Current Affairs Today : 9 अप्रैल 2025

1. हरियाणा के दो हड़प्पा सभ्यता स्थल – मिताथल और टीघरा को संरक्षित पुरातात्विक स्मारक घोषित किया है।
- हरियाणा सरकार ने भिवानी जिले में स्थित दो हड़प्पा सभ्यता स्थलों – मिताथल और टीघराना – को आधिकारिक रूप से संरक्षित पुरातात्विक स्थल और स्मारक घोषित किया है।
- ये स्थल लगभग 4,400 वर्ष पुराने हैं और इनका ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व अत्यधिक है। ये स्थल प्रारंभिक कृषि समाजों के विकास, नगर नियोजन, शिल्प उद्योग और हड़प्पा व उत्तर-हड़प्पा काल में व्यापार की झलक प्रस्तुत करते हैं।
2. अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं का DGP ‘ सीमा अग्रवाल ‘ को नियुक्त किया गया है।
- भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की वरिष्ठ अधिकारी सीमा अग्रवाल को अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं का नया DGP/निदेशक नियुक्त किया गया है।
3. Llama 4 नामक अगली पीढ़ी के बड़े भाषा मॉडल सूट को ‘ Meta ‘ ने लॉन्च किया है।
- मेटा (Meta), जिसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं, ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रतिस्पर्धात्मक दौड़ में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए एलएलएएमए-4 (Llama-4) नामक अगली पीढ़ी के बड़े भाषा मॉडल सूट को लॉन्च किया है।
- इस कदम के माध्यम से मेटा अब सीधे ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनी जैसे प्रमुख एआई प्लेटफॉर्म्स से टक्कर ले रहा है, साथ ही चीन के डीपसीक (DeepSeek) जैसे उभरते वैश्विक खिलाड़ियों को भी जवाब दे रहा है।
4. ‘ सुदर्शन पटनायक ‘ फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने हैं।
- ओडिशा के प्रसिद्ध रेत कलाकार और मूर्तिकार सुदर्शन पटनायक, इंग्लैंड के डोरसेट के वेमाउथ में आयोजित सैंडवर्ल्ड के अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव में प्रतिष्ठित फ्रेड डारिंगटन पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
- सुदर्शन को उनके, भगवान गणेश की 10 मीटर ऊंची रेत की मूर्ति के लिए यह पुरस्कार मिला ।
5. ‘ ग्रह मंत्रालय ‘ केन्द्र प्रायोजित योजना, जीवंत गांव कार्यक्रम ।। को लागू कर रहा है।
- केद्रीय मंत्रिमंडल ने अप्रैल 2025 को जीवंत गांव कार्यक्रम-॥ को मंजूरी दी, जो 2024-25 से 2028-29 तक लागू रहेगा।
- यह योजना 6839 करोड़ रुपये की लागत से पूरी तरह केद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है। नोडल मंत्रालय केद्रीय गृह मंत्रालय है।
- इसमे 17 राज्य और केद्र शासित प्रदेश शामिल है।
- इसका उद्देश्य सीमावर्ती पिछड़े गांवों का समग्र विकास करना है।
6. बटालिक क्रिकेट लीग 2025 ‘ लद्दाख ‘ में शुरू की गयी है।
- कारगिल विजय दिवस 2025 समारोह के हिस्से के रूप में भारतीय सेना द्वारा जुबर स्टेडियम में बटालिक क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया।
- इस आयोजन का उद्देश्य सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना, खेलों को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं को जोड़ना था।
- यह स्थानीय शिल्प कौशल को बढ़ावा देने का भी एक प्रयास था।
7. वित्त वर्ष 2025 में कार्गो हैंडलिंग में ‘ मुंद्रा बंदरगाह ‘ को पहला स्थान दिया गया है।
- मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port), जो अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का सबसे बड़ा पोर्ट है, वित्त वर्ष 2025 में 200.7 MMT कार्गो हैंडल करने वाला देश का पहला पोर्ट बन गया है
- यह उपलब्धि भारत में तेजी से बढ़ते लॉजिस्टिक्स और व्यापारिक विस्तार को दर्शाती है।
Also Read: 👉 Current Affairs Today : 8 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें
8. हाल ही में तमिलनाडु के ‘ पनरुति काजू ‘ को GI टैग दिया गया है।
- अप्रैल 2025 में, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के तहत चेन्नई (TN) स्थित भौगोलिक संकेत (GI) रजिस्ट्री ने तमिलनाडु (TN) के 6 और उत्पादों को भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया, जिसमें प्रसिद्ध पुलियानकुडी एसिड लाइम, पनरुति काजू, विरुधुनगर सांबा वथल (सूखी लाल मिर्च) शामिल हैं।
- इस मान्यता के साथ, तमिलनाडु के GI टैग उत्पादों की कुल संख्या 69 तक पहुँच गई है, जो GI-प्रमाणित उत्पादों की संख्या के मामले में दूसरे सबसे बड़े भारतीय राज्य के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करता है, जो उत्तर प्रदेश (UP) के बाद दूसरे स्थान पर है, जो 79 GI उत्पादों के साथ देश में सबसे आगे है।
9. हाल ही में ‘ रामेश्वरम ‘ में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन किया गया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामेश्वरम में ‘पंबन रेल पुल’ का उद्घाटन किया।
- ये भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है।
- 2019 में पीएम मोदी ने ही इसकी नींव रखी थी।
- 2.08 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज रामेश्वरम (पंबन द्वीप) को तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है।
- पंबन ब्रिज को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
- यह डबल ट्रैक वाला ब्रिज हाई-स्पीड ट्रेनों के संचालन के लिए उपयुक्त है, जो इसे तकनीकी रूप से उन्नत बनाता है।
10. हाल ही में ‘ गुजरात ‘ में माधवपुर मेले का आयोजन किया गया है।
- गुजरात में पोरबंदर जिले के माधवपुर में, पांच दिन का माधवपुर घेड़ मेला शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मंत्री मनसुख मांडविया ने मेले का उद्घाटन किया है।
- यह मेला हर वर्ष द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के दिव्य मिलन के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जाता है।
11. हाल ही में जारी की गयी नेटवर्क तत्परता सूचकांक में भारत को 36 वा स्थान दिया गया है।
- UNCTAD की 2025 प्रौद्योगिकी और नवाचार रिपोर्ट के अनुसार, भारत 170 देशों में से 36वें स्थान पर है, जो 2022 में 48वें स्थान की अपनी पिछली रैंकिंग से काफी सुधार दर्शाता है।
- भारत ने अग्रणी प्रौद्योगिकियों को अपनाने और एकीकृत करने की अपनी क्षमता में उल्लेखनीय प्रगति की है, वैश्विक नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स पर इसकी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
12. हाल ही में ‘ अर्जेंटीना ‘ में अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप 2025 शुरु किया गया है।
- इस सीजन का पहला इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) विश्व कप राइफल, पिस्टल और शॉटगन के लिए अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में शुरु हुआ
- भारत को अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) जूनियर विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन 2025 का मेज़बान घोषित किया गया है।
- अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं का DGP ‘ सीमा अग्रवाल ‘ को नियुक्त किया गया है।
हाल ही में ‘ रामेश्वरम ‘ में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन किया गया है।