Current Affairs Today : 13 अप्रैल 2025

1. हाल ही में ‘ द्रौपदी मुर्मू ‘ को कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसफर यूनिवर्सिटी, नित्रा (स्लोवाकिया) से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्लोवाकिया और पुर्तगाल की अपनी चार दिवसीय राजकीय यात्रा के अंतिम दिन, नित्रा, स्लोवाकिया में कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसफर यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
- यह प्रतिष्ठित सम्मान उनकी विशिष्ट सार्वजनिक सेवा, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए उनकी वकालत के लिए दिया गया।
2. ISSF विश्व कप ब्यूनस आयर्स 2025 में भारत ‘ दूसरे ‘ स्थान पर रहा।
- भारतीय निशानेबाजों ने ISSF विश्व कप ब्यूनस आयर्स 2025 में अपना अभियान 8 पदकों – चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य – के साथ समाप्त किया और पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहे।
- ISSF विश्व कप/राइफल/शॉटगन का आयोजन अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में 1-10 अप्रैल 2025 तक किया गया था।
3. भारत ने ‘ बांग्लादेश ‘ के लिए ट्रांस-शिपमेंट सुविधा समाप्त कर दी है।
- भारत ने अपने हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर “काफी भीड़ भाड़” का हवाला देते हुए बांग्लादेश को उपलब्ध ट्रांस-शिपमेंट सुविधा समाप्त कर दी है।
- इस सेवा का इस्तेमाल करके बांग्लादेश भारतीय सीमा शुल्क (कस्टम) स्टेशनों का उपयोग करके तीसरे देशों को माल निर्यात करता था।
4. फिल्म ‘ दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ‘ लीसेस्टर स्क्वायर लन्दन में स्थापित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन जाएगी।
- भारतीय सिनेमा की एक पहचान बनी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) को लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में इसके मुख्य अभिनेताओं शाहरुख खान और काजोल की कांस्य प्रतिमा लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है।
- अपनी रिलीज के 30 साल पूरे होने पर यह प्रतिमा सीन्स इन द स्क्वायर पहल का हिस्सा है।
5. भारत के सबसे बड़े दोहरे-फीड पेट्रोकेमिकल संयंत्र का निर्माण ‘ ओडिशा ‘ में किया जाएगा।
- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एक विश्व स्तरीय पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की स्थापना की घोषणा की है
- इसके लिए ₹61,077 करोड़ का निवेश किया गया है. जहां इसका निर्माण ओडिशा के पारादीप में होगा.
6. हाल ही में लॉन्च की गयी ‘द इंडिया एज आई सॉ’ नामक किताब ‘ एस. अम्बुजम्मल ‘ की आत्मकथा है।
प्रमुख पुस्तकें और उनके लेखक –
- ‘द विनर्स माइंडसेट’ के लेखक – शेन वॉटसन
- नाइफ : हैरोइंग टेल ऑफ रिजिलियन्स एंड फाइट फॉर द फ्री स्पीच सलमान रशदी
- रौद्र सात्विकम – प्रभा वर्मा
- यादें, यादें और यादें – पुष्पा भारती
- वेलकम टू पैराडाइज – द्विंकल खन्ना
- ए मर्सिनरी – दुव्वुरी सुब्बाराव
- ‘Israel War Diary’ – विशाल पांडेय
- ‘The Golden Years: रस्किन बॉन्ड
- ‘Why Bharat Matters’ – S जयशंकर
- ’12th Fail’ – अनुराग पाठक
- ‘Four Star of Destiny’ – MM नरवाने
- ‘Tomb of Sand’ – गीतांजलि श्री
7. हाल ही में 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की ‘ 2623वीं ‘ जयन्ती मनाई गयी।
- महावीर जयंती जैन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान महावीर के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है।
- भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे। वर्ष 2025 में यह पर्व 10 अप्रैल (गुरुवार) को मनाया गया, जो भगवान महावीर की 2623वीं जयंती है।
Also Read: 👉 Current Affairs Today : 12 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें
8. हाल ही में ‘ गुजरात ‘ के कृषि उत्पाद ‘अमलसाद चीकू’ को जीआई टैग मिला है।
- अप्रैल 2025 में, दक्षिण गुजरात का एक बागवानी फल “अमलसाद चीकू” (सपोडिला) भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्राप्त करने वाला क्षेत्र का पहला कृषि उत्पाद बन गया
- गिर केसर आम और कच्छी खारेक (खजूर) के बाद यह गुजरात का तीसरा फल है जिसे जीआई टैग मिला है।
9. जम्मू कश्मीर के ‘ विलो बैट ‘ को GI टैग दिया गया है।
जम्मू कश्मीर करंट अफेयर्स –
- प्रधानमंत्री मोदी ने 13 जनवरी को सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया है।
- भारतीय रेलवे ने जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में स्थित भारत का पहला केबल-स्टेड रेल पुल अंजी खड्ड पुल पर सफलतापूर्वक ट्रायल रन पूरा कर लिया है।
- जम्मू और कश्मीर में डल झील पर उबर शिकारा नाम की एशिया की पहली जल परिवहन सेवा शुरू की गई
- जम्मू और कश्मीर ने पीएम विश्वकर्मा योजना को लागू करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है
10. ओलंपिक 2028 ‘ लॉस एंजिल्स ‘ शहर में आयोजित किया जाएगा जिसमें क्रिकेट को शामिल गया है।
- क्रिकेट 128 साल बाद 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में वापसी करेगा, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए टी20 प्रारूप में छह टीमें शामिल होंगी, 128 वर्षों के अंतराल के बाद जब क्रिकेट खेल 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में वापस आएगा तो इसमें छह टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी।