Current Affairs Today : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल पीस प्राइस के लिए नॉमिनेट किया गया है

Current Affairs Today : 4 अप्रैल 2025
Current Affairs Today
Current Affairs Today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल पीस प्राइस के लिए नॉमिनेट किया गया है।
  • पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए इमरान खान का नामांकन किया गया है।
  • नॉर्वे की राजनीतिक पार्टी पार्टियेट सेंट्रम से जुड़े पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (PWA) ने इसकी घोषणा की है।
  • इससे पहले 2019 में भी उन्हें भारत के साथ तनाव कम करने के लिए नोबेल पीस प्राइस के लिए नॉमिनेट किया गया था।
2. हाल ही में ‘The Great Conciliator : Lal Bahadur Shastri and the transformation of India’ पुस्तक ” संजीव चोपड़ा ” के द्वारा लिखी गई है।
  • संजीव चोपड़ा की द ग्रेट कॉन्सिलिएटर किताब लाल बहादुर शास्त्री की कम सराहना की गई विरासत पर प्रकाश डालती है, जिसमें एक साधारण परवरिश से लेकर भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बनने तक के उनके सफर की खोज की गई है।
3. पंजाब में भारतीय सेना ने पहली बार FPV कामिकेज ड्रोन को सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
  • भारतीय सेना के मेजर सेफास चेतन ने FPV ड्रोन विकसित किया है, जिसे पठानकोट में सेना की ब्रिगेड में शामिल किया गया है।
  • यह ड्रोन एंटी टैंक म्युनिशन ले जाने में सक्षम है और इसकी कीमत 1.40 लाख रुपये है।
4. हाल ही में मणिपुर में ” चेइराओबा ” उत्सव मनाया गया है।
  • मणिपुर का चेराओबा त्यौहार पारंपरिक नए साल की शुरुआत का प्रतीक है और इसे बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है।
5. हाल ही में सागरमाला कार्यक्रम की 10 वीं वर्षगांठ मनाई गई।
  • सागरमाला कार्यक्रम मार्च 2015 में शुरु हुआ था. इस कार्यक्रम की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई है
  • इसका उद्देश्य बंदरगाहों के आधुनिकीकरण के साथ ही कनेक्टिविटी में सुधार करना और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना भी है.
6. हाल ही में उत्तराखंड राज्य सरकार ने जल संरक्षण अभियान 2025 के तहत ‘भगीरथ ऐप’ लॉन्च किया है।
  • उत्तराखंड में ‘जल संरक्षण अभियान 2025’ की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की।
  • ‘भगीरथ’ मोबाइल एप का लोकार्पण कर लोगों को सूखते जल स्रोतों की जानकारी साझा करने की अपील की है।
  • यह अभियान जल स्रोतों के संरक्षण में जनसहभागिता को प्रेरित करेगा।
7. हाल ही में ” आर्यना सबालेका ” टेनिस खिलाड़ी ने मियामी ओपन 2025 का खिताब जीता।
  • आर्यना सबालेका ने मियामी ओपन 2025 फाइनल में जेसिका पेगुला को 7-5, 6-2 से हराकर अपना पहला मियामी ओपन और कुल 19वां WTA खिताब जीता।
8. हाल ही में ” मायना स्वामी ” को सामाजिक सेवा के लिए उगादि पुरस्कार दिया गया।
  • आंध्र प्रदेश सरकार ने इतिहासकार और पुरातत्वविद मायना स्वामी को उगादी पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की।
  • उन्हे ऐतिहासिक अनुसंधान और अभिलेखीय अध्ययन मे उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया है।
  •  उन्होंने विजयनगर साम्राज्य और लेपाक्षी वीरभद्र मंदिर से जुड़े शिलालेखों की खोज और विश्लेषण किया।
9. ESA स्पेस एजेंसी ने अपने अंतरिक्ष वेधशाला मिशन ‘Gaia’ को बंद कर दिया है।
  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने मार्च 2025 को गाइया अंतरिक्ष वेधशाला को बंद कर दिया
  • इसे 2013 में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) द्वारा लॉन्च किया गया था। गाइया का उद्देश्य मिल्की वे का सबसे सटीक 3D मानचित्र बनाना था।
10. दुबई में IIM अहमदाबाद अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय परिसर शुरू करेगा।
  • देश का नंबर-1 मैनेजमेंट कॉलेज IIM अहमदाबाद अपना पहला इंटरनेशनल कैंपस दुबई में स्थापित करेगा IIM अहमदाबाद ऐसा करने वाला देश का पहला IIM होगा. दुबई कैंपस में पहला प्रोग्राम सितंबर 2025 से शुरु होगा
11. अहमदाबाद के प्रसिद्ध सौदागरी ब्लॉक प्रिंट को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग का दर्जा मिला है।
  • अहमदाबाद के जमालपुर में कारीगरों द्वारा प्रचलित एक पारंपरिक शिल्प, सौदागरी ब्लॉक प्रिंट को आधिकारिक तौर पर भौगोलिक संकेत (GI) टैग से मान्यता मिली है।
  • इस अनूठी हस्तनिर्मित कपड़ा कला को पीढ़ियों से संरक्षित किया गया है और यह गुजरात की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।
  •  नोटः – सौदागरी ब्लॉक प्रिंटिंग एक प्राचीन कपड़ा छपाई तकनीक है जिसका अहमदाबाद में लगभग 300 वर्षों से अभ्यास किया जा रहा है।

Also Read: 👉 Current Affairs Today : राष्ट्रमंडल महासचिव का पद पहली बार अफ्रीकी महिला शर्ली बोचवे ने संभाला

12. मनरेगा न्यूनतम मजदूरी 2025-26 में सबसे ज्यादा वृद्धि ” हरियाणा” में हुई है।
  • मनरेगा न्यूनतम मजदूरी 2025-26 के तहत मजदूरी दरों में वृद्धि की गई है. दरअसल यह वृद्धि 2.33% से 7.48% के बीच में की गई है
  • इससे प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दर ₹7 से ₹26 बढ़ेगी. जहां सबसे ज्यादा वृद्धि हरियाणा में 26 रुपये प्रति दिन की बढ़ोतरी की गई है अब हरियाणा में सबसे अधिक मजदूरी ₹400 प्रतिदिन हो गई है
13. पृथ्वी के Pole to Pole कक्षा में पहला मानव अंतरिक्ष मिशन भेजने के लिए SpaceX ने FRAM2 मिशन लॉन्च किया है।
  • स्पेसएक्स ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उसने Fram2 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है, जो पृथ्वी की ध्रुवीय कक्षा में जाने वाला पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है।
  • लॉन्च – नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से।

Today Quiz

1 / 1

Q) दीव में आयोजित पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स में पहला स्थान किसे प्राप्त हुआ है ?

Your score is

The average score is 57%

0%

Share

Leave a comment