Current Affairs Today : 2 अप्रैल 2025

1. पंजाब राज्य सरकार ने झज्जर – बचौली नामक वन्यजीव अभयारण्य को अपने पहले तेंदुए सफारी के रूप में विकसित करने की घोषणा की है।
- पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि वह राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए झज्जर-बचौली वन्यजीव अभ्यारण्य को तेंदुआ सफारी गंतव्य के रूप में विकसित करेगी।
- राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह के अनुसार, पंजाब सरकार श्री आनंदपुर साहिब में वन्यजीव अभ्यारण्य को राज्य के पहले वन्यजीव अभ्यारण्य के रूप में विकसित करेगी, जहाँ पर्यटक वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकेंगे।
2. भारतीय वायु सेना ग्रीस में होने वाली बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास INIOCHOS-25 में भाग ले रही है।
- भारतीय वायु सेना (IAF) ग्रीस में हेलेनिक वायु सेना द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास INIOCHOS-25 में भाग ले रही है।
- यह अभ्यास 31 मार्च से 11 अप्रैल 2025 तक एंड्राविडा एयर बेस पर हो रहा है।
- इसमें अमेरिका, इज़राइल, फ्रांस, इटली, पोलैंड, कतर और UAE सहित 15 देश भाग ले रहे हैं।
3. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2025 की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग ” की घोषणा की।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2025 की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की घोषणा की।
- यह थीम वैश्विक स्वास्थ्य लक्ष्यों के अनुरूप है, जो मानव कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता पर योग के समग्र प्रभाव पर जोर देती है
4. अंतरराष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस 30 मार्च को मनाया गया।
- अंतरराष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है।
- इसका मकसद वैश्विक स्तर पर अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देना और टिकाऊ उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देना है।
5. “मानव ठक्कर” विश्व टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
- टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर विश्व टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
6. हाल ही में ” अनाहत सिंह ” ने इंडियन ओपन 2025 स्क्वैश खिताब जीता।
- भारत की नंबर एक महिला स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने मुंबई में आयोजित इंडियन ओपन पीएसए कॉपर 2025 प्रतियोगिता में महिला एकल का खिताब जीता।
- पुरुषों का खिताब मिस्र के करीम एल टॉर्की ने जीता।
7. स्वर्ण मौद्रीकीकरण योजना को हाल ही में बंद कर दिया गया है। इस योजना की शुरुआत 2015 में की गयी थी।
स्वर्ण मौद्रीकरण योजना क्या है ?
- स्वर्ण मुद्रीकरण योजना (Gold Monetization Scheme) एक ऐसी योजना है जिसके तहत लोग अपने सोने को बैंक में जमा करके उस पर ब्याज कमा सकते हैं, और यह सोना किसी भी रूप में हो सकता है, जैसे कि आभूषण या बुलियन
8. ” IISc बेंगलुरु ” में भारत का पहला नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स रोड शो आयोजित किया गया।
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने मार्च, 2025 को राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी परिसर, IISc बेंगलुरु में भारत के पहले नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स रोड शो की सफलतापूर्वक मेजबानी की
9. अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन “श्रीलंका ” में किया गया है।
- अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान ने कोलंबो के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में रामायण सम्मेलन का आयोजन किया।
10. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार ” अमेरिका ” में दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति हैं।
- हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है, जिसमें अरबपतियों की वैश्विक रैंकिंग में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
- खासतौर पर, शंघाई ने मुंबई को पीछे छोड़ते हुए एशिया की अरबपति राजधानी का ताज अपने नाम कर लिया है, जबकि भारत 284 अरबपतियों के साथ विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर बना हुआ है।
- भारत ने दुनिया के सबसे धनी देशों में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी है।
- भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति ₹98 लाख करोड़ तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10% अधिक है।
Also read 👉 Current Affairs Today : केंद्र सरकार ओला और उबर जैसी सहकारी टैक्सी सर्विस शुरू करने जा रही है
11. हाल ही में ” साधु भद्रेशदास ” जी को 34 वां सरस्वती सम्मान प्रदान किया गया है।
- सरस्वती सम्मान 2024 प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान महामहोपाध्याय साधु भद्रेशदास जी को उनकी संस्कृत में उत्कृष्ट पुस्तक स्वामीनारायण सिद्धांत सुधा के लिए प्रदान किया जाएगा ।
12. ” भारत और रूस ” के बीच 14 वां नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र’ शुरू किया गया है।
- द्विवार्षिक भारत-रूस संयुक्त नौसेना अभ्यास इंद्र का 14वां संस्करण 28 मार्च 2025 को बंगाल की खाड़ी में चेन्नई तट पर शुरू हुआ।
- इंद्र समुद्री अभ्यास 2025 28 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक दो चरणों में होगा।
- इंद्र अभ्यास का पहला संस्करण मई 2003 में अरब सागर में भारत के पश्चिमी तट पर आयोजित किया गया था।
- इस अभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय नौसेना सहयोग को मजबूत करना है।