
1. भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित की गई नई ड्रोन रोधी प्रणाली ‘ भार्गवस्त्र ‘ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
- भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित की गई नई ड्रोन रोधी प्रणाली भार्गवस्त्र का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।
- यह कम लागत वाली ‘हार्ड किल मोड’ में काम करने वाली प्रणाली है, जिसे सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने डिजाइन और विकसित किया है।
- इसका उद्देश्य ड्रोन झुंडों (Swarm Drones) से उत्पन्न बढ़ते खतरे को कुशलता से समाप्त करना है।
2. पंकज आडवाणी ने हाल ही में मुंबई में आयोजित सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक 2025 का खिताब जीता है।
- पंकज आडवाणी ने फाइनल में ध्रुव सितवाला को 5-2 से हराकर 2025 सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक का खिताब जीता।
- यह पंकज आडवाणी का तीसरा सीसीआई बिलियर्ड्स खिताब था, जिन्होंने क्यू स्पोर्ट्स-बिलियर्ड्स, स्नूकर और पूल में 28 विश्व चैंपियनशिप जीती हैं
खेल करंट 2025 –
- T20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं – विराट कोहली
- बिहार में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2025 के सातवें संस्करण का शुभंकर – गजसिंह
- इंडियन सुपर लीग फुटबॉल का ख़िताब जीता है – मोहन बागान सुपर जायंट्स
- महिला प्रीमियर लीग 2025 – मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल को हराकर जीता
- खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में पदक तालिका में हरियाणा राज्य टॉप पर रहा
3. ‘विन द बैटल ऑफ योर माइंड : स्क्रोल लेस, रीड मोर’ नामक किताब ‘ रीता राममूर्ति गुप्ता ‘ द्वारा लिखी गयी है जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया।
डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने रीता राममूर्ति गुप्ता द्वारा लिखित “सोशल मीडिया के युग में अपने दिमाग की लड़ाई जीतें” लॉन्च किया।
प्रमुख पुस्तकें –
- “पीएमओ : प्राइम मिनिस्टर ऑफ़िस थ्रू द इयर्स” – हिमांशु रॉय
- ‘द विनर्स माइंडसेट’ के लेखक शेन वॉटसन
- नाइफ : हैरोइंग टेल ऑफ रिजिलियन्स एंड फाइट फॉर द फ्री स्पीच सलमान रशदी
- रौद्र सात्विकम – प्रभा वर्मा
- यादें, यादें और यादें – पुष्पा भारती
- वेलकम टू पैराडाइज – द्विकल खन्ना
- ए मर्सिनरी – दुव्वुरी सुब्बाराव
- ‘Israel War Diary’ – विशाल पांडेय
- ‘The Golden Years: रस्किन बॉन्ड
- ‘Why Bharat Matters’ – S जयशंकर
4. हाल ही में ‘अजय कुमार ‘ संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किये गए हैं।
- भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 मई 2025 को पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
- वे प्रीति सूदन का स्थान लेंगे, जो श्रीमती आर. एम. बाथ्यू के बाद यूपीएससी की अध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला हैं।
- UPSC का अध्यक्ष या सदस्य छह साल या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, पद पर रहता है।
5. छत्तीसगढ़ में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भारत का पहला हाइड्रोजन-संचालित ईंधन सेल ट्रक का उद्घाटन किया गया है।
- अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भारत के पहले हाइड्रोजन ईंधन सेल ट्रक को हरी झंडी दिखाई।
- हाइड्रोजन से चलने वाले ये ट्रक धीरे-धीरे कंपनी के लॉजिस्टिक्स संचालन में इस्तेमाल होने वाले डीजल वाहनों की जगह ले लेंगे।
6. हाल ही में श्रीलंका ने अंडमान सागर में निर्मित हो रहे चक्रवात को ‘शक्ति’ नाम दिया है।
23-28 मई के बीच अंडमान सागर के ऊपर चक्रवात शक्ति बन सकता है। यदि तीव्रता जारी रहती है, तो यह 23 से 28 मई के बीच एक चक्रवाती तूफान में विकसित हो सकता है, जिसका नाम चक्रवात शक्ति (श्रीलंका द्वारा प्रस्तावित नाम) रखा जाएगा।
7. 23 सितंबर को भारत सरकार द्वारा ‘आयुर्वेद दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की गयी है।
- भारत सरकार ने 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।
- इससे पहले आयुर्वेद दिवस धन्वंतरि जयंती या धनतेरस के दिन मनाया जाता था।
- नरेंद्र मोदी सरकार ने 2016 में धनतेरस के दिन को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाना शुरू किया।
- हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, धन्वंतरि भगवान के चिकित्सक थे।
- आयुर्वेद नामक प्राचीन चिकित्सा पद्धति का श्रेय धन्वंतरि को जाता है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्हें यह ज्ञान भगवान ब्रह्मा से मिला था।
8. इंदौर को आधिकारिक रूप से भारत का पहला भिखारी मुक्त शहर घोहित किया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भिक्षा वृत्ति मुक्त भारत पहल के तहत मध्य प्रदेश के इंदौर को भारत का पहला भिखारी मुक्त शहर घोषित किया गया है।
यह उपलब्धि, जिसे विश्व बैंक ने भी मान्यता दी है, SMILE योजना की एक उप-योजना “भीख मांगने के कृत्य में लिप्त व्यक्तियों के व्यापक पुनर्वास” के तहत निरंतर पुनर्वास प्रयासों के बाद मिली है।
भारत का पहला –
- देश के पहले 3nm चिप डिजाइन सेंटर नोएडा & बेंगलुरु
- भारत की पहली ट्रांसमीडिया एंटरटेंमेंट सिटी – अमरावती
- भारत का पहला फ्लोटिंग घाट- अयोध्या
- भारत की पहली नाइट सफारी- लखनऊ
- भारत की पहली स्वदेशी MRI मशीन – दिल्ली
- भारत की पहली ब्लैक बॉक्स लैब – दिल्ली
- भारत का पहला 3D प्रिंटेड सैन्य बंकर – लद्दाख
- भारत का पहला भिखारी मुक्त शहर- इंदौर
- भारत की पहली ट्रैफिक लाइट फ्री सिटी- कोटा
- भारत की पहली वेटलैंड सिटी- इंदौर और उदयपुर
9. महाराष्ट्र वित्त वर्ष 2024-25 में सबसे ज्यादा जीएसटी राजस्व संग्रह करने वाला राज्य बन गया है।
वित्त वर्ष 2024 में 3,18,497 करोड़ रुपये के प्रभावशाली जीएसटी संग्रह के साथ महाराष्ट्र सबसे अधिक जीएसटी राजस्व संग्रह वाला राज्य है। महाराष्ट्र अभी भी वर्ष 2024 और अप्रैल 2025 में जीएसटी संग्रह में शीर्ष पर है।
Also Read: 👉 Current Affairs Today : 16 मई से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स पढ़ें
10. ‘ कशिश चौधरी ‘ को बलूचिस्तान में पहली हिन्दू महिला सहायक कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
- बलूचिस्तान की निवासी कशिश चौधरी असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला बनने के बाद इंटरनेट पर चर्चा में हैं।
- वह सिर्फ 25 साल की हैं और चगाई जिले के एक दूरदराज के कस्बे नोशकी में रहती हैं, जो बलूचिस्तान के सबसे कम विकसित क्षेत्रों में से एक है।
- बलूचिस्तान लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था।