Current Affairs Today : 22 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

Current Affairs Today
Current Affairs Today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1. एशियाई U-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025  ‘ सऊदी अरब ‘ में आयोजित की गयी जिसमें भारत ने 11 मेडल जीते।
  • भारतीय खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए।
  • चैंपियनशिप सऊदी अरब के दम्माम शहर में आयोजित की गई थी। हिमांशु ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
2. द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पाई’ नामक किताब ‘ अमरजीत सिंह दुलत ‘ के द्वारा लिखी गयी है जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया।

प्रमुख पुस्तकें – 

  • ‘द विनर्स माइंडसेट’ के लेखक शेन वॉटसन
  • नाइफ : हैरोइंग टेल ऑफ रिजिलियन्स एंड फाइट फॉर द फ्री स्पीच सलमान रशदी
  • रौद्र सात्विकम – प्रभा वर्मा
  • यादें, यादें और यादें – पुष्पा भारती
  • वेलकम टू पैराडाइज – द्विंकल खन्ना
  • ए मर्सिनरी – दुव्वुरी सुब्बाराव
  • ‘Israel War Diary’ – विशाल पांडेय
  • ‘The Golden Years: रस्किन बॉन्ड
  • ‘Why Bharat Matters’ – S जयशंकर
3. पॉटचेफस्ट्रम इनविटेशनल टूर्नामेंट ‘ दक्षिण अफ्रीका ‘ में आयोजित किया गया जिसमें नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जौता है।
  • भारतीय जैवलिन थ्रो सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रम में पोच इंविटेशन मीट में आश्चर्यजनक उपस्थिति के साथ अपने 2025 एथलेटिक्स सीजन की शुरुआत की और 84.52 मीटर के थ्रो के साथ इस इवेंट को जीत लिया
4. इसरो और नासा वर्ष 2025 में ‘ निसार ‘ नामक अपना पहला प्रमुख सहयोगी पृथ्वी विज्ञान मिशन शुरू करेंगे।
  • बहुप्रतीक्षित NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) उपग्रह मिशन, जो भारत की इसरो और अमेरिका की नासा के बीच एक अनोखी सहयोगात्मक परियोजना है, अब जून 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

महत्त्व – 

  • NASA और ISRO के बीच यह पहली बड़ी संयुक्त पृथ्वी विज्ञान मिशन है।
  • इसका उद्देश्य पृथ्वी की सतह के अत्यंत सटीक और उच्च-रिज़ॉल्यूशन अवलोकनों का उत्पादन करना है।
5. हाल ही में राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस ‘ 21 अप्रैल ‘ को मनाया गया।
  • भारत सरकार हर साल 21 अप्रैल को ‘सिविल सेवा दिवस’ मनाती है, ताकि सिविल सेवकों को सिविल सेवा के प्रति खुद को फिर से समर्पित करने और सार्वजनिक सेवा तथा कार्य में उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को नवीनीकृत करने का अवसर मिले।
  •  इस तरह का पहला समारोह 21 अप्रैल 2006 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
  • पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे, जिन्होंने 1947 में अधिकारियों के पहले बैच को संबोधित किया था।
6. GITEX 2025 नामक अफ्रीका का सबसे बड़ा टेक और स्टार्टअप शो ‘ मोरक्को ‘ में आयोजित किया गया।
  • मारकेश, मोरक्को, अफ्रीका के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप कार्यक्रम में भारत ने प्रभावशाली ‘गीटेक्स अफ्रीका 2025’ भागीदारी दर्ज की।
  • यह तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन मोरक्को के मारकेश में संपन्न हुआ, जिसमें कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने भारत का नेतृत्व किया।
7. हाल ही में ‘ अनन्या पांडे ‘ को फ्रेंच लक्जरी ब्रांड CHANEL द्वारा अपना पहला भारतीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे को फ्रेंच लग्जरी फैशन हाउस चैनल की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।

Also Read: 👉 Current Affairs Today : 21 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

8. हाल ही में ‘ उत्तराखण्ड ‘ में भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग का निर्माण किया गया है।
  • भारतीय रेल ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट में 14.58 किमी लंबी टनल नंबर 8 का ब्रेकथ्रू सफलतापूर्वक पूरा किया है, जो देश की सबसे लंबी ट्रांसपोर्ट टनल है
  • यह प्रोजेक्ट 2026-27 तक पूरा होगा और चारधाम यात्रा को आसान बनाएगा.
  • पहली बार हिमालयी क्षेत्र में टनल बोरिंग मशीन (TBM) का इस्तेमाल किया गया, जिससे 10.4 किलोमीटर की खुदाई की गई. बाकी की खुदाई न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) से की गई.
9.  ‘ स्लोवाकिया ‘ के साथ भारत ने पहली बार रक्षा समझौता किया है।
  • भारत और स्लोवाकिया ने एक ऐतिहासिक रक्षा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो रक्षा उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • इस सहयोग को अप्रैल 2025 में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा के दौरान औपचारिक रूप दिया गया।
  • साझेदारी के तहत, जेसीबीएल समूह की रक्षा इकाई, एयरबोर्निक्स डिफेंस एंड स्पेस प्राइवेट लिमिटेड (एडीएसएल), स्लोवाकिया के साथ मिलकर अगली पीढ़ी के लड़ाकू वाहनों के लिए अत्याधुनिक तकनीक विकसित करेगी, जिससे भारत की स्वदेशी विनिर्माण पहल को मजबूती मिलेगी।
10. हाल ही में ‘ भारत ‘ में इंटरनेशनल बिट कैट अलायंस का मुख्यालय स्थापित किया गया है।
  • भारत सरकार ने इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत IBCA का मुख्यालय और सचिवालय भारत में स्थापित किया जाएगा।

IBCA की शुरुआत – 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अप्रैल 2023 में प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ पर लॉन्च किया गया।
  • उद्देश्यः सात बड़ी बिल्लियों – बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता – का वैश्विक संरक्षण।
11. ‘ IIT बॉम्बे ‘ ने मानव शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कीटाणुओं से लड़ने के लिए होस्ट प्रोटीन की खोज की है।
  • IIT बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने एक मेजबान प्रोटीन की खोज की है जो मानव शरीर को नुकसान पहुँचाने से पहले कीटाणुओं को मारने के लिए छोटी चिमटी जैसी मशीनों का उपयोग करता है

Today Quiz

1 / 1

Q) दीव में आयोजित पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स में पहला स्थान किसे प्राप्त हुआ है ?

Your score is

The average score is 57%

0%

Share

Leave a comment