिताब अपने नाम किया है ।
3. हाल ही में नीति आयोग ने ट्रेड वॉच नामक रिपोर्ट का दूसरा संस्करण जारी किया गया है।
  • नीति आयोग के सदस्य डॉ. अरविंद विरमानी ने नई दिल्ली में वित्तीय वर्ष 2025 (जुलाई से सितंबर) की दूसरी तिमाही के लिए “Trade Watch Quarterly” प्रकाशन का दूसरा संस्करण जारी किया।
4. माइक्रोसॉफ्ट ने महाराष्ट्र सरकार के साथ हाल ही में AI केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है।
  • हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट और महाराष्ट्र सरकार के बीच एआई सहयोग का समझौता हुआ। यह पहल डिजिटल इंडिया और राज्य प्रशासन में एआई के उपयोग को बढ़ावा देगी।
5. हाल ही में युवा एथलीटों के लिए भारत ‘ पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ‘ ने खेल छात्रवृत्ति पहल को शुरू किया है।
  • सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने राष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं को विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए बीपीसीएल खेल छात्रवृत्ति पहल शुरू करने की घोषणा की।
6. इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट से अलग होने वाला ‘ हंगरी ‘ पहला यूरोपीय देश बन गया है।
  • हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने 3 अप्रैल 2025 को घोषणा की कि उनका देश अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) से हट रहा है
  • हंगरी अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय से हटने वाला पहला यूरोपीय देश है।
  • हंगरी के प्रधानमंत्री के अनुसार, उनके देश ने ICC से हटने का फैसला इसलिए किया क्योंकि यह एक राजनीतिक हथियार बन गया है।
7. रोंगाली बिहू नामक उत्सव ‘ असम ‘ में मनाया जाता है।
  • रोंगाली बिहू, जिसे बोहाग बिहू के नाम से भी जाना जाता है, अप्रैल 2025 के मध्य में पूरे असम में मनाया जाएगा, जो असमिया नव वर्ष और कृषि मौसम की शुरुआत का प्रतीक है।
  • यह जीवंत त्योहार न केवल वसंत और फसल का उत्सव है, बल्कि असमिया पहचान, संस्कृति और सामुदायिक भावना की पुष्टि भी करता है।
8. हाल ही में ‘ मोहसिन नकवी ‘ एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष बने है।
  • मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख भी हैं और पाकिस्तान के गृह मंत्री के रूप में कार्य करते हैं, ने आधिकारिक तौर पर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष की भूमिका संभाली है।
  • उन्होंने श्रीलंका के शम्मी सिल्वा का स्थान लिया है।

Also Read: 👉 Current Affairs Today : 7 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

9. विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 2025 को मनाया गया।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 विश्व स्तर पर 7 अप्रैल को मनाया जा रहा है, जो 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्षगांठ है।
10 . बांग्लादेश आधिकारिक तौर पर अगले दो वर्षों के लिए बिम्सटेक का नया अध्यक्ष बना है।
  • अप्रैल, 2025 को बांग्लादेश आधिकारिक तौर पर अगले दो वर्षों के लिए बिम्सटेक का नया अध्यक्ष बन गया है । इसे पिछले अध्यक्ष थाईलैंड से नेतृत्व प्राप्त हुआ है।
  • बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने अध्यक्षता स्वीकार की है।
  • छठा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 2025 – बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित हुआ।
  • विषय “समृद्ध, लचीला और खुला बिम्सटेक” था।

Today Quiz

1 / 1

Q) दीव में आयोजित पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स में पहला स्थान किसे प्राप्त हुआ है ?

Your score is

The average score is 57%

0%

Share

Leave a comment