Current Affairs Today : 6 मई से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

Current Affairs Today
Current Affairs Today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1. हाल ही में ‘कोयला खनिक दिवस’ 4 मई 2025 को मनाया गया।
  • कोयला खनिक दिवस प्रतिवर्ष 4 मई को मनाया जाता है।
  • यह कोयला खदानों में काम करने वाले लोगों की स्थितियों को उजागर करने और उनके बलिदानों और प्रयासों की सराहना करने के लिए मनाया जाता है।
  • कोयला खनन सबसे कठिन और खतरनाक नौकरियों में से एक है।

नोट:- हर साल 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरुकता दिवस मनाया जाता है।

2. राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आगामी जनगणना मे जातिगत गणना को शामिल करने की मंजूरी दी है।
  • भारत मे जनगणना संविधान के अनुच्छेद 246 के तहत संघीय विषय है, और यह जनगणना अधिनियम 1948 के अंतर्गत होती है।
  • जातिगत गणना का उद्देश्य सामाजिक और न्यायिक जरूरतों को पूरा करना है।
3. शिलांग सिलचर हाईस्पीड कॉरिडोर NH-06 राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की अध्यक्षता मे आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने मेघालय और असम को जोड़ने वाले एक चार लेन के ग्रीनफील्ड हाईस्पीड एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है।
  • यह कॉरिडोर शिलांग के पास भावसिंरकुट से शुरू होकर सिलचर के पास पंचग्राम तक जाएगा और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 06 (NH-06) पर विकसित किया जाएगा।
4. कर्नाटक का ‘ लक्कुंडी स्मारक ‘ यूनेस्को की अंतरिम सूची में शामिल करने के लिए प्रस्तावित है।
  • कल्याण चालुक्य काल के कर्नाटक के लक्कुंडी स्मारकों को UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने का प्रस्ताव है।
  • प्रमुख संरचनाओं में काशी विश्वेश्वर और मणिकेश्वर मंदिर शामिल हैं, जिनमें मंदिर परिसरों के अभिन्न अंग के रूप में बावड़ियाँ हैं।
5. भारत को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ‘अप्रैल 2025 विश्व आर्थिक आउटलुक’ में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ‘अप्रैल 2025 विश्व आर्थिक आउटलुक’ में भारत को दुनिया की चौथी सबसे बडी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थान मिला है, जो जापान के बराबर है. भारत को अगले दो वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भी देखा जा रहा है

टॉप – अमेरिका, चीन, जर्मनी

6. इंग्लैंड और वेल्स के द्वारा महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर महिलाओं के खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला और लड़कियों के मैचों में प्रतिस्पर्धा करने से प्रतिबंधित कर दिया।

7. एंथनी अल्बानीज़ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद के लिए दूसरा कार्यकाल जीते हैं।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने लगातार दूसरी बार तीन साल का कार्यकाल हासिल किया, जो 21 वर्ष में पहली ऐसी जीत है

Also Read : 👉 Current Affairs Today : 4 मई से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें

8. महाराष्ट्र जहाजों के लिए समर्पित नीति पेश करने वाला पहला राज्य बना है।

महाराष्ट्र ने भारत की पहली स्वतंत्र जहाज निर्माण, जहाज मरम्मत और जहाज पुनर्चक्रण नीति पेश की, जिसका लक्ष्य 2030 तक 6,600 करोड़ रुपये का निवेश है।

इस नीति का उद्देश्य राज्य को जहाज निर्माण का केंद्र बनाना और 2030 तक 40,000 नौकरियाँ पैदा करना है।

भारत का पहला राज्य – 

  • भारत की पहली AI यूनिवर्सिटी – महाराष्ट्र
  • स्वयं का OTT प्लेटफार्म लॉन्च करने वाला पहला राज्य- केरल
  • देश की पहली वाटर यूनिवर्सिटी- उत्तरप्रदेश
  • जैविक खेती लागू करने वाले पहला राज्य- सिक्किम
  • मृत्यु का अधिकार लागू करने वाला पहला राज्य- कर्नाटक
  • गौ अभ्यारण्य स्थापित करने वाला पहला राज्य – मध्यप्रदेश
  • गाय को राजमाता की उपाधि देने वाला पहला राज्य – महाराष्ट्र
  • विधानसभा में सांकेतिक भाषा लागू करने वाला भारत का पहला राज्य – पंजाब
  • राज्य की विधानसभा में अनुवाद प्रणाली लागू करने वाला पहला राज्य- उत्तर प्रदेश
  • ड्रोन पॉलिसी लागू करने वाला पहला राज्य- हिमाचल प्रदेश
9. AIFF द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ‘ सुभाशीष बोस और सौम्या गुगुलोथ ‘ को चुना गया।

मोहन बागान सुपर जायंट के कप्तान सुभाशीष बोस AIFF सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले सातवें डिफेंडर बन गए हैं।

ईस्ट बंगाल की सौम्या गुगुलोथ महिला खिलाड़ी ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाली तेलंगाना की पहली खिलाड़ी बनीं।

खेल करेंट अफेयर्स – 

  • T20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बन गए हैं – विराट कोहली
  • 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप किसने जीती –  पंजाब
  • पेरिस में फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025 का खिताब किसने जीता है –  मैग्रस कार्लसन
  • बिहार में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2025 के सातवें संस्करण का शुभंकर –  गजसिंह
  • मोंटे कार्लो मास्टर्स 2025 का खिताब किसने जीता है –  कार्लोस अल्काराज़
  • इंडियन सुपर लीग फुटबॉल का ख़िताब किसने जीता है –  मोहन बागान सुपर जायंट्स
10. 2 मई 2025 को योग महोत्सव 2025 ‘ नासिक (महाराष्ट्र) ‘ में आयोजित किया गया है।
  • योग महोत्सव 2025 ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 50 दिवसीय उल्टी गिनती को चिह्नित किया।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन आयुष मंत्रालय के तहत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा किया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया।
11. अंगोला अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला दुनिया का 123वां देश बन गया है।

अंगोला ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए और ISA का 123वां सदस्य बन गया।

12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्रप्रदेश में DRDO के नए मिसाइल परीक्षण रेंज की आधारशिला रखी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के नागयालंका में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के नए मिसाइल परीक्षण रेंज की आधारशिला रखी, जिसकी लागत 1,460 करोड़ रुपये है।

Current Affairs DRDO – 

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 MKI विमान से लंबी दूरी की ग्लाइड बम ‘गौरव’ (Long-Range Glide Bomb – LRGB) के सफल परीक्षण किए।
  • DRDO ने हाल ही में रुद्रएम-II हवा से सतह में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

Today Quiz

1 / 1

Q) दीव में आयोजित पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स में पहला स्थान किसे प्राप्त हुआ है ?

Your score is

The average score is 57%

0%

Share

Leave a comment