
1. तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2025 से पहले दूसरा ब्लू टॉक्स ‘ भारत ‘ में आयोजित किया जा रहा है।
- भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने 20 मई 2025 को नई दिल्ली में दूसरी ब्लू टॉक्स की मेज़बानी की।
- 9-13 जून 2025 तक फ्रांस के नीस में आयोजित होने वाले आगामी तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2025 के एजेंडे पर चर्चा करने के लिए ब्लू टॉक्स आयोजित किया गया।
Event & Summit 2024 –
- 150 वें अंतर-संसदीय संघ (IPU) शिखर सम्मलेन – उज्बेकिस्तान
- COP30 – ब्राजील
- BIMSTEC 2025 – Thailand
- BRICS 2025- Brazil
- G-7 2024 – Italy
- G-20 2024 – Brazil
- COP-29 (2024) – Baku (Azerbaijan)
- विश्व आर्थिक मंच की 55वीं वार्षिक बैठक – दावोस (स्विट्जरलैंड)
- सागरमाथा संवाद – काठमांडू
- 8वां हिंद महासागर सम्मेलन – मस्कट, ओमान
- रायसीना डायलॉग 2025 – New Delhi
- गेमिंग शिखर सम्मेलन – फिलीपींस
2. ‘ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ‘ ब्रांड को कैंटर ब्रैडज़ 2025 रिपोर्ट में सर्वाधिक मूल्यवान भारतीय ब्रांड घोषित किया गया है।
कैंटर ब्रांडज़ मोस्ट वैल्यूएबल ग्लोबल ब्रांड्स 2025 के अनुसार, एप्पल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट पहले तीन स्थान पर हैं भारत की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को 57.3 बिलियन डॉलर का ब्रांड मूल्य दिया गया है।
3. पद्म विभूषण से सम्मानित भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक ‘ एम. आर. श्रीनिवासन ‘ का हाल ही में निधन हो गया।
देश के असैन्य परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के निर्माता माने जाने वाले प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक डॉ. एम.आर. श्रीनिवासन का 20 मई 2025 को तमिलनाडु के उधगमंडलम में निधन हो गया।
वह डॉ. होमी जहांगीर भाभा की टीम के प्रमुख सदस्यों में से एक थे, जिसने भारत और एशिया का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर, अप्सरा विकसित किया था। अप्सरा रिएक्टर 1956 में महत्वपूर्ण (काम करना शुरू) हो गया।
- पद्म विभूषण – 2015 में देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार।
- पद्म भूषण – 1990 में देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार।
- पद्म श्री – 1984 में देश का चौथा सबसे बड़ा पुरस्कार।
4. हाल ही में दिल्ली में ई – जीरो FIR पहल को शुरू किया गया है।
- सरकार ने साइबर फाइनेंशियल क्राइम की जांच में तेजी लाने के लिए में e-Zero FIR को लॉन्च किया है।
- यह नया सिस्टम ऑटोमैटिक रूप से साइबर फ्राड की शिकायतों को FIR में तब्दील कर देगा।
- यह सिस्टम दिल्ली में शुरू हुआ है और 10 लाख रुपये से ज्यादा की साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों को तुरंत FIR में बदलेगा।
भारत में पहला शहर –
- भारत का पहला वेस्ट टू वाइल्ड लाइफ पार्क – नोएडा
- भारत का पहला विश्व शांति केंद्र – गुरुग्राम
- देश के पहले 3nm चिप डिजाइन सेंटर का शुभारंभ – नोएडा और बैंगलोर
- भारत का पहला भिखारी मुक्त शहर – इंदौर
- भारत का पहला वर्टिकल बाई फेशियल सोलर प्लांट – दिल्ली
- भारत का पहला वेटलैंड शहर – उदयपुर और इंदौर
- भारत की पहली ट्रैफिक लाइट फ्री सिटी – कोटा
- उबर ने भारत की पहली जल परिवहन सेवा कहां शुरू की ? श्रीनगर में
- भारत की पहली नाइट सफारी कहां बनाई जा रही ? लखनऊ
- भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन कहां किया गया ? लेह (लद्दाख)
- भारत की पहली सोलर सिटी – सांची
- भारत का पहला CO2-से-मेथनॉल पायलट प्लांट कहां प्रस्तावित है ? पुणे
5. तमिलनाडु में हाथी पालकों के लिए भारत का पहला महावत गाँव बनाया गया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने देश में पहली बार ‘महावत गांव’ का उद्घाटन किया, जिसमें 44 घर महावतों और कवड़ियों को समर्पित हैं जो हाथियों की देखभाल करते हैं।
भारत का पहला राज्य –
- देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य – मिजोरम
- भारत की पहली AI यूनिवर्सिटी – महाराष्ट्र
- स्वयं का OTT प्लेटफार्म लॉन्च करने वाला पहला राज्य- केरल
- देश की पहली वाटर यूनिवर्सिटी – उत्तरप्रदेश
- जैविक खेती लागू करने वाले पहला राज्य- सिक्किम
- मृत्यु का अधिकार लागू करने वाला पहला राज्य- कर्नाटक
- गौ अभ्यारण्य स्थापित करने वाला पहला राज्य – मध्यप्रदेश
- गाय को राजमाता की उपाधि देने वाला पहला राज्य – महाराष्ट्र
- विधानसभा में सांकेतिक भाषा लागू करने वाला भारत का पहला राज्य – पंजाब
- राज्य की विधानसभा में अनुवाद प्रणाली लागू करने वाला पहला राज्य- उत्तर प्रदेश
6. हाल ही में निकुसोर डैन को रोमानिया का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति निकुसोर डैन ने रोमानिया राष्ट्रपति चुनाव में कट्टर-दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी जॉर्ज सिमियोन पर स्पष्ट जीत हासिल की है।
7. भारतीय निशानेबाज कनक ने जूनियर विश्व कप में एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता है।
- भारतीय निशानेबाज कनक ने ISSF जूनियर विश्व कप 2025 का स्वर्ण जीत लिया है। यह इस प्रतियोगिता में भारत का पहला स्वर्ण पदक है।
- जर्मनी के सूल में, कनक ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में मोल्दोवा की अन्ना डुल्से को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
8. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस ‘ 22 मई ‘ को मनाया गया।
- हर वर्ष 22 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।
- इस दिन का उद्देश्य पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए जैवविविधता के महत्त्व के बारे में जागरुकता बढ़ाना है।
- वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस की थीम – “Harmony with nature and sustainable development”
9. माउंट एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगा फहराने वाली ‘ गीता समोता ‘ पहली महिला CISF अधिकारी बनीं है।
- CISF अधिकारी गीता समोता माउंट एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगा फहराने वाली पहली महिला CISF अधिकारी बनीं।
- यह उपलब्धि साहसिक और सुरक्षा बलों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो पूरे भारत में महिलाओं को प्रेरित करती है।
- नेपाल में माउंट एवरेस्ट को सागरमाथा और तिब्बत में चोमोलुंगमा के नाम से जाना जाता है
माउंट एवरेस्ट :- माउंट एवरेस्ट नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। यह हिमालय के महान हिमालय क्षेत्र में स्थित है।
10. हाल ही में तेलंगाना में इंदिरा सुरा गिरी जला विकासम योजना को लॉन्च किया गया है।
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने नागरकुरनूल जिले के माचाराम गांव में राज्य सरकार की इंदिरा सौरा गिरी जला विकासम योजना की शुरुआत की।
- इस योजना का उद्देश्य आदिवासी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त सौर बिजली पंप प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर बन्सना है।