Current Affairs Today : हाल ही में जारी सतत् विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2024 में भारत 109 वें स्थान पर रहा है

Current Affairs Today : 31 मार्च 2025
Current Affairs Today
Current Affairs Today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1. हाल ही में जारी सतत् विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2024 में भारत 109 वें स्थान पर रहा है।
  • सतत् विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2024 में, भारत 64.0 के स्कोर के साथ 109वें स्थान पर है, जबकि फिनलैंड, स्वीडन और डेनमार्क शीर्ष पर हैं
2. हाल ही में चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी को भारतीय बैंक संघ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
  • भारतीय बैंक संघ (IBA), जो भारत में बैंकिंग क्षेत्र का शीर्ष निकाय है, ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अध्यक्ष चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। सेट्टी अगले वार्षिक आम बैठक (AGM) तक इस पद का नेतृत्व करेंगे। यह नियुक्ति 28 मार्च 2025 को हुई IBA प्रबंध समिति की बैठक के बाद घोषित की गई
3. हाल ही में भूकंप के बाद थाईलैंड की प्रधानमंत्री ने अपने देश में आपातकाल की घोषणा की है।
  • म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप का प्रकोप देखने को मिला है. भूकंप की वजह से बड़ा आर्थिक नुकसान भी हुआ है. 28 मार्च 2025 को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था. इसका प्रभाव काफी गहरा पड़ा है. वहीं इसके बाद थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनवात्रा ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है।
4. हाल ही में केंद्र सरकार ने स्वर्ण मुद्रीकरण योजना को बंद करने का ऐलान किया है।
  • गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम (GMS) के मध्यम और दीर्घकालिक जमा को केंद्र सरकार ने बंद करने का ऐलान कर दिया है. दरअसल केंद्र सरकार ने स्वर्ण मुद्रीकरण योजना को बंद करने की घोषणा की है।
5. हाल ही में भारत ने परमाणु ऊर्जा को लेकर न्यूक्लियर मिशन की शुरुआत की है।
  • भारत ने परमाणु ऊर्जा में बड़ी उछाल हासिल करने के लिए कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है. जहां भारत ने न्यूक्लियर मिशन की शुरुआत की है. यह मिशन का उद्देश्य 2047 तक 100 गीगावाट (GW) परमाणु ऊर्जा उत्पन्न करना है
6. हाल ही में बिहार की कैबिनेट ने कोसी मेची अंतर-राज्यीय लिंक परियोजना को मंजूरी दी है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य बिहार के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में 2,10,516 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हुए सिंचाई के लिए कोसी नदी के अधिशेष जल को मोड़ना है।
7. हाल ही में भारतीय डाक विभाग ने माता कर्मा की स्मृति में डाक टिकट जारी किया।
  • प्रतिष्ठित संत, समाज सुधारक और भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त माता कर्मा की स्मृति में भारतीय डाक विभाग ने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है. यह डाक टिकट उनकी 1009वीं जयंती के उपलक्ष्य में जारी हुआ है।
8. हाल ही में फरवरी 2025 में भारत की कोर सेक्टर इंडस्ट्री में 2.9% प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।
  • भारत के कोर सेक्टर की वृद्धि फरवरी 2025 में घटकर 2.9% रह गई, जो पिछले पांच महीनों में सबसे धीमी दर है। यह गिरावट फरवरी 2024 में दर्ज 7.1% की वृद्धि की तुलना में काफी कम है। आठ प्रमुख उद्योगों में से केवल तीन उद्योगों में मासिक उत्पादन में वृद्धि हुई, जबकि सिर्फ सीमेंट और उर्वरक ऐसे क्षेत्र थे, जिन्होंने पिछले वर्ष की तुलना में अधिक उत्पादन दर्ज किया।

Also Read 👉  Current Affairs Today : भारत की पहली स्वदेशी MRI मशीन को (AIIMS) नई दिल्ली में स्थापित किया जाएगा

9. हाल ही में राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में पर्यावरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 मार्च 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी भी उपस्थित थे।
10. हाल ही में नेपाल में ‘घोड़े जात्रा समारोह का आयोजन किया गया।
  • घोड़े जात्रा’ नेपाल में मनाए जाने वाला एक पारंपरिक त्योहार है, जिसका अर्थ है “घोड़ों का मेला” और यह चैत्र कृष्ण औंसी के दिन मनाया जाता है, जो आमतौर पर मार्च के मध्य या अप्रैल की शुरुआत में पड़ता है।

 

Share

Leave a comment