Current Affairs Today : 10 अप्रैल 2025

1. ‘ विराट कोहली ‘ T20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने हैं।
- अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय देते हुए टी20 क्रिकेट में 13,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
- Aआरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 के मुकाबले में हासिल की गई है।
2. पहला त्रि-सेवा महिला वैश्विक परिक्रमा अभियान “समुद्र प्रदक्षिणा” मुंबई से रवाना किया गया है।
- आईएएसवी (भारतीय सेना नौकायन पोत) त्रिवेणी पर सवार होकर पहला त्रि-सेवा महिला वैश्विक परिक्रमा अभियान “समुद्र प्रदक्षिणा” 7 अप्रैल 2025 को मुंबई से रवाना किया गया।
- यह अभियान मुंबई से सेशेल्स जाएगा और 55 दिनों में 4,000 समुद्री मील की यात्रा पूरी करके वापस मुंबई आएगा। यह अभियान महिला सशक्तिकरण या नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए सशस्त्र बलों के पहल का एक हिस्सा है।
3. कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीएम) के 24वें अधिवेशन में ‘ MA बेबी ‘ को पार्टी का महासचिव चुना गया है।
- केरल के पूर्व मंत्री एमए बेबी 1986 से 1998 तक राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं. वह 2012 से सीपीएम की फैसले लेने वाली संस्था पोलित ब्यूरो के सदस्य भी हैं।
4. हाल ही में ‘ अनंत नगर योजना ‘ लखनऊ में शुरू की गई है।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अप्रैल 2025 को लखनऊ मे “अनंत नगर योजना” का शुभारंभ किया है।
- यह योजना 785 एकड़ मे 10,000 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही है, जिसमे सभी आय वर्गों के लिए आवासीय भूखंड शामिल है। EWS वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसमे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेटं, शॉपिंग सेटर, बारात घर और वेडिंग जोन जैसी सुविधाएं भी होंगी।
5. वित्त वर्ष 2023-24 में दान के मामले में ‘ BJP ‘ सबसे आगे रही।
- वित्त वर्ष 2023-24 में भाजपा को 8,358 बड़े दानों से ₹2,243 करोड़ मिले, जो राष्ट्रीय दलों में सबसे अधिक है।
- राष्ट्रीय दलों को कुल घोषित दान 12,547 योगदानों से ₹2,544.28 करोड़ तक पहुँच गया।
- एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में दान में 199% की तीव्र वृद्धि दर्शाती है।
6. पश्चिम बंगाल के ‘ नोलेन गुरेर संदेश ‘ को GI टैग मिला है।
- पश्चिम बंगाल के ‘नोलेन गुरेर संदेश’ और छह अन्य उत्पादों को जीआई टैग मिला, जिससे राज्य में GI-टैग वाली वस्तुओं की कुल संख्या 33 हो गई।
- अन्य वस्तुओं में बरुईपुर अमरूद, कमरपुकुर के बोंडे, छनाबोरा, मोतीचूर के लड्डू, राधुनीपागल चावल और निस्तारी रेशमी धागा शामिल हैं।
7. UNESCO ने रवांडा नरसंहार पर चिंतन दिवस 7 अप्रैल को मनाया है।
- UNESCO ने 7 अप्रैल को रवांडा में तुत्सी के खिलाफ 1994 के नरसंहार पर अंतर्राष्ट्रीय चिंतन दिवस के रूप में मनाया।
- राष्ट्रपति हब्यारिमाना की हत्या के बाद, 100 दिनों में 800,000 से अधिक लोग मारे गए।
- 2025 के कार्यक्रमों में पीड़ितों को सम्मानित करने और जागरुकता बढ़ाने के लिए एक समारोह और फोटो प्रदर्शनी शामिल है।
8. राष्ट्रपति मुर्मू को पुर्तगाल ने “सम्मान की कुंजी” सौप कर सम्मानित किया है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन शहर का मानद नागरिक बनाया गया है और अप्रैल 2025 को उन्हें लिस्बन शहर की प्रतिष्ठित “की ऑफ ऑनर” प्रदान की गई।
- 27 वर्षों के बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति ने पुर्तगाल का दौरा किया।
- राष्ट्रपति के आर नारायणन के 1998 के पुर्तगाल दौरे के बाद, राष्ट्रपति मुर्मू, पुर्तगाल यात्रा की यात्रा करने वाली दूसरी भारतीय राष्ट्रपति हैं।
9. 8 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे हुए है।
- भारत सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने 8 अप्रैल 2025 को 10 साल पूरे कर लिए।
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी लिमिटेड (मुद्रा) को 8 अप्रैल 2015 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किया गया था।
- इस योजना और मुद्रा का उद्देश्य देश में छोटे और सूक्ष्म व्यवसाय उद्यमों को आसान ऋण तक पहुंच प्रदान करना था, विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्ग को।
10. ISSF विश्व कप का आयोजन ‘ अर्जेंटीना ‘ में किया गया जिसमें भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने रजत पदक जीता है।
- ईशा सिंह ने अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में निशानेबाजी विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में चीन की सुन यूजी से तीन अंक पीछे रहकर रजत पदक जीता।
11. ‘ हितेश गुलिया ‘ विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं ।
- हितेश गुलिया के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक के साथ भारतीय मुक्केबाजी दल ने विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील 2025 में अपना अभियान छह पदक – एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य के साथ समाप्त किया।
- हितेश गुलिया विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज हैं।
- भारत, पुरुष वर्ग के पदक तालिका में उज्बेकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
Also Read:👉 Current Affairs Today : 9 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें
12. ‘ दिल्ली ‘ आयुष्मान भारत योजना में शामिल होने वाला 35वां राज्य / केंद्रशासित प्रदेश बन गया है।
- दिल्ली, AB-PMJAY योजना में शामिल होने वाला 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
- देश में सिर्फ पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ही इस योजना में शामिल नहीं हुई है।
दिल्ली में कुल 10 लाख रुपये का कवरेज –
- AB-PMJAY योजना के तहत दिल्ली में लाभार्थियों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये का चिकित्सा स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलेगा।
- केंद्र सरकार की योजना में प्रति परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का चिकित्सा कवरेज प्रदान किया जाता है। दिल्ली सरकार प्रति परिवार 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवरेज प्रदान करेगी।