
1. हाल ही में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ‘ऑपरेशन बनयान अल-मर्मू’ शुरू किया है।
मई, 2025 को, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ‘ऑपरेशन बनयान अल-मसूं’ शुरु किया जिसका उद्देश्य भारत में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना था
- जम्मू (जम्मू और कश्मीर, J&K); कश्मीर (J&K) और पठानकोट (पंजाब), भुज (गुजरात), अन्य। यह ऑपरेशन भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में शुरू किया गया था, जिसे 7 मई, 2025 को अंजाम दिया गया था।
- ऑपरेशन का नाम कुरान (मुसलमानों की पवित्र पुस्तक) से प्रेरित है।
- अरबी में ‘बनयान अल-मसूं’ का अर्थ है ‘पिघले हुए सीसे से बनी दीवार’ जो एकता, ताकत और एक अटूट मोर्चे का प्रतीक है।
2. लद्दाख में दुनिया में सबसे ज़्यादा हिम तेंदुओं की संख्या दर्ज की गई।
- हालिया किए गए एक अध्ययन के अनुसार, मई 2025 में, केंद्र शासित प्रदेश (UT) लद्दाख में दुनिया में हिम तेंदुओं (पैंथेरा उनिया) की सबसे ज़्यादा संख्या दर्ज की गई है।
- यह अध्ययन पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ़ साइंस (PLOS) द्वारा PLOS ONE पत्रिका में प्रकाशित किया गया था।
- अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि लद्दाख में 477 हिम तेंदुओं की संख्या है, जो भारत में इस मायावी बड़ी बिल्ली की कुल आबादी का लगभग 68% है।
3. नोएडा, और र्बेंगलुरु में देश के पहले 3nm चिप डिजाइन सेंटर का शुभारंभ हुआ।
भारत ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए नोएडा और बेंगलुरु में देश के पहले 3 नैनोमीटर (3nm) चिप डिजाइन सेंटर का उद्घाटन किया।
- इन अत्याधुनिक सेंटरों की स्थापना रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की गई है।
- Renesas भारत में नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद में डिजाइन सेंटर खोल रहीउदयपुरउदयपुर
भारत में पहला –
- भारत की पहली ट्रांसमीडिया एंटरटेंमेंट सिटी – अमरावती
- भारत का पहला फ्लोटिंग घाट- अयोध्या
- भारत की पहली नाइट सफारी- लखनऊ
- भारत की पहली स्वदेशी MRI मशीन – दिल्ली
- भारत की पहली ब्लैक बॉक्स लैब – दिल्ली
- भारत का पहला 3D प्रिंटेड सैन्य बंकर – लद्दाख
- भारत का पहला भिखारी मुक्त शहर- इंदौर
- भारत की पहली ट्रैफिक लाइट फ्री सिटी- कोटा
- भारत की पहली वेटलैंड सिटी- इंदौर और उदयपुर
4. हाल ही में भारतीय सेना ने कश्मीर में आतंकवादियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन केलर’ शुरू किया है।
ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सेना ने 13 मई को जम्मू-कश्मीर में ‘ऑपरेशन केलर’ लॉन्च किया है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में आतंकियों को ढूंढकर उनका एनकाउंटर किया जा रहा है। सेना ने अब तक तीन आतंकी मार गिराए हैं।
कुछ प्रमुख ऑपरेशन –
- ऑपरेशन सिंदूर – पाकिस्तान
- ऑपरेशन ब्रम्हा – म्यांमार
- ऑपरेशन गंगा – युक्रेन
- ऑपरेशन अजय – इजरायल
- ऑपरेशन करुणा- म्यांमार
- ऑपरेशन दोस्त – तुर्की
- ऑपरेशन इंद्रावती – हैती
5. महाराष्ट्र ने ‘ मध्य प्रदेश ‘ के साथ ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए समझौता किया है।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश में ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना को संयुक्त रूप से कार्यान्वित करने के लिये एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं।
6. अलका सिंह खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में स्वर्ण पदक जीत कर ‘ बिहार ‘ की पहली महिला खिलाड़ी बन गयी हैं।
सिवान की बेटी अल्का सिंह ने अंडर-18 शाटपुट में 14.73 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर बिहार को चौथा स्वर्ण दिला दिया।
Also Read: 👉 Current Affairs Today : 15 मई से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें
7. उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ‘एक जनपद एक उत्पाद (ODOP)’ में 12 नए उत्पादों को शामिल किया गया है।
स्थानीय शिल्प और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी प्रमुख योजना “एक जनपद एक उत्पाद (ODOP)” के तहत 12 नए उत्पादों को शामिल किया है, जिससे अब राज्य के 75 जिलों में कुल 74 उत्पाद सूचीबद्ध हो गए हैं।
यह विस्तार कारीगरों को सशक्त बनाने, निर्यात को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को $1 ट्रिलियन के लक्ष्य की ओर ले जाने की सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
8. हिमांशु रॉय के द्वारा “पीएमओ : प्राइम मिनिस्टर ऑफ़िस थ्रू द इयर्स” नामक किताब लिखी गयी है।
हिमांशु रॉय द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक गैर-काल्पनिक कृति जिसका शीर्षक है “पीएमओः प्राइम मिनिस्टर ऑफ़िस थ्रू द इयर्स” भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के विकास, कार्यों और बढ़ते महत्व की गहन खोज प्रदान करता है।
प्रमुख पुस्तकें –
- ‘द विनर्स माइंडसेट’ के लेखक शेन वॉटसन
- नाइफ : हैरोइंग टेल ऑफ रिजिलियन्स एंड फाइट फॉर द फ्री स्पीच – सलमान रशदी
- रौद्र सात्विकम – प्रभा वर्मा
- यादें , यादें और यादें – पुष्पा भारती
- वेलकम टू पैराडाइज – द्विंकल खन्ना
- ए मर्सिनरी – दुव्वुरी सुब्बाराव
- ‘Israel War Diary’ – विशाल पांडेय
- ‘The Golden Years: रस्किन बॉन्ड
- ‘Why Bharat Matters’ – S जयशंकर
9. भारत के 52 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ‘ भूषण रामकृष्ण गवई ‘ को नियुक्त किया गया है ।
- न्यायमूर्ति बी.आर. गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे इस पद पर आसीन होने वाले पहले बौद्ध हैं।
- न्यायमूर्ति बी.आर. गवई एक मजबूत अंबेडकरवादी विरासत से आते हैं – उनके पिता, आर.एस. गवई, जो एक राजनीतिज्ञ थे, ने 1956 में डॉ. बी.आर. अंबेडकर के साथ बौद्ध धर्म अपना लिया था।
- न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, जो वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं, 14 मई, 2025 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
- वे न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का स्थान लेंगे, जो 13 मई 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।
10. ‘ अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ‘ के द्वारा ग्लोबल मीथेन ट्रैकर 2025 नामक रिपोर्ट जारी की गयी है।
ग्लोबल मीथेन ट्रैकर 2025 नामक रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) द्वारा जारी की गई है। यह रिपोर्ट वैश्विक मीथेन उत्सर्जन, विशेषकर ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित उत्सर्जन पर नज़र रखने के लिए प्रतिवर्ष जारी की जाती है।
11. हाल ही में जारी की गयी सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल प्रजनन दर ‘ 2.0 ‘ है।
- भारत के महापंजीयक द्वारा प्रकाशित नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) रिपोर्ट 2021 से पता चलता है कि भारत में कुल प्रजनन दर लगातार दूसरे वर्ष 2.0 पर बनी हुई है।
- बिहार में सबसे अधिक 3.0 TFR दर्ज की गई है, जबकि दिल्ली और पश्चिम बंगाल में सबसे कम्म 1.4 टीएफआर दर्ज की गई है।