Current Affairs Today : इटली की लग्जरी सुपरकार निर्माता कंपनी फेरारी ने कर्नाटक में अपना पहला सर्विस सेंटर शुरू किया है

Current Affairs Today : 29 मार्च 2025
Current Affairs Today
Current Affairs Today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1. इटली की लग्जरी सुपरकार निर्माता कंपनी फेरारी ने कर्नाटक में अपना पहला सर्विस सेंटर शुरू किया है।
  • इटली की लग्जरी सुपरकार निर्माता कंपनी फेरारी ने भारत में अपना पहला सर्विस सेंटर बेंगलुरु के मीनाकुंटे होसुर गांव में स्थापित किया है।
2. विश्व रंगमंच दिवस 27 मार्च 2025 को मनाया गया।
  •  हर साल 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है।
  • इसे कला के रूप “रंगमंच” के मूल्य और महत्व को पहचानने और उसका जश्न मनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
  • विश्व रंगमंच दिवस 2025 का विषय “रंगमंच और शांति की संस्कृति” है।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।
  • नया पंबन रेल ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है।
  • 2.5 किलोमीटर लंबा पंबन ब्रिज ट्रेनों को मुख्य भूमि भारत और रामेश्वरम द्वीप के बीच समुद्र को 5 मिनट से भी कम समय में पार करने में मदद करेगा। वर्तमान में, मौजूदा संरचना पर इसमें 25-30 मिनट लगते हैं।
  • नया पुल औपनिवेशिक युग के पुल की जगह लेगा, जिसे 1914 में बनाया गया था।
  • इस पुल का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के सहयोग से 535 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
4. जॉर्डन में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में सुनील कुमार ने कांस्य पदक जीता।
  • भारतीय पहलवानों ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप-2025 के दूसरे दिन भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
  • नितेश ने जॉर्डन के अम्मान में देश के लिए दूसरा कांस्य पदक जीता।
5. नेपाल में ‘जलवायु परिवर्तन, पर्वत और मानवता का भविष्य’ विषय पर पहले सागरमाथा संवाद का आयोजन किया जाएगा।
  • नेपाल सरकार 16 से 18 मई 2025 तक काठमांडू में ‘जलवायु परिवर्तन, पर्वत और मानवता का भविष्य’ विषय पर पहला सागरमाथा संवाद आयोजित कर रही है।
  • सागरमाथा संवाद फ्लैगशिप डायलॉग द्विवार्षिक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से नेपाल वैश्विक स्तर पर पहाड़ों के लिए आवाज उठाने की योजना बना रहा है।
6. आर. के. रामकुमार को संगीता कलानिधि पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया।
  • वायलिन वादक आरके श्रीरामकुमार को संगीता अकादमी द्वारा प्रस्तुत 2025 के प्रतिष्ठित संगीत कलानिधि पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • संगीता कलानिधि पुरस्कार के बारे में
  • संगीता कलानिधि पुरस्कार कर्नाटक संगीत में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। संगीत अकादमी, चेन्नई द्वारा स्थापित यह पुरस्कार हर साल उस संगीतकार को दिया जाता है जिसने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
7. यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग – एशिया के ब्यूरो सदस्य के रूप में संजय सिंह को नियुक्त किया गया है।
  • भारतीय कुश्ती के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW)-एशिया के ब्यूरो सदस्य के रूप में चुना गया है।
8. विक्की कौशल को टाटा मोटर्स का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
  • टाटा मोटर्स ने बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल को अपने पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल रेंज के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह सहयोग ‘टेक द कर्व’ अभियान से शुरू होता है, जो आईपीएल 2025 के दौरान टाटा कर्व एसयूवी के लॉन्च पर प्रकाश डालेगा।
9. लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में भारत की पहली नाइट सफारी योजना ‘कुकरैल’ का निर्माण किया जाएगा।
  • लखनऊ में जल्द ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क के निर्माण व विकास से जुड़े कार्य शुरू होने जा रहे हैं।
  • सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क देश में अपनी तरह की पहली नाइट सफारी होगी।
10. हाल ही में भारतीय खिलाड़ी बी सुमित रेड्डी ने बेडमिंटन से संन्यास की घोषणा की है।
  • भारत के युगल बैडमिंटन विशेषज्ञ बी सुमित रेड्डी ने पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा की है ताकि वे पूरी तरह से कोचिंग में अपना योगदान दे सकें। भारतीय बैडमिंटन जगत के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक, सुमित 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता टीम का हिस्सा थे।

Read more 👉 Current Affairs Today : हाल ही में उत्तराखंड राज्य सरकार ने गंगा और शारदा नदी गलियारों की घोषणा की है।

11. हाल ही में पापुआ न्यू गिनी देश ने फेसबुक पर प्रतिबंध लगाया है।
  • पापुआ न्यू गिनी ने घृणा भाषण, गलत सूचना और पोर्नोग्राफी को नियंत्रित करने के लिए फेसबुक को प्रतिबंधित कर दिया है। फेसबुक पापुआ न्यू गिनी में सबसे चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।
12. हाल ही में हरियाणा सरकार ने नागरिक सेवाओं के लिए एआई चैटबॉट ‘सारथी’ लॉन्च किया है।
  • हरियाणा सरकार ने ‘सारथी’ नामक एआई-संचालित चैटबॉट लॉन्च किया है, जो सरकारी दस्तावेजों और नीतियों तक जनता की पहुंच को आसान बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को शासन में एकीकृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
13. हाल ही में JSW स्टील दुनियां की सबसे बड़ी स्टील कंपनी बनी है।
  • सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाली JSW स्टील ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया की सबसे अधिक मूल्यवान स्टील निर्माता कंपनी बन गई है, जिसने अमेरिका की न्यूकोर कॉर्प (Nucor Corp) को पीछे छोड़ दिया।
  • कंपनी का बाजार पूंजीकरण 30 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है।

 

Share

1 thought on “Current Affairs Today : इटली की लग्जरी सुपरकार निर्माता कंपनी फेरारी ने कर्नाटक में अपना पहला सर्विस सेंटर शुरू किया है”

Leave a comment