Current Affairs Today : राष्ट्रमंडल महासचिव का पद पहली बार अफ्रीकी महिला ” शर्ली बोचवे ” ने संभाला

  Current Affairs Today : 3 अप्रैल 2025
Current Affairs Today
Current Affairs Today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1. राष्ट्रमंडल महासचिव का पद पहली बार अफ्रीकी महिला ” शर्ली बोचवे ” ने संभाला।
  • राष्ट्रमंडल महासचिव का पद प्रथम बार एक अफ्रीकी महिला ने संभाला है
  • शर्लीबोचवे राष्ट्रमंडल के 7वें महासचिव के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी।
  • इसके साथ ही, वह इस पद पर आसीन होने वाली अफ्रीका की प्रथम महिला बन जाएंगी।
  • महासचिव को राष्ट्रमंडल नेताओं द्वारा नामित किया जाता है और वह अधिकतम चार वर्ष के दो कार्यकाल तक पद पर रह सकता है।
2. 1 अप्रैल 2025 को प्रोजेक्ट टाइगर के ” 52 ” वर्ष पूरे हुए है।
  • भारत गर्व के साथ प्रोजेक्ट टाइगर के 52 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है, जो वन्यजीव संरक्षण के परिदृश्य को बदलने वाली एक अग्रणी पहल है।
  • 1 अप्रैल, 1973 को भारत सरकार ने देश की घटती बाघ आबादी की रक्षा के लिए प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी।
  • 2006 में सिर्फ़ 1,411 बाघों से, भारत की जंगली बाघ आबादी 2022 में बढ़कर 3,682 हो गई।
3. हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच 13 दिवसीय त्रि-सेवा अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ शुरू हुआ है।
  • भारत और अमेरिका ने मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों और समन्वय पर ध्यान केंद्रित करते हुए 13 दिवसीय त्रि-सेवा ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास शुरू किया।
  • भारतीय नौसेना, सेना और वायु सेना P8I विमान, MI-17 हेलीकॉप्टर और युद्धपोतों जैसी प्रमुख संपत्तियों के साथ भाग ले रही हैं।
4. हॉकी से संबंधित खिलाड़ी वंदना कटारिया ने संन्यास की घोषणा की।
  • भारतीय महिला हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी वंदना कटारिया ने आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की है।
  • इसके साथ ही 15 साल से अधिक लंबे उनके शानदार करियर का अंत हो गया है।
  • 320 अंतर्राष्ट्रीय मैचों और 158 गोल के साथ वंदना भारतीय महिला हॉकी के इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
5. भारत ने ‘परमाणु मिशन’ के तहत 2047 तक ” 100 गीगावाट ” परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
  • प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की अगुवाई में भारत ने ‘परमाणु मिशन’ शुरू किया, जिसका लक्ष्य 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा उत्पादन है।
  • पहली बार निजी कंपनियों को इस क्षेत्र में निवेश की अनुमति दी गई है, जिससे विकास तेज होगा। छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) दूर-दराज के क्षेत्रों को बिजली प्रदान करेगें।
6. अगस्त 2025 में एशिया कप हॉकी का आयोजन बिहार में किया जाएगा।
  • बिहार के राजगीर में इस वर्ष अगस्त माह में एशिया कप हॉकी का आयोजन होगा।
  • प्रतियोगिता 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगी।
  • एशिया कप के इस 12वें संस्करण में भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया सहित 8 टीमें भाग लेंगी।
  • भारत भारत ने अब तक तीन बार यह टूर्नामेंट जीता है।
  • हॉकी इंडिया के अध्यक्ष – डॉ. दिलीप तिर्की
7. SRMB (सृजन स्टील प्राइवेट लिमिटेड) के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा बने।
  • मार्च 2025 में, कोलकाता स्थित एसआरएमबी सृजन स्टील प्राइवेट लिमिटेड (एसआरएमबी स्टील), जो भारत में थर्मो-मैकेनिकल ट्रीटेड (टीएमटी) बार का एक प्रमुख निर्माता और आपूर्तिकर्ता है, ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की।
8. हाल ही में भारत में मुफ्त चावल योजना की शुरुआत पहली बार ” तेलंगाना ” ने की।
  • तेलंगाना ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से मुफ्त चावल वितरण शुरू किया तेलंगाना भारत का पहला राज्य है जिसने ऐसी पहल शुरू की है, जिससे राज्य की 84 प्रतिशत आबादी को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Also Read:👉  Current Affairs Today : पंजाब राज्य सरकार ने झज्जर – बचौली नामक वन्यजीव अभयारण्य को अपने पहले तेंदुए सफारी के रूप में विकसित करने की घोषणा की है

9. हाल ही में ” निधि तिवारी ” को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।
  • सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव नियुक्त किया है।
  •  निधि तिवारी भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की एक प्रतिष्ठित अधिकारी हैं, जिन्हें कूटनीतिक और सरकारी मामलों में व्यापक अनुभव है।
10. ‘एजुकेशन एंड न्यूट्रीशन : लर्न टू ईट वैल’ नामक रिपोर्ट ” यूनेस्को ” द्वारा प्रकाशित की गयी है।
  • 27-28 मार्च को, फ्रांस द्वारा आयोजित पोषण विकास शिखर सम्मेलन के अवसर पर रिपोर्ट प्रकाशित की गई।
  • इस रिपोर्ट में सरकारों से न केवल स्कूली भोजन तक पहुंच बढ़ाने बल्कि उनकी पोषण गुणवत्ता में भी सुधार करने का आह्वान किया गया है।”
  • 2024 में, विश्व स्तर पर प्राथमिक विद्यालय के लगभग आधे विद्यार्थियों को स्कूली भोजन मिला, और एजेंसी ने चेतावनी दी कि इन भोजन का पोषण मूल्य एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

Today Quiz

1 / 1

Q. वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2025 (GTI) में कौन सा देश पहले स्थान पर है ?

 

Your score is

The average score is 50%

0%

Share

1 thought on “Current Affairs Today : राष्ट्रमंडल महासचिव का पद पहली बार अफ्रीकी महिला ” शर्ली बोचवे ” ने संभाला”

Leave a comment