Current Affairs Today : 19 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

Current Affairs :  19 अप्रैल 2025
Current Affairs Today
Current Affairs Today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1. छठा भारत- उज्बेकिस्तान सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ ‘ पुणे ‘ में शुरू हुआ है।
  • वार्षिक भारत-उज्बेक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का छठा संस्करण अप्रैल 2025 को पुणे में शुरु हुआ।
  • भारतीय सेना और उज्बेकिस्तान की सेना के बीच पहला डस्टलिक अभ्यास 2019 में उज्बेकिस्तान आयोजित किया गया था। शुरुआत में यह एक सेना अभ्यास था, लेकिन बाद में दोनों देशों की वायु सेनाओं की एक टुकड़ी भी इसमें भाग लेने लगी।
2. रायपुर (छत्तीसगढ़) में भारत का पहला गैलियम नाइट्राइड आधारित सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित किया जाएगा।
  • रायपुर में भारत के पहले GaN – आधारित सेमीकॉन प्लांट की आधारशिला रखी गई पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा भारत का पहला गैलियम नाइट्राइड चिप निर्माण संयंत्र शुरू करने के साथ छत्तीसगढ़ सेमीकंडक्टर हब बनने के लिए तैयार है।
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी आधारशिला रखी, साथ ही ₹10,000 करोड़ के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की।
3. हाल ही में 17 अप्रैल 2025 को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया गया।
  • विश्व हीमोफीलिया दिवस हर साल 17 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • यह दिन रक्त विकारों जैसे हीमोफीलिया आदि के बारे में जागरुकता बढ़ाने और पीड़ितों को आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराने की आवश्यकता को रेखांकित करने के लिए समर्पित है।
  • 2025 के लिए विश्व हीमोफीलिया दिवस का विषय – “सभी के लिए पहुंचः महिलाओं और लड़कियों को भी रक्तस्राव होता है”।
4. वर्ष 2028 के ऑस्कर पुरस्कार में ‘ स्टंट डिज़ाइन ‘ नई श्रेणी जोड़ी गयी है।
  • वर्ष 2028 के ऑस्कर पुरस्कार में “स्टंट डिज़ाइन” (Stunt Design) नाम की एक नई श्रेणी जोड़ी जाएगी. इस श्रेणी में स्टंट समन्वयकों और स्टंट कलाकारों के काम को मान्यता दी जाएगी।
5. भारत के 52 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ‘ भूषण रामकृष्ण गवई ‘ को नियुक्त किया जाएगा।
  • 16 अप्रैल, 2025 को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई को अपना उत्तराधिकारी नामित किया।
  • यह घोषणा केंद्रीय कानून मंत्रालय को लिखे एक पत्र के माध्यम से की गई और सरकार की मंजूरी के बाद न्यायमूर्ति बी आर गवई भारत के 52वें सीजेआई बनने वाले हैं।
6. हाल ही में ‘ वाराणसी ‘ से संबंधित शहनाई और तबले को जीआई टैग दिया गया है।
  • हाल ही में बनारसी शहनाई और बनारसी तबला को भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किये हैं, जिससे वाराणसी की समृद्ध सांस्कृतिक और शिल्प विरासत को राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है।
  • बनारस शहनाई एक पारंपरिक वायु वाद्य यंत्र है, जिसकी जड़ें भारतीय शास्त्रीय संगीत के बनारस घराने में गहराई से जुड़ी हुई हैं।
7. ‘ केरल ‘ भारत का पहला पूर्ण डिजिटल साक्षर राज्य बनने वाला है।
  • केरल भारत का पहला राज्य जो पूरी तरह से डिजिटल साक्षर हो गया है। ‘डिजी केरल’ योजना के तहत, 21 लाख से अधिक डिजिटल रूप से निरक्षर लोगों को प्रशिक्षित किया गया था।
8. ‘ अनुराधा गर्ग ‘ मिसेज ग्लोब इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं।
  • अनुराधा गर्ग ने चीन के शेनझेन में 2025 में आयोजित होने वाले सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत की पहली मिसेज ग्लोब इंटरनेशनल बनकर इतिहास रच दिया।

मिस यूनिवर्ष / मिस इंडिया / मिस इंटरनेशनल – 

  • 73वीं मिस यूनिवर्स 2024 – विक्टोरिया केजर थेलविग (डेनमार्क)
  • मिस चार्म इंडिया 2024 – शिवांगी देसाई
  • फेमिना मिस इंडिया 2024 – निकिता पोर्वाल (मध्य प्रदेश)
  • मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 – रिया सिंघा (गुजरात)
  • मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 – ध्रुवी पटेल (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • यूनिवर्स प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय – सुष्मिता सेन (1994)
9. हाल ही में ‘ भारत ‘ में दुनिया का पहला क्वांटम आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है।
  • क्यू-शील्ड दुनिया का पहला ऐसा प्लेटफॉर्म है जो उद्यमों को उनके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करने में मदद करेगा।
  • यह क्लाउड, ऑन-प्रिमाइसेस या हाइब्रिड सहित किसी भी वातावरण में सहज क्रिप्टोग्राफी प्रबंधन को सक्षम बनाता है।

Also Read: 👉 Current Affairs Today : 18 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

10. अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन द्वारा ‘ वर्ष 2028 ‘ से पहली बार शिपिंग उद्योग पर कार्बन टैक्स को लागू किया जाएगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा शिपिंग उद्योग पर कार्बन टैक्स 2028 से लागू किया जाएगा. यह पहला वैश्विक कार्बन टैक्स होगा जो किसी पूरे उद्योग पर लागू होगा.
  • यह कर जहाजों को या तो कम उत्सर्जन वाले ईंधन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा या यदि वे पारंपरिक ईंधन का उपयोग करते हैं तो उन्हें प्रति टन उत्सर्जन के लिए शुल्क देना होगा।

Today Quiz

1 / 1

Q) दीव में आयोजित पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स में पहला स्थान किसे प्राप्त हुआ है ?

Your score is

The average score is 57%

0%

Share

Leave a comment