
1. ‘ वैभव सूर्यवंशी ‘ IPL में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं।
- राजस्थान रॉयल्स के नए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 14 वर्ष और 32 दिन की उम्र में आईपीएल शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए।
- सूर्यवंशी ने मात्र 35 गेंदों पर 11 छक्कों और 7 चौकों की मदद से अपना तूफानी शतक पूरा किया और आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक बनाया।
- आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अप्रैल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में 100 का आंकड़ा हासिल किया था।
खेल करंट 2025 –
- ICC द्वारा मार्च 2025 के लिए किसे पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड दिया गया है – श्रेयस अय्यर (महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार – जॉर्जिया वोल)
- T20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बन गए हैं – विराट कोहली
- 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप किसने जीती – पंजाब
- पेरिस में फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025 का खिताब किसने जीता है – मैग्नस कार्लसन
- बिहार में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2025 के सातवें संस्करण का शुभंकर – गजसिंह
- मोटे कालों मास्टर्स 2025 का खिताब किसने जीता है – कार्लोस अल्काराज़
- इंडियन सुपर लीग फुटबॉल का ख़िताब किसने जीता है – मोहन बागान सुपर जायंट्स
2. हाल ही में ‘ मध्यप्रदेश ‘ को पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के लिए मंजूरी मिली है।
- प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) योजना के तहत मध्यप्रदेश के धार जिले के बड़वानी गाँव मे एक नया पीएम मित्र पार्क स्थापित किया जाएगा।
- यह पार्क देश मे स्वीकृत सात पीएम मित्र पाकों में से एक है, जिसे भारतीय वस्त्र उद्योग को सशक्त करने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।
3. टाइम्स हायर एजुकेशन की एशियाई विश्वविद्यालय रैकिंग 2025 में भारत के ‘ IISC ( बैगंलोर ) ‘ विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ भारतीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
- टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैकिंग 2025 मे भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) बेगंलुरु को भारत का शीर्ष विश्वविद्यालय घोषित किया गया, जिसे एशिया मे 38वां स्थान मिला। चीन का सिंधुआ विश्वविद्यालय एशिया मे प्रथम रहा।
- भारत के शीर्ष 5 संस्थानों मे IISC बेगंलुरु, अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई, IIT इंदौर और महात्मा गांधी विश्वविद्यालय केरल शामिल है।
4. हाल ही में वर्ल्ड सोशल रिपोर्ट 2025 ‘ संयुक्त राष्ट्र ‘ के द्वारा जारी किया गया।
- संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में वर्ल्ड सोशल रिपोर्ट (World Social Report) 2025 जारी की, जो पिछले 30 वर्षों में वैश्विक स्तर पर गरीबी में उल्लेखनीय कमी को दर्शाया है
- हालांकि, रिपोर्ट यह भी बताती है कि आर्थिक असुरक्षा, असमानता और सामाजिक विभाजन जैसी समस्याएँ अभी भी बड़े पैमाने पर मौजूद हैं और अरबों लोगों को प्रभावित कर रही हैं.
5. भारत ने फ्रांस के साथ 26 राफेल मरीन फाइटर जेट खरीदने के लिए 7.4 बिलियन डॉलर का समझौता किया है।
- भारत ने फ्रांस के साथ 630 अरब रुपये (7.4 बिलियन डॉलर) में 26 राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- जिसका उद्देश्य भारत की नौसैनिक वायु शक्ति को मजबूत करना और फ्रांस के साथ रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ करना है।
- इन विमानों की आपूर्ति 2030 तक पूरी होने की उम्मीद है
6. WTT कंटेंडर ट्यूनिस 2025 में दीया चितले ने ‘ मानुष शाह ‘ के साथ मिलकर मिक्सड डबल्स का खिताब जीता है।
- मानुष शाह और दीया चितले की भारतीय टेबल टेनिस मिश्रित जोड़ी ने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर ट्यूनिस 2025 का मिश्रित युगल खिताब जीता। वे 2021 के बाद से किसी भी डब्ल्यूटीटी कंटेंडर प्रतियोगिता में मिश्रित खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी हैं।
- पहली भारतीय जोड़ी मनिका बत्रा और साथियान ज्ञानसेकरन हैं।
7. पर्यावरण का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाला गोल्डमैन पुरस्कार वर्ष 2025 में 7 लोगों को प्रदान किया गया है।
गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार, जिसे पर्यावरण के लिए नोबेल पुरस्कार भी माना जाता है, 2025 में 7 लोगों को प्रदान किया गया है।
2024 के विजेताओं में आलोक शुक्ला, एक वन और आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जिन्हें हसदेव अरण्य आंदोलन के लिए सम्मानित किया गया है।
गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कारः-
- गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार की स्थापना 1989 में अमेरिकी दंपति रिचर्ड और रोडा गोल्डमैन द्वारा की गई थी।
- छत्तीसगढ़ के पर्यावरण कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक आलोक शुक्ला को 2024 गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार के लिए चुना गया है।
8. कर्नाटक में स्थित ‘ केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ‘ जो कि एशिया में लेवल 5 कार्बन मान्यता प्राप्त करने वाला पहला एयरपोर्ट बन गया है।
- बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीएलआर) ने पर्यावरण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, यह प्रतिष्ठित स्तर 5 कार्बन मान्यता प्राप्त करने वाला एशिया का पहला हवाई अड्डा बन गया है।
Also Read: 👉 Current Affairs Today : 29 अप्रैल से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें
9. बिहार में दुनिया की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के लिए गिनीज रिकॉर्ड बनाया गया है।
- मधुबनी में प्राकृतिक रंगों से निर्मित विश्व की सबसे बड़ी मिथिला पेंटिंग को गिनीज बुक में दर्ज किया गया।
- यह पेंटिंग 50 छात्राओं द्वारा बनाई गई थी और इसे 27 अप्रैल को पटना में प्रस्तुत किया गया।
10. हाल ही में दिल्ली में आयुष्मान वय वंदना योजना शुरू की गई है।
- हाल ही में दिल्ली सरकार ने आयुष्मान वय वंदना योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस योजना में चिकित्सा उपचार के लिए सालाना 5 लाख रुपये और दिल्ली के अपने स्वयं के कवरेज के अंतर्गत अतिरिक्त 5 लाख रुपये शामिल हैं, इस प्रकार कुल 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा।
11. अयोध्या में भारत का पहला फ्लोटिंग घाट बनाया जाएगा।
- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है
- भीड़ प्रबंधन के लिए योगी सरकार ने सरयू नदी पर भारत का पहला फ्लोटिंग स्नान घाट बनाने का निर्णय लिया है
- यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल होगा, जिसमें एक साथ 300 श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे
12. विश्व बैंक द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार 17 करोड़ भारतीयों को पिछले 10 वर्षों में गरीबी से बाहर निकाला गया है।
- विश्व बैंक के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में भारत में लगभग 17.1 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी के स्तर से बाहर आ चुके हैं।
- देश में अत्यधिक गरीबी 2011-12 में 16 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 2.3 प्रतिशत हो गई है।
विश्व बैंक –
- स्थापना – जुलाई 1944
- मुख्यालय – वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
- अध्यक्ष – अजय बंगा