Current Affairs Today : हाल ही में उत्तराखंड राज्य सरकार ने गंगा और शारदा नदी गलियारों की घोषणा की है।

Current Affairs Today : 28 मार्च 2025
Current Affairs Today
Current Affairs Today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1. हाल ही में उत्तराखंड राज्य सरकार ने गंगा और शारदा नदी गलियारों की घोषणा की है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पवित्र गंगा और शारदा नदियों के किनारे गलियारों के विकास की घोषणा की है।
  • इस पहल का उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करते हुए तीर्थयात्रियों के लिए बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार करना है।
2. सर्रा ज़ाफ़रानी ज़ेज़री ट्यूनीशिया की प्रधानमंत्री बनी है।
  • मार्च 2025 को ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री (पीएम) कामेल मादौरी को बर्खास्त कर दिया और सर्रा ज़ाफ़रानी ज़ेज़री को सरकार का नया प्रमुख नियुक्त किया। जुलाई 2021 में कैस सईद के राष्ट्रपति बनने के बाद से यह चौथा प्रधान मंत्री परिवर्तन है।
  • सर्रा ज़ाफ़रानी ज़ेज़री नजला बौडेन के बाद ट्यूनीशिया की दूसरी महिला पीएम बनीं।
3. हाल ही में तेलंगाना को टीबी परीक्षण में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
  • तेलंगाना विधानसभा ने मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण केंद्रीय अधिनियम-42 और मानव अंग तथा ऊतक प्रत्यारोपण संशोधन अधिनियम-2011 को अपनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है।
4. इंडोनेशिया BRICS के नए विकास बैंक में शामिल होगा।
  • इंडोनेशिया ने ब्रिक्स समूह द्वारा स्थापित न्यू डेवलपमेंट बैंक में शामिल होने पर सहमति व्यक्त की है। वर्तमान में न्यू डेवलपमेंट बैंक के 8 सदस्य देश हैं और जब इंडोनेशिया न्यू डेवलपमेंट बैंक में शामिल होगा, तो वह बैंक का सदस्य बनने वाला 9वां देश बन जाएगा
  • कुल आठ-ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र।
5. एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में सुनील कुमार ने कांस्य पदक जीता।
  • जॉर्डन के अम्मान में एशियाई चैंपियनशिप के 87 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती मुकाबले में भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने चीन के जियाक्सिन हुआंग को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है।

Also Read 👉 : Current Affairs Today : भारत और तंजानिया के बीच पहली भारत-अफ्रीका नौसेना अभ्यास ऐकेमी (Aikeyme) की सह-मेज़बानी की जाएग

6. हाल ही में भारत और सिंगापुर ने ग्रीन और डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत और सिंगापुर ने ग्रीन और डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर (GDSC) के लिए आशय पत्र (LOI) पर हस्ताक्षर करके समुद्री सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. यह समझौता समुद्री डिजिटलीकरण और डीकार्बोनाइजेशन को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य मरीन एक्टिविटी को बढ़ावा देना और अत्याधुनिक डिजिटल समाधानों को अपनाने में तेजी लाना है।
7. हाल ही में अमेरिकी सीनेट ने जय भारतीय जय भट्टाचार्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
  • अमेरिकी सीनेट ने भारतीय मूल के वैज्ञानिक जय भट्टाचार्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) के निदेशक के रूप में नियुक्त करने की पुष्टि की।
8. उत्तराखंड के बाद गुजरात समान नागरिक संहिता लागू करने वाला दूसरा राज्य बनेगा।
  • उत्तराखंड के बाद गुजरात समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन जाएगा।
9. हाल ही में गोआईबीबो ने ऋषभ पंत को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
  • गोआईबीबो ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है, तथा एक अभियान शुरू किया है जिसमें महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी शामिल हैं।
10. इसरो द्वारा वर्ष 2040 तक मानवयुक्त चंद्रमिशन को शुरु करने का लक्ष्य तय किया गया है।
  • भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसमें 2040 तक चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री भेजना और 2035 तक एक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना शामिल है।
  • चंद्रयान-4 मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद पृथ्वी पर लौटने के लिए आवश्यक प्रमुख तकनीकों को विकसित करना और उनका प्रदर्शन करना है।
  • यह मिशन चंद्रमा से नमूने एकत्र करने और पृथ्वी पर उनका विश्लेषण करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।
11. 26 मार्च 2025 को बांग्लादेश ने अपना 55 वा स्थापना दिवस मनाया।
  • बांग्लादेश बुधवार 26 मार्च को अपना 55वां स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय दिवस मना रहा है
  •  पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) पर 26 मार्च, 1971 तक पाकिस्तान का शासन था।
12. राजीव गौबा को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया।
  • पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गय
  • झारखंड कैडर से भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1982 बैच के अधिकारी गौबा 2019 से अगस्ट 2024 के दौरान पांच साल तक कैबिनेट सचिव रहे।
13. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बना।
  • भारत दुनिया में सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनकर उभरा है, जिसकी वर्तमान दुग्ध उत्पादन क्षमता 2 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) है।
  • केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने लोकसभा में घोषणा की कि भारत अगले पांच वा 300 MMT दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
  • राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM), जिसे 2014 में शुरू किया गया था, इस वृद्धि का एक प्रमुख कारक रहा।

Share

1 thought on “Current Affairs Today : हाल ही में उत्तराखंड राज्य सरकार ने गंगा और शारदा नदी गलियारों की घोषणा की है।”

Leave a comment