1). ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में एकदिवसीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, जिसके साथ ही 50 ओवर के प्रारूप में उनके 13 साल के शानदार सफ़र का अंत हो गया है।
2). दुशान्बे (तजकिस्तान) में ग्लेशियरों के संरक्षण पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित ग्लेशियरों के संरक्षण पर उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया।
यह सम्मेलन 27-31 मई 2025 तक आयोजित किया गया था।
सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया में ग्लेशियरों के घटने के खतरे और दुनिया के ताजे पानी के संसाधनों पर इसके प्रभाव को उजागर करना था।
3). जर्मनी जापान को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा ऋणदाता बन गया है।
वैश्विक वित्तीय मंच पर एक बड़े बदलाव में, जर्मनी ने 2024 में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा ऋणदाता देश बन गया है, जिससे जापान का 34 साल का वर्चस्व खत्म हो गया है।
4). हाल ही में तेलंगाना द्वारा कुमराम भीम को बाघ संरक्षण रिजर्व घोषित किया गया है।
तेलंगाना राज्य सरकार ने हाल ही में महाराष्ट्र में कवल टाइगर रिजर्व और ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाले टाइगर कॉरिडोर को ‘कुमराम भीम कंजर्वेशन रिजर्व’ घोषित किया है।
कवल टाइगर रिजर्व तेलंगाना में गोदावरी नदी के किनारे स्थित है और डेक्कन प्रायद्वीप-मध्य हाइलैंड्स में स्थित है।
यह महाराष्ट्र में ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व और छत्तीसगढ़ में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के साथ पारिस्थितिक संबंध साझा करता है।
5). दुर्लभ प्रजाति के काले हिरणों को विलुप्त होने से बचाने के लिए ‘ बिहार ‘ में काला हिरण संरक्षण अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जाएगी।
- बिहार राज्य में दुर्लभ प्रजाति के काले हिरणों को विलुप्त होने से बचाने के लिए काला हिरण संरक्षण अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जाएगी।
- यह केंद्र बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड में बनाया जा रहा है, जो राज्य का पहला काला हिरण अभ्यारण्य भी होगा
6). संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में ‘एनालेना बेयरबॉक ‘ को चुना गया है।
जून, 2025 को जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री एनालेना बैरबॉक को 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का अध्यक्ष चुना गया। इस पद को संभालने वाली पश्चिमी यूरोपीय समूह की पहली महिला और UNGA का नेतृत्व करने वाली कुल पांचवीं महिला बन गई हैं।
अंतर्राष्ट्रीय नियुक्तियां –
- द्विटर की नई CEO – लिंडा याकारिनो
- WHO के महानिदेशक – डॉ० टेड्रोस घेब्रेयसस
- संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष – फिलेमोन यांग (कैमरून)
- यूनिसेफ की नई प्रमुख – कैथरीन रसेल
- FATF के अध्यक्ष – एलिसा डे एंदा माद्राजो
- UNO के महासचिव – एंटोनियो गुटेरेस
- International Cricket Council (ICC) के अध्यक्ष – जय शाह
- WTO में भारत के स्थायी राजदूत – सेंथियल पांडियन
- बिम्सटेक के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय – इन्द्र मणि पांडेय
7). 2025-26 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष के रूप में ‘ राजीव मेमानी ‘ को नियुक्त किया गया है।
राजीव मेमानी ने वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
हालिया नियुक्ति –
- CISF – राजविंदर सिंह भट्टी
- Indian Army – उपेन्द्र द्विवेदी
- Indian Navy – दिनेश कुमार त्रिपाठी
- Indian Airforce – अमरप्रीत सिंह
- राष्ट्रीय महिला आयोग – विजया किशोर रहाटकर
- रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष – सतीश कुमार
- SBI के चेयरमैन – CS शेट्टी
- 52CJI – न्यायमूर्ति BR गवई
- लोकपाल – AM खान विलकर
- ब्रह्मोस एयरोस्पेस – डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी
- CRPF के महानिदेशक – ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह
- ISRO के प्रमुख – वी. नारायणन
- नए वित्त सचिव – अजय सेठ
8). पीएसजी ( PSG ) ने UEFA चैंपियंस लीग 2025 का खिताब जीता है।
फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) ने फाइनल में इतालवी फुटबॉल क्लब इंटरनैजियोनेल मिलान (जिसे इंटर मिलान के नाम से जाना जाता है) को 5-0 से हराकर अपना पहला UEFA पुरुष चैंपियंस लीग खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
2024-25 UEFA पुरुष चैंपियंस लीग का फाइनल 31 मई 2025 को जर्मन शहर म्यूनिख में आयोजित किया गया था।
Also Read: 👉 Current Affairs Today : 4 जून 2025 से बनने वाले सभी करेंट अफेयर्स पढ़ें
9). हाल ही में सोनू सूद को 72 वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
Recent Awards And Honours –
- फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय – सुदर्शन पटनायक
- सरस्वती सम्मान 2025 – भद्रेशदास
- 59th ज्ञानपीठ अवॉर्ड 2025 – विनोद कुमार शुक्ल
- एबेल पुरस्कार 2025 – जापानी गणितज्ञ मासाकी काशीवारा
- ‘लोकप्रिय नागरिक उत्कृष्टता पुरस्कार’ – संघमित्रा ताई गायकवाड़
- गोल्ड मर्करी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ? – दलाई लामा
- 2025 का स्टॉकहोम जल पुरस्कार – गुंटर ब्लोशल
- संगीता कलानिधि पुरस्कार 2025 आर. के. रामकुमार
- प्रिट्द्धकर पुरस्कार 2025 – लियू जियाकुन
- Padmapani Lifetime Achievement Award – Sai Paranjpye
- ‘महाराजा हरि सिंह पुरस्कार’ – मनोज सिन्हा
- Sri Chandrasekarendra Saraswathi Award – S Jaishankar
- US Navy’s Highest Civilian Honor – Tom क्रूसे
10). ‘ नवा रायपुर ‘ शहर में भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेष आर्थिक क्षेत्र (AI SEZ) स्थापित किया जाएगा।
- भारत छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में अपना पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) स्थापित करने जा रहा है।
- इस ऐतिहासिक परियोजना का उद्देश्य भारत को वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
- SEZ को रैकबैंक डेटासेंटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ₹1,000 करोड़ के निवेश से विकसित किया जाएगा। इससे देश भर में AI अनुसंधान, विकास और तैनाती को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
11). ‘लुइस मोंटेनेग्रो’ को पुर्तगाल के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।
- लुइस मोंटेनेग्रो को पुर्तगाल का दोबारा प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
- मोंटेनेग्रो को पुर्तगाल की 25वीं सरकार के नेता के रूप में राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा द्वारा पुष्टि की गई थी।