
1. नक्सलवादियों के खिलाफ ऑपरेशन ‘ ब्लैक फॉरेस्ट ‘ को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर चलाया गया है।
नक्सल मुक्त भारत के संकल्प को ऐतिहासिक सफलता देते हुए सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेंगुट्टालु पहाड़ी (केजीएच) पर नक्सलवाद के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े 21-सप्ताह के अभियान में 31 नक्सलियों को मार गिराया है।
अभियान में कुल 214 नक्सली ठिकाने और बंकर नष्ट किए गए हैं।
2. हाल ही में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों के कारण विमानन क्षेत्र में ग्राउंड हैंडलिंग करने वाली ‘सेलेबी’ कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह तुर्किये देश की कंपनी है।
- केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से तुर्किये की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी ‘सेलेबी’ पर प्रतिबंध लगा दिया है.
- यह कंपनी भारत के कई हवाई अड्डों पर यात्री हैंडलिंग, कार्गो हैंडलिंग और अन्य ग्राउंड सपोर्ट सेवाएं प्रदान करती थी
- दैनिक भास्कर के अनुसार, सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया, तुर्किये की सेलेबी ग्रुप का हिस्सा है।
3. संयुक्त अरब अमीरात ने वैश्विक स्थिरता में योगदान देने वालों के 10 वर्षीय ब्लू रेजीडेंसी वीजा शुरु किया है।
- उद्देश्य : पर्यावरणीय स्थिरता और जलवायु कार्रवाई में योगदान देने वाले व्यक्तियों को दीर्घकालिक रेजिडेंसी देना।
- अवधि : 10 वर्षों के लिए निवास परमिट।
- घोषणा स्थान : विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2025, दुबई।
4. भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को हाल ही में आयोजित दोहा डायमंड लीग में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर का थ्रो करके पहली बार 90 मीटर के आंकड़े को को पार किया और दूसरा स्थान हासिल किया।
पहला स्थान – जूलियन वेबर (जर्मनी)
5. प्रसिद्ध कवि और गीतकार गुलज़ार के साथ रामभद्राचार्य जी को 58 वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
हाल ही में दिए गए पुरस्कार –
- फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय – सुदर्शन पटनायक
- सरस्वती सम्मान 2025 – भद्रेशदास
- 59th ज्ञानपीठ अवॉर्ड 2025 – विनोद कुमार शुक्ल
- एबेल पुरस्कार 2025 – जापानी गणितज्ञ मासाकी काशीवारा
- ‘लोकप्रिय नागरिक उत्कृष्टता पुरस्कार’ – संघमित्रा ताई गायकवाड़
- गोल्ड मर्करी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ? – दलाई लामा
- 2025 का स्टॉकहोम जल पुरस्कार – गुंटर ब्लोशल
- संगीता कलानिधि पुरस्कार 2025 आर. के. रामकुमार
- प्रिट्द्धकर पुरस्कार 2025 – लियू जियाकुन
- पद्मपाणि लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार – साई परांजपे
- ‘महाराजा हरि सिंह पुरस्कार’ – मनोज सिन्हासिन्हा
6. याला ग्लेशियर नेपाल में स्थित है जो आधिकारिक रूप से ‘मृत’ घोषित होने वाला एशिया का पहला ग्लेशियर बन गया है।
याला ग्लेशियर नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में लांगटांग नेशनल पार्क में लगभग 5,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. हाल के दशकों में यह ग्लेशियर काफी सिकुड़ गया है और जलवायु परिवर्तन के कारण 2040 तक पूरी तरह से गायब होने का अनुमान है
यह एशिया का पहला ग्लेशियर है जिसे आधिकारिक रूप से ‘मृत’ घोषित किया गया है।
7. सुपरबेट क्लासिक 2025 रोमानिया में आयोजित किया गया जिसका खिताब आर.प्रग्गनानंदा ने जीता।
सुपरबेट क्लासिक 2025 का आयोजन रोमानिया में किया गया था, जहां भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्गनानंदा ने खिताब जीता।
8. वर्ष 2026 तक ‘समुद्रयान’ नामक भारत के पहले मानवयुक्त मिशन को लॉन्च किया जाएगा।
भारत के पहले मानवयुक्त मिशन ‘समुद्रयान’ को 2026 तक लॉन्च करने की उम्मीद है. यह मिशन गहरे समुद्र में अन्वेषण और संसाधनों की खोज के लिए एक स्वदेशी सबमर्सिबल, ‘मत्स्य 6000’ का उपयोग करेगा।
9. हाल ही में मणिपुर में शिरुई लिली महोत्सव मनाया जाएगा।
- शिरुई उत्सव राज्य के फूल शिरुई लिली के सम्मान में आयोजित किया जाता है, जो उखरुल जिले की पहाड़ियों में पाया जाता है
- यह उत्सव 20 मई से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा.
10. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ‘ संग्रहालय दिवस ‘ 18 मई को मनाया गया।
- वर्ष 1983 में 18 मई को संयुक्त राष्ट्र ने संग्रहालय की विशेषता एवं महत्त्व को समझते हुए अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने का निर्णय लिया।
- इसका मूल उद्देश्य था कि लोग संग्रहालयों में जाने अपने इतिहास को अपनी प्राचीन समृद्ध परंपराओं को जाने और समझे।
- Theme 2025- “तेजी से बदलते समुदायों में संग्रहालयों का भविष्य“।
11. ‘ सरस्वती पुष्करालु’ महोत्सव तेलंगाना में शुरू किया गया जो 12 सालों में एक बार मनाया जाता है।
12 वर्षों में एक बार होने वाला यह विशाल धार्मिक उत्सव भूमिगत सर सरस्वती नदी की पूजा के लिए समर्पित है, जो महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की सीमा पर स्थित कालेश्वरम शहर में ‘त्रिवेणी संगमम’ नामक संगम स्थल पर गोदावरी और प्राणहिता से मिलती है।
12. संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था घोषित किया है।
- संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा जारी विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाओं (WESP) पर मिड ईयर रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 6.3 प्रतिशत की ग्रोथ होगी ।
- संयुक्त राष्ट्र (UN) का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा. चीन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) सभी इसके पीछे रहने वाले हैं।
13. ‘ एलआर श्रीहरि ‘ भारत के 86 वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।
एलआर श्रीहरि एशियाई व्यक्तिगत पुरुष शतरंज चैंपियनशिप 2025 में अपना तीसरा ग्रैंडमास्टर मानदंड हासिल करके भारत के 86वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए
- एलआर श्रीहरि से पहले तमिलनाडु के पी श्यामनिखिल भारत के 85वें शतरंज ग्रैंडमास्टर थे।
- प्रथम ग्रैंडमास्टर – विश्वनाथन आनंद, 1988.
- प्रथम महिला – कोनेरु हम्पी 2002 में । उस समय, वह 15 वर्ष की आयु में दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर थीं।
- वर्तमान में भारत में तीन महिला ग्रैंडमास्टर हैं – कोनेरु हम्पी, द्रोणावल्ली हरिका और आर. वैशाली।
14 . हाल ही में असम ने ‘अंकिता’ नामक पहली एआई न्यूज़ एंकर को लॉन्च किया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने हाल ही में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वर्चुअल न्यूज़ एंकर ‘अंकिता’ का उद्घाटन किया।
यह पहली बार है जब असम में किसी AI एंकर ने कैबिनेट बैठक की पूरी रिपोर्ट आम जनता तक पहुँचाई।