Current Affairs Today : 11 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

Current Affairs Today : 11 अप्रैल 2025
Current Affairs Today
Current Affairs Today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सातवें संस्करण की मेजबानी ‘ बिहार ‘ करेगा।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सातवां संस्करण 4 से 15 मई, 2025 तक बिहार के पांच शहरों में आयोजित किया जाएगा। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ओलंपिक के लिए युवा प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए 2018 में खेलो इंडिया पहल शुरू की गई थी।
2. ‘ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ‘ पोषण पखवाड़ा पहल को लागू करेगा।
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 8 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2025 तक पोषण पखवाड़ा का 7वां संस्करण मना रहा है। इसका उद्देश्य पोषण के बारे में जागरुकता बढ़ाना और जन भागीदारी और सहभागिता के माध्यम से स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देना है।
3. PSLV ऑर्बिटल एक्सपेरीमेंटल मॉड्यूल-4 (POEM-4) ‘ ISRO ‘ द्वारा विकसित एक अंतरिक्ष अनुसंधान प्लेटफॉर्म है।
  • POEM-4, या PSLV ऑर्बिटल एक्सपेरीमेंट मॉड्यूल-4, यह ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) द्वारा विकसित एक अंतरिक्ष अनुसंधान प्लेटफ़ॉर्म हैं।
  • POEM-4, SpaDeX (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट) मिशन का हिस्सा है और POEM-3 के बाद POEM श्रृंखला में चौथा है। इसमें POEM-3 की तुलना में तीन गुना अधिक पेलोड क्षमता है, जो विज्ञान के लिए रॉकेट चरणों के पुनः उपयोग में बड़ी प्रगति दर्शाता है।
4. ‘ केरल ‘ ने अप्रैल 2025 में 2,000 साल पुराने मेगालिथिक अवशेषों की खोज की सूचना दी है।
  • केरल के बंददुक्का के मणिमूला गांव में मेगालिथिक काल के लगभग 2,000 साल पुराने प्राचीन अवशेष खोजे गए। मेगालिथ एक बड़ा पत्थर होता है जिसका इस्तेमाल प्रागैतिहासिक स्मारकों के निर्माण में किया जाता है, या तो अकेले या अन्य पत्थरों के साथ।
  • भारत में कुछ मेगालिथिक स्थल और भी पुराने हैं और 2000 ईसा पूर्व तक वापस जाते हैं, जो प्रारंभिक मानव बस्तियों का एक लंबा इतिहास दिखाते हैं।
5. ‘ ब्राजील ‘ ने COP – 30 से पहले वैश्विक जलवायु परिषद के निर्माण का प्रस्ताव रखा है।
  • ब्राजील ने COP – 30 से पहले वैश्विक जलवायु परिषद के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। ब्राजील के प्रस्ताव के अनुसार, यह वैश्विक जलवायु कार्रवाई में तेजी लाने के लिए एक नया अंतरराष्ट्रीय निकाय होगा।
  • इस वर्ष का संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (पार्टियों का सम्मेलन – कॉप30) नवंबर 2025 में उत्तरी ब्राजील के एक शहर बेलेम में आयोजित होने वाला है।
6. हाल ही में ‘ लोक नर्तक ‘ राम सहाय पांडे का निधन हो गया।
  • राई लोक नृत्य के दिग्गज पद्मश्री राम सहाय पांडे का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
  • राई नृत्य में पांडे के योगदान ने अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने इस नृत्य को दुनिया भर में पहचान दिलाई।
  • उन्हें 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। राई नृत्य बुंदेलखंड का सबसे प्रसिद्ध नृत्य है।
7. हाल ही में हरियाणा राज्य ने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए ‘ 20% प्रतिशत ‘ आरक्षण की घोषणा की है।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस की नौकरियों में अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण की घोषणा करके एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
  • इस तरह हरियाणा ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसने इस तरह का प्रावधान किया है।
8. हाल ही में ‘ मैक्स वस्टैंपेन ‘ ने आयोजित जापानी ग्रैंड प्रिक्स 2025 का खिताब जीता है।
  • मैक्स वस्टैंपेन ने 2025 जापानी ग्रैंड प्रिक्स में मैकलारेन के ड्राइवर लैंडो नोरिस और ऑस्कर पियास्ट्री को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

Also Read: 👉 Current Affairs Today : 10 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

9. हाल ही में PASSEX अभ्यास ‘ अदन की खाड़ी ‘ में आयोजित किया गया जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मिलकर भाग लिया है।
  • हाल ही में, भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तरकश ने अदन की खाड़ी में रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना के फ्रिगेट ते काहा के साथ पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) में भाग लिया है।
10. हाल ही में 150 वें अंतर-संसदीय संघ (IPU) शिखर सम्मलेन का आयोजन ‘ उज़्बेकिस्तान ‘ में किया गया है।
  • लोक सभा अध्यक्ष ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित 150वें अंतर-संसदीय संघ (IPU) शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

अंतर-संसदीय संघ (IPU) के बारे में – 

स्थापना : IPU की स्थापना 1889 में सांसदों के एक लघु समूह के रूप में हुई थी।

उद्देश्य : विश्व स्तर पर शांति, लोकतंत्र और सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए संसदों एवं सांसदों को सशक्त बनाना।

11. बांग्लादेश आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला ‘ 54 वा ‘ देश बन गया है।

बांग्लादेश हाल ही में आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 54वां देश बन गया है, जो नासा द्वारा अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है।

आर्टेमिस समझौते के बारे में:

  • यह समझौता नासा द्वारा स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण, और पारदर्शी अन्वेषण को बढ़ावा देना है, खासकर चंद्रमा, मंगल और अन्य खगोलीय पिंडों से संबंधित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना।
  • आर्टेमिस समझौते पर मूल रूप से 13 अक्टूबर 2020 को आठ देशों की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थेः ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इटली, जापान, लक्जमबर्ग, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका।
12. हाल ही में ‘ गुजरात सरकार ‘ के द्वारा लापता बच्चों को खोजने और भगोड़ों को ट्रैक करने के लिए ‘GP DRASTI’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।

गुजरात के कुछ फैक्ट – 

  • भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल धोलावीरा का दौरा किया।
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने गुजरात के सूरत में पहले सेमीकंडक्टर असेंबली प्लांट का उद्घाटन किया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में ‘जल संचय जनभागीदारी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया है
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के साणंद में एक नए सेमीकंडक्टर संयंत्र को मंजूरी दी
  • केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय के ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024’ में कौन सा शहर शीर्ष पर ? सूरत
  • बरदा वन्यजीव अभयारण्य, एशियाई शेरों के लिए दूसरा आवास होगा ।
  • हस्तशिल्प ‘घरचोला’ को ‘भौगोलिक संकेत’ टैग मिला है।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज, गुजरात के जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर बनाने जा रही है।

Today Quiz

1 / 1

Q) दीव में आयोजित पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स में पहला स्थान किसे प्राप्त हुआ है ?

Your score is

The average score is 57%

0%

Share

Leave a comment